Wednesday, April 22News That Matters

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने चार धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर की चर्चा

मुख्यमंत्री धामी ने चार धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर की चर्चा

उत्तराखण्ड
आगामी चारधाम यात्रा को लेकर गुरुवार को देहरादून में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्‍यक्षता में यह बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी बैठक में मौजूद रहे। सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने चार धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि यात्रियों की सुविधाओं का ध्‍यान रखा जाए। मुख्‍यमंत्री ने कहा है कि यात्रा की तैयारियां तय समय पर पूरी कर लीं जाएं। समीक्षा बैठक सचिवालय में हुई। बैठक में शासन के वरिष्ठ अधिकारी व संबंधित जिलाधिकारी भी मौजूद रहे। इस दिन खुलेंगे कपाट तीन मई को यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट छह मई को वृश्चिक लग्न में सुबह 6.25 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट आठ मई को खोले जाएंगे।...
तीन मई को अक्षय तृतीया पर चारधाम यात्रा का शुभारंभ, अभी से भक्‍तों में उत्‍साह देखने को मिल रहा

तीन मई को अक्षय तृतीया पर चारधाम यात्रा का शुभारंभ, अभी से भक्‍तों में उत्‍साह देखने को मिल रहा

उत्तराखण्ड
विश्‍वभर में प्रसिद्ध उत्‍तराखंड की चारधाम यात्रा के शुरू होने में अब एक माह का समय बाकी है। इसी क्रम में अब चारधाम यात्रा की तैयारियां भी जोरों पर हैं। कोरोना की रफ्तार कम होने के बाद माना जा रहा है कि इस बार यात्रा में अधिक उत्‍साह देखने को मिल सकता है। तीन मई को अक्षय तृतीया पर चारधाम यात्रा का शुभारंभ वहीं चारधाम यात्रा के लिए बुकिंग भी जोरों पर है। करीब 40 से 80 प्रतिशत तक होटल बुक हो चुके हैं। इस साल तीन मई को अक्षय तृतीया पर चारधाम यात्रा का शुभारंभ होगा। इस दिन खुलेंगे कपाट तीन मई को यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट छह मई को वृश्चिक लग्न में सुबह 6.25 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट आठ मई को खोले जाएंगे। पांच मई को रात्रि विश्राम के लिए धाम पहुंचेगी केदार बाबा की डोली एक मई को ओ...
प्रदेश में तीसरी लहर के बाद एक दिन में सबसे कम संक्रमण के मामले आए सामने|

प्रदेश में तीसरी लहर के बाद एक दिन में सबसे कम संक्रमण के मामले आए सामने|

उत्तराखण्ड
प्रदेश में तीसरी लहर के बाद एक दिन में सबसे कम संक्रमण के मामले आए सामने| तीन जिलों में सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में पांच, हरिद्वार व रुद्रप्रयाग जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। बाकी 10 जिलों में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है। प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर के बाद एक दिन में सबसे कम संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटे के भीतर तीन हजार से अधिक सैंपलों की जांच करने पर तीन जिलों में सात संक्रमित मामले सामने आए हैं। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92152 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 3084 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीन जिलों में सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में पांच, हरिद्वार व रुद्रप्रयाग जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। बाकी 10 जिलों में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है। कोरोना मरीजों की मौतें भी थम गई है...
सीएम धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो वायरल होने से मची खलबली, दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज|

सीएम धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो वायरल होने से मची खलबली, दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज|

