रुड़की रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को धमकी भरा पत्र, सीएम धामी समेत कई मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी
रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक को मिले एक अज्ञात पत्र से हड़कंप मच गया है। पत्र में हरिद्वार के कई मंदिरों समेत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
धमकी भरे पत्रों की हैंडराइटिंग का मिलान कर रही पुलिस
जानकारी के मुताबिक उक्त पत्र आठ मई रविवार को रात को प्राप्त हुआ। जिसे पोस्ट द्वारा रेलवे स्टेशन अधीक्षक कार्यालय भेजा गया है। पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसी जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस पूर्व में मिले इस तरह के धमकी भरे पत्रों की हैंडराइटिंग का मिलान कर रही है।
8 साल में 7 बार मिल चुके धमकी भरे पत्र
रुड़की रेलवे स्टेशन के अधीक्षक धमकी भरा पत्र मिलने का यह नया मामला नहीं है। 8 साल में सात बार रुड़की रेलवे स्टेशन पर धमकी भरे पत्र आ चुके हैं। पत्र भेजने वाला हर बार अपने आप को जैश ए मोहम्मद का एरिया कमांडर बताता ह...






