Wednesday, April 22News That Matters

उत्तराखण्ड

उपचुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी की, कांग्रेस नेता भाजपा का दामन थामते दिखाई देंगे

उपचुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी की, कांग्रेस नेता भाजपा का दामन थामते दिखाई देंगे

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उपचुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस को एक बड़ा झटका देने की तैयारी कर ली है। अगर कोई बड़ा उलटफेर न हुआ तो बहुत जल्द कांग्रेस के एक कद्दावर नेता भाजपा का दामन थामते दिखाई देंगे। मंत्री पद सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके ये नेता पिछले कुछ दिनों में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं से भेंट कर चुके हैं। सूत्रों का तो यह तक कहना है कि यह कांग्रेस में वर्ष 2016 के बाद दूसरी बड़ी टूट की शुरुआत हो सकती है। भाजपा भी कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी में विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार पराजय का दंश झेल चुकी कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष व उपनेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति के बाद से रार मची है। धड़ों में बंटी कांग्रेस के कुछ नेता और विधायक पार्टी हाईकमान के विरुद्ध मोर्चा खोलने के साथ ही पार्टी छोडऩे...
भारत सरकार द्वारा किसानों को केसीसी ऋण सुविधा उपलब्ध कराये जाने को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों की आवश्यक बैठक ली

भारत सरकार द्वारा किसानों को केसीसी ऋण सुविधा उपलब्ध कराये जाने को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों की आवश्यक बैठक ली

उत्तराखण्ड
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबन्धित विभागों- मुख्य कृषि अधिकारी , जिला पंचायती राज अधिकारी , मुख्य उद्यान अधिकारी , मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ,मत्स्य ,लीड बैंक एवं नाबार्ड को इस अभियान को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । बता दें कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान योजना के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने हेतु "किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी" अभियान 24 अप्रैल 2022 से 01 मई 2022 तक चलाया जाएगा । इस अभियान के अंतर्गत पंचायतीराज विभाग द्वारा समस्त ग्राम पंचायतों में एक विशेष ग्राम सभा बैठक दिनांक 24 अप्रैल को आयोजित की जा रही है l जिसमें पी.एम.किसान लाभार्थियों के के.सी.सी. संतृप्तीकरण हेतु समस्त कार्यवाही की जाएगी । किसान क्रेडिट कार्ड ( के.सी.सी. ) कम समय ( शॉर्ट टर्म ) के लिए दिया जाने वाला एक कृषि ऋण है । केसीसी लोन किसानों के साल भर में खेती पर होने वाले खर...
धामी के सामने कांग्रेस का  योद्धा होगा कौन?

धामी के सामने कांग्रेस का योद्धा होगा कौन?

उत्तराखण्ड
धामी के सामने कांग्रेस का योद्धा होगा कौन? *चंपावत-उपचुनाव के लिए भाजपा कर रही रणनीति तैयार *सीएम धामी के चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकने के लिए चंपावत की सर जमी पर आ सकते हैं पीएम नरेंद्र मोदी व अन्य दिग्गज लीडर *क्या कांग्रेस आलाकमान पूर्व सीएम हरीश रावत को उतारेगी उपचुनाव के मैदान में! *चंपावत की जनता को खुश करने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुरू कर दिया घोषणाओं का सिलसिला देहरादून -  उत्तराखंड विधानसभा चुनाव-2022 के इलेक्शन में अपनी विधानसभा सीट पर शिकस्त पा चुके पुष्कर सिंह धामी पर उनके भाजपा आलाकमान ने फिर से विश्वास जताते हुए उनको मुख्यमंत्री पद की कमान फिर से सौंपने में जरा सी भी हिचक और संदेह नहीं जताया है, बल्कि, क्योंकि अब उनको संवैधानिक रूप से निरंतर निश्चित कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री बनाने हेतु भाजपा आलाकमान ने चंपावत विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ाकर अपन...
सीएम धामी ने एनडी तिवारी की तरह विपक्ष की बजाए अपनी ही पार्टी के विधायक की सीट खालीकर कराकर राजनीतिक मूल्याें का किया पालन

सीएम धामी ने एनडी तिवारी की तरह विपक्ष की बजाए अपनी ही पार्टी के विधायक की सीट खालीकर कराकर राजनीतिक मूल्याें का किया पालन