उत्तराखण्ड
सीएम धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो वायरल होने से मची खलबली, दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज|   सीएम की पत्नी का फर्जी ऑडियो वायरल होने का मामला प्रकाश में आने से खलबली मच गई है। 28 मार्च को लालकुआं से भाजपा के पूर्व विस्तारक पवन गहिर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 24 मार्च को पहेनिया गांव के त्रिलोचन सिंह राणा उर्फ चिंटू राणा ने उन्हें व्हाट्सएप पर सीएम की पत्नी का फर्जी ऑडियो भेजा।   लालकुआं से भाजपा के पूर्व विस्तारक पवन गहिर ने दो लोगों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर सीएम और उनकी पत्नी की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उनकी तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।   खटीमा में मुख्यमंत्री के खिलाफ विरोधियों के षड्यंत्र चुनाव के बाद भी जारी हैं। अब सीएम की पत्नी का फर्जी ऑडियो वायरल होने ...
पूर्व सीएम हरीश रावत के घर आए दिन बीजेपी के कद्दावर नेताओं की दस्तक से हैरानी|

पूर्व सीएम हरीश रावत के घर आए दिन बीजेपी के कद्दावर नेताओं की दस्तक से हैरानी|

उत्तराखण्ड
पूर्व सीएम हरीश रावत के घर आए दिन बीजेपी के कद्दावर नेताओं की दस्तक से हैरानी| पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। फिर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी। मंगलवार को भाजपा की दो महिला विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत से मिलीं। भाजपाइयों में हरीश रावत से मिलने की इस होड़ से सियासी हलकों में यह सवाल उठ रहा है कि राजनीतिक और वैचारिक रूप से ये कट्टर विरोधी आए दिन पूर्व सीएम के घर आखिर किस लिए दस्तक दे रहे हैं? जबकि उनकी अपनी पार्टी के नेता न केवल उनसे दूरी बनाए हुए हैं, बल्कि उन पर टिकट बेचने जैसे संगीन आरोप भी लगा रहे हैं। सियासी जानकार इस बात से हैरान हैं कि अचानक भाजपा नेताओं में हरीश रावत के प्रति इतना प्रेम कैसे उमड़ रहा है। वो सहज भाव से आशीर्वाद लेने आ रहे हैं या इसके पीछे कोई सियासी राज है। मंगलवार को केदारनाथ से भाजपा विधायक शैला रानी रावत और नैनीताल की व...
पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में विभागों का बटवारे में स‍बसे ज्‍यादा 23 विभाग मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के पास आए

पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में विभागों का बटवारे में स‍बसे ज्‍यादा 23 विभाग मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के पास आए

उत्तराखण्ड
शपथ ग्रहण करने के सात दिन बाद आखिरकार पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में विभागों का बटवारा हो गया। इस बटवारे में स‍बसे ज्‍यादा 23 विभाग मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के पास आए हैं। वहीं पिछली सरकार के पांच में से चार मंत्रियों को अधिकतर पुराने विभाग सौंपे गए हैं। केवल पुराने मंत्री सुबोध उनियाल के सभी विभाग बदले गए हैं। देर रात अधिसूचना के साथ दोबारा सूची जारी की गई मंगलवार को मंत्रियों को विभागों के बंटवारे को लेकर असमंजस की स्‍थिति रही। जारी की गई सूची को एक घंटे बाद रोक लिया गया। फिर देर रात मुख्य सचिव डाक्‍टर एसएस संधु द्वारा अधिसूचना के साथ सूची जारी की गई। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने गृह, आबकारी, औद्योगिक विकास, खनन समेत सर्वाधिक 23 विभाग अपने पास रखे हैं। मुख्यमंत्री ने विभागों के बंटवारे में अनुभव और वरिष्ठता को भी...
मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने निभाया अपना वादा, बढ़ाई वृद्धावस्था पेंशन की राशि

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने निभाया अपना वादा, बढ़ाई वृद्धावस्था पेंशन की राशि

उत्तराखण्ड
मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने विधानसभा चुनाव से पहले वृद्धजनों के हित में किया अपना वादा निभाया है। इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। जिसके तहत उत्तराखंड में वृद्धावस्‍था पेंशन योजना के अंतर्गत अब पति और पत्नी दोनों को लाभ मिल सकेगा।इतना ही नहीं अब 1200 रुपये मिलने वाली पेंशन 1400 रुपये प्रतिमाह मिलेगी। शासनादेश जारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश पर शासन ने उत्तराखंड में वृद्धावस्‍था पेंशन के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभ को अब पात्र पति और पत्नी दोनों को देने का शासनादेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जो घोषणा पूर्व में की गई हैं उनका शासनादेश भी समय से किया जाए। प्राथमिकता के आधार पर वृद्धजनों क...
‘फ्लावर से फायर’ बनकर उभरे पुष्कर सिंह धामी तो सतपाल महाराज ही उत्तराखंड के असल ‘महाराज’

