वेलमेड हॉस्पिटल ने विश्व नर्सिंग दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया आयोजन
वेलमेड हॉस्पिटल ने विश्व नर्सिंग दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया आयोजन
नर्सों के बिना चिकित्सक की सेवा है अधूरी : विधायक विनोद चमोली
मरीजों की जान बचाने में चिकित्सक के समान नर्सों का होता है बराबर का योगदान : डॉ चेतन शर्मा
देहरादून- टर्नर रोड़ स्थित वेलमेड हॉस्पिटल ने नर्सिंग दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विनोद चमोली ने दीपप्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरूवात की। इसके बाद नर्सिंग सुपरीटेंडेंट स्नूबा चंद्रन ने नाइटिंगेल फ्लोरेंस को याद करते हुए उनके समर्पण के बारे में बताया । नर्सिंग स्टॉफ ने रंगारग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
मुख्य अतिथि धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने सभी नर्सिंग स्टॉफ को सम्मानित करते हुए कहा कि जिस तरह नाइटिंगेल फ्लोरेंस जंग में घायल मरीजों के लिए देवदूत बनी थी, उसी तरह कोविड में भी डॉक्टरों के साथ...