उत्तराखण्ड
आखिरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सीट को लेकर अटकल थम गईं। चंपावत से भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी ने विधानसभा से इस्तीफा देकर मुख्यमंत्री के लिए उपचुनाव का रास्ता साफ कर दिया है। इस सियासी घटनाक्रम के बाद मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस राहत महसूस कर रही है। गुटबाजी व असंतोष से घिरी कांग्रेस इस आशंका से परेशान थी कि कोई कांग्रेस का विधायक इस्तीफा देकर भाजपा के पाले में न चला जाए। इन सब सियासी अटकलों को निराधार साबित कर मुख्यमंत्री धामी ने राज्य की सियासत में वैचारिक व सिद्धांतवादी सियासत को आगे बढ़ाकर नई उम्मीद जगाई है। राज्य में 2002 के पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आई तो तबके सांसद व दिग्गज नेता एनडी तिवारी को मुख्यमंत्री बनाया गया। एनडी ने लोकसभा से इस्तीफा दिया। तब रामनगर से कांग्रेस विधायक वाईएस रावत ने तिवारी के लिए इस्तीफा देकर सीट खाली की। 2007 में भाजपा सत्ता में...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- बुलडोजर के माध्यम से कार्रवाई सिर्फ अवैध कब्जे या अतिक्रमण हटाने के लिए है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- बुलडोजर के माध्यम से कार्रवाई सिर्फ अवैध कब्जे या अतिक्रमण हटाने के लिए है

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में बुलडोजर के माध्यम से कार्रवाई सिर्फ अवैध कब्जे या अतिक्रमण हटाने के लिए हो रही है। बुलडोजर का प्रयोग किसी के विरुद्ध बलपूर्वक नहीं किया जा रहा है। मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में गुरुवार को ई-गवर्नेंस में इंटरनेट मीडिया की भूमिका विषय पर आयोजित कार्यक्रम में पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जहां भी अतिक्रमण पाया जाएगा, बुलडोजर का उपयोग होगा। अवैध कब्जे हटाने की प्रक्रिया कानूनी तौर पर पूरी की जा रही है। अभी तक तीन स्थानों हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और हल्द्वानी में बुलडोजर का प्रयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा सदैव राष्ट्रवादी रही है। प्रत्येक परिस्थिति में केवल राष्ट्र प्रथम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-गवर्नेंस के माध्यम से सभी सरकारी कार्यों को आनलाइन सर्विस के माध्यम से जनता तक आसानी से पहुंचाना है। इससे सरकारी कार्याल...
पेयजल विभाग में है कर्मचारियों का टोटा

पेयजल विभाग में है कर्मचारियों का टोटा

उत्तराखण्ड
पेयजल विभाग में है कर्मचारियों का टोटा| देहरादून - पेयजल विभाग में कर्मचारियों का टोटा अथवा कमी बताई जा रही है, जिससे कि पेयजल आपूर्ति की समस्या एवं अन्य मामलों के समाधान होने में विलंब होता है और जनता की संबंधित विभाग को खरी-खोटी सुनने को मिलती रहती है | विभाग के कुछ अधिकारियों का कहना है कि उनके विभाग में समस्याओं का समाधान करने और संबंधित कार्य करने में कर्मचारियों की कमी होने के कारण कुछ विलंब होता रहता है, लेकिन सारे काम तत्परता के साथ किए जाते हैं , कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाती है | *राजधानी दून में अनेक स्थानों पर लगाए गए हैंड पंप खा रहे जंग *पर्यटन सीजन और चार धाम यात्रा को देखते हुए सरकार के सामने है पेयजल समस्या एक चुनौती *मुख्यमंत्री ने स्वयं माना कि गर्मियों में पानी की समस्या बन जाती है बड़ी चुनौती देहरादून - उत्तराखंड की राजधानी दून में जै...
स्वास्थ्य सुविधाओं का जनता को मिल रहा अधूरा लाभ?

स्वास्थ्य सुविधाओं का जनता को मिल रहा अधूरा लाभ?

उत्तराखण्ड
स्वास्थ्य सुविधाओं का जनता को मिल रहा अधूरा लाभ? *बदहाल व्यवस्थाएं संबंधित महकमे एवं सरकार की कार्यशैली पर लगाती रही है सवालिया निशान? *आम व गरीब जनता से कोसों दूर रहती है सरकारी सुविधाएं देहरादून-  समूचे उत्तराखंड राज्य में बदहाल बनी हुई स्वास्थ्य सुविधाएं आज की नहीं, बल्कि वर्षों से इसी तरह की बदस्तूर रूप में चली आ रही है, सरकार भले ही आए दिन स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने का गुणगान तथा घोषणाएं करती रही हो, लेकिन वास्तविकता यह सामने आ रही है कि सरकार की इन स्वास्थ्य सुविधाओं का पूर्ण लाभ गरीबों एवं आमजन मरीजों को अक्सर नहीं मिल पाता है | उत्तराखंड राज्य के सभी 13 जिलों में सरकार द्वारा बहुत सारे स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला सरकारी चिकित्सालय स्थापित किए गए हैं और वहां पर आम जनता को सभी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिए जाने के दिशा निर्देश भी संबंधित विभाग को दिए गए हैं , ...
कई राजनीतिक दलों का भविष्य बढ़ रहा हाशिए की ओर…       उत्तराखंड में कॉन्ग्रेस, बसपा, उक्रांद, आप और सपा के राजनीतिक भविष्य को लेकर है बड़ा संकट