‘फ्लावर से फायर’ बनकर उभरे पुष्कर सिंह धामी तो सतपाल महाराज ही उत्तराखंड के असल ‘महाराज’

उत्तराखण्ड
'फ्लावर से फायर' बनकर उभरे पुष्कर सिंह धामी तो सतपाल महाराज ही उत्तराखंड के असल 'महाराज' उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है. पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास गृह, राजस्व, सूचना सहित 21 मंत्रालय रखे हैं तो कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और धन सिंह रावत का भी सियासी कद बढ़ा है. दोनों ही नेताओं को पुराने मंत्रालय के साथ-साथ नई जिम्मेदारी भी सौंपी गई हैं. उत्तराखंड में सरकार गठन के एक सप्ताह के बाद आखिरकार मंगलवार शाम मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. विधानसभा चुनाव में अपनी सीट से हारने के बाद मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास 21 मंत्रालय के साथ 23 विभाग रखे हैं जबकि पिछले कार्यकाल में उनके पास 12 मंत्रालय थे. वहीं, कैबिनेट मंत्री बने सतपाल महाराज के विभागों के साथ किसी तरह का कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है. ए...
लोगों को सीमांत जिलों में बसाएगी सरकार, हिम प्रहरी योजना बनेगी सहायक|

लोगों को सीमांत जिलों में बसाएगी सरकार, हिम प्रहरी योजना बनेगी सहायक|

उत्तराखण्ड
लोगों को सीमांत जिलों में बसाएगी सरकार, हिम प्रहरी योजना बनेगी सहायक| राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने अभिभाषण में कहा कि सरकार पूर्व फौजियों युवाओं को सीमांत जिलों में बसाएगी। हिम प्रहरी योजना के माध्यम से सरकार आवश्यक सहायता देगी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) के अभिभाषण से मंगलवार को प्रदेश की पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू हुआ। राज्यपाल ने अभिभाषण में पांच साल की उपलब्धियों के साथ ही राज्य के विकास के लिए सरकार के संकल्प भी गिनाए। कहा कि सरकार दीर्घकालीन राष्ट्रीय हित को देखते हुए हिम प्रहरी योजना शुरू करेगी। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के पूर्व फौजियों और युवाओं को अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती जिलों में बसने के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर मुख्यमंत्री किसान प्रोत्साहन निधि शुरू की जाएगी। मंगलवा...
हरीश रावत ने अपनी ही पार्टी पर साधा निशाना, कही ये बात, पढ़ें पूरी खबर

हरीश रावत ने अपनी ही पार्टी पर साधा निशाना, कही ये बात, पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखण्ड
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष रहे हरीश रावत ने भाजपा के साथ ही बगैर नाम लिए कांग्रेस के एक नेता पर भी उनकी छवि धूमिल करने के प्रयास का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ये नेता उनके साथ ही हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से उनकी बेटी को भी चुनाव में पराजित करने के प्रयास में लगे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे भाजपाई और कांग्रेस नेता का भंडाफोड़ करना है। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन पर लगाए जा रहे आरोपों पर प्रमाणिक तौर पर तथ्य सामने आने पर वह राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर देंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने इंटरनेट मीडिया में एक पोस्ट में कहा कि चुनाव हारने के बाद इंटरनेट मीडिया में उन पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। एक अनचाही जंग में फंस गए थे हरीश रावत भाजपाई और कांग्रेस के एक नेता से जुड़े समर्थक लगातार उन पर निशाना साध रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि...