सवालों में स्मार्ट सिटी का अवार्ड!
सवालों में स्मार्ट सिटी का अवार्ड!
*जनता-व्यापारी-वाहन चालक परेशान, फिर भी मिल गया अवार्ड
*राजधानी दून में जगह-जगह अधूरे पड़े निर्माण कार्य स्मार्ट सिटी लिमिटेड की कार्यशैली पर उठा रहे हैं सवाल
देहरादून - स्मार्ट सिटी निर्माण कार्यों पर लगातार उंगलियां उठती रही है और प्रशासन भी स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे निर्माण कार्य की समीक्षा लेकर संबंधित एजेंसी को आवश्यक दिशा निर्देश कई बार दे चुका है, बावजूद इसके देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के निर्माण कार्य लचर हालत में दिखाई दे रहे हैं I स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ/जिलाधिकारी ने कई बार स्मार्ट सिटी के तहत किए जा रहे निर्माण कार्य की सुस्ती पर कड़ा एतराज जताया और कार्य में तेजी लाने के निर्देश जारी किए | हैरानी की बात यह है कि दून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के इन निर्माण कार्यों में निरंतर लापरवाही की जा रही है, जिससे कि दून सिटी में न सिर्फ भार...







