उत्तराखंड कांग्रेस में एक बार फिर से बगावत का दौर शुरू, धारचूला विधायक भाजपा में हो सकते हैं शामिल
धारचूला के विधायक हरीश धामी के भाजपा में जाना लगभग तय माना जा रहा है। धारचूला, गोरीछाल व अन्य ब्लाक अध्यक्षों सहित सभी ने कांग्रेस की प्राथमिकता सदस्यता और पदों से त्यागपत्र दे दिए हैं। विधायक धामी देहरादून को निकल चुके हैं। क्षेत्र में कांग्रेस छोडऩे वालों का सिलसिला जारी है।
विधायक धामी से भाजपा में शामिल होने की बात पूछी गई तो तो उन्होंने स्पष्ट तो कुछ नहीं कहा। पर यह कहते हुए संकेत दिया कि उनको जिताने वाली जनता और पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं चाहेंगे वही वह करेंगे।
कांग्रेस ने मुझे उपेक्षित किया
धामी ने कांग्रेस पर अपनी उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में उनकी लगातार उपेक्षा हो रही है। पूर्व में जब कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन हुआ तो उन्हें जो पद मिला था उसमें सबसे नीचे उनका नाम था। बाद में भी उन्हें केवल नाममात्र का पद दिया गया।
सैनिकों के प...







