उत्तराखंड बजट सत्र हुआ शुरू शाम को पेश होगा बजट, पक्ष व विपक्ष में दिखेगी जोर आजमाइश
देहरादून : विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार से शुरू हो गया है। वहीं यशपाल आर्य सहित कई कांग्रेसी नेता ग्रीष्मकालीन सत्र गैरसैंण में कराए जाने की मांग को लेकर सदन के बाहर धरने पर बैठ गए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा बजट सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर वित्त मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल भी उपस्थित थे।
भू-अध्यादेश अधिनियम अभियान संगठन का विधानसभा कूच
भू-कानून की मांग को लेकर नेहरू कालौनी फवारा चौक से विधानसभा कूच करने पहुंचे भू-अध्यादेश अधिनियम अभियान संगठन से जुड़े सदस्यों को पुलिस ने रिस्पना पुल बैरिकेडिंग पर रोक दिया। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
पहले दिन वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 63 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया जाएगा। सत्तापक्ष ...