कई राजनीतिक दलों का भविष्य बढ़ रहा हाशिए की ओर… उत्तराखंड में कॉन्ग्रेस, बसपा, उक्रांद, आप और सपा के राजनीतिक भविष्य को लेकर है बड़ा संकट

उत्तराखण्ड
कई राजनीतिक दलों का भविष्य बढ़ रहा हाशिए की ओर... उत्तराखंड में कॉन्ग्रेस, बसपा, उक्रांद, आप और सपा के राजनीतिक भविष्य को लेकर है बड़ा संकट देहरादून- उत्तराखंड राज्य में राजनीति को लेकर एक ऐसी पटकथा लिखी जाने लगी है, जिसके नजरिए से कई राजनीतिक दलों का भविष्य राम भरोसे ही होगा I राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा उत्तराखंड विधानसभा 2022 के चुनाव में जिस मिथक को तोड़ा गया, उसने निश्चित रूप से भाजपा को छोड़कर प्रदेश के अन्य सभी राजनीतिक दलों के मंसूबों पर बुरी तरह से पानी फेरते हुए चेतावनी दे डाली है कि अब चप्पे-चप्पे पर भाजपा का ही राज-काज चलेगा, और कोई भी राजनीतिक पार्टी उनके सामने नहीं टिक पाएगी I वर्ष-2022 के विधानसभा चुनाव का अखाड़ा शानदार बहुमत के साथ जीतने के बाद सत्तारूढ़ भाजपा की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने अपने मिशन विकास के अभियान को आगे बढ़ाते हुए अब उत्तराखंड के निकाय चुनाव पर ...
हरियाली को खा रहे वन  और भूमाफिया!

हरियाली को खा रहे वन और भूमाफिया!

उत्तराखण्ड
हरियाली को खा रहे वन और भूमाफिया! *माफियाओं के प्रति संबंधित विभाग का रवैया आखिर क्यों रहता है नरम? *उत्तराखंड राज्य का निर्माण होने के बाद से लेकर अब तक फलदार एवं छायादार हजारों वृक्ष कर दिए गए नष्ट देहरादून - उत्तराखंड राज्य को ऑक्सीजन का भंडार वाला राज्य कहां जाता रहा हैI हिमालय क्षेत्र में आने वाला यह उत्तराखंड राज्य आज भी पर्यटकों के लिए गुलजार होता रहता है, लेकिन मुख्य व हैरानी की बात यह है कि पिछले दो दशकों के दौरान इस राज्य की काफी हरियाली को कई भू एवं वन माफिया अपने स्वार्थी मंसूबों के तहत नष्ट करने में कामयाब रहे हैं I सैकड़ों और हजारों की संख्या में फलदार एवं छायादार वृक्षों का अवैध कटान होने के मामले समय-समय पर सामने आते रहे हैं और माफियाओं की मौज होती रही है I जब 9 नवंबर सन 2000 में उत्तराखंड राज्य का निर्माण उत्तर प्रदेश से अलग होकर हुआ था, तब यह पहाड़ी राज्य हरियाली...
पूर्व प्रधानाचार्य सुनीता जैन ने प्रतिष्ठित व लोकप्रिय उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ समाचार पत्र को भेंट किया 2 टन का एयर कंडीशन|

पूर्व प्रधानाचार्य सुनीता जैन ने प्रतिष्ठित व लोकप्रिय उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ समाचार पत्र को भेंट किया 2 टन का एयर कंडीशन|

उत्तराखण्ड
पूर्व प्रधानाचार्य सुनीता जैन ने प्रतिष्ठित व लोकप्रिय उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ समाचार पत्र को भेंट किया 2 टन का एयर कंडीशन| समाचार पत्र की निष्पक्षता तथा समाज सेवा के सराहनीय योगदान को निरंतर मिल रहा है प्रोत्साहन देहरादून -   पारदर्शी एवं निष्पक्षता के क्षेत्र में उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ एक ऐसा समाचार पत्र है, जो कि निरंतर जनता, राजनीतिज्ञों, समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले वरिष्ठ समाजसेवी एवं अन्य वर्ग-समाज में अपना लोकप्रिय एवं प्रतिष्ठित मुकाम हासिल करता जा रहा है I प्रतिष्ठित समाचार पत्र "उत्तरांचल क्राइम न्यूज़" के इन्हीं बेहतर एवं पारदर्शी समाचारों की भूमिका को देखते हुए ही महिला इंटर कॉलेज विकासनगर की सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता जैन ने उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ को उपहार स्वरूप 2 टन का एयर कंडीशन भेंट किया है I पूर्व प्रधानाचार्य सुनीता जैन ने कहा है कि उत्त...