Tuesday, April 21News That Matters

उत्तराखण्ड

28 और 29 मार्च को बैंकों की हड़ताल, प्रभावित हो सकते हैं बैंकिंग कामकाज

28 और 29 मार्च को बैंकों की हड़ताल, प्रभावित हो सकते हैं बैंकिंग कामकाज

उत्तराखण्ड
देहरादून : आल इंडिया बैंक इम्प्लाइज यूनियन और आल इंडिया बैंक आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वान पर प्रदेश के अधिकांश बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। आज यानी 28 व 29 मार्च को अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। वहीं राज्‍यभर में हड़ताल का असर दिखाई दे रहा है। बैंकों की इस हड़ताल में भारतीय स्टेट बैंक शामिल नहीं हैं, जबकि उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में हड़ताल को नैतिक रूप से समर्थन दिया है (रुड़की मुख्य डाकघर शाखा के बाहर प्रदर्शन करते हड़ताली कर्मचारी) सोमवार को हड़ताल के पहले दिन बैंक कर्मचारी देहरादून के एश्ले हाल चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। उत्तरांचल बैंक इम्प्लाइज यूनियन देहरादून के संयुक्त सचिव विनय शर्मा ने कहा कि बैंकों के नि...
सीओ को कार से कुचलने की कोशिश, युवक को निर्वस्त्र कर नागिन डांस कराने के आरोपियों को पकड़ने गई टीम पर हमला|

सीओ को कार से कुचलने की कोशिश, युवक को निर्वस्त्र कर नागिन डांस कराने के आरोपियों को पकड़ने गई टीम पर हमला|

उत्तराखण्ड
सीओ को कार से कुचलने की कोशिश, युवक को निर्वस्त्र कर नागिन डांस कराने के आरोपियों को पकड़ने गई टीम पर हमला| उत्तराखंड के रुद्रपुर में आरोपियों को पकड़ने गई टीम पर हमला किया गया है। आरोपियों ने सीओ को कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है, अभी चार फरार बताए जा रहे हैं। उत्तराखंड के रुद्रपुर में ब्याज पर लिए पैसे वापस न करने पर एक युवक को निर्वस्त्र कर नागिन डांस कराने के आरोपियों का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो आरोपियों ने कार से सीओ को कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। चार अभी फरार बताए जा रहे हैं। ट्रांजिट कैंप निवासी युवक ने चिराग अग्रवाल सहित पांच लोगों पर ब्याज के रुपये की वसूली के नाम पर शारीरिक यातना देने का आरोप लगाया है। इससे संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसम...
पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र 29 मार्च से, कांग्रेस अभी तक नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं कर पाई|

पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र 29 मार्च से, कांग्रेस अभी तक नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं कर पाई|

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र 29 मार्च से, कांग्रेस अभी तक नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं कर पाई| 15 मार्च को गणेश गोदियाल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं। उनके इस्तीफे के साथ ही कार्यकारिणी भी निष्प्रभावी हो गई है। पूरे दस दिन गुजर जाने के बाद भी दोनों पदों पर नियुक्ति को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। उत्तराखंड में पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र 29 मार्च से शुरू होने जा रहा है, लेकिन मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस अभी तक नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं कर पाई है। बताया जा रहा है कि विधानमंडल दल की बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा, लेकिन यह बैठक कब होगी, इसकी किसी को जानकारी नहीं है। विधानसभा चुनाव में अपेक्षित नतीजे नहीं मिल पाने पर पार्टी हाईकमान की ओर से राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय को पर्यवेक्षक बनाकर उत्तराखंड भेजा गया था। तमाम प्रत्याशियों और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के सा...
मुख्य सचिव एसएस संधु ने पर्यटन विकास संबधी कार्यों का लिया जायजा

मुख्य सचिव एसएस संधु ने पर्यटन विकास संबधी कार्यों का लिया जायजा

उत्तराखण्ड
प्रदेश के मुख्य सचिव एसएस संधु ने जनपद के विकास खण्ड भटवाड़ी के ग्राम रैथल एवं हर्षिल का स्थलीय निरीक्षण कर जनपद में पर्यटन विकास संबधी कार्यों का जायजा लिया l वहीं उन्होंने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व अन्य अधिकारियों के साथ ग्राम रैथल में बैठक आयोजित कर विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए l मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की सम्भावना को देखते हुए होमस्टे योजना को बढ़ावा दिया जाय l बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद में सीवर लाइन नहीं होने की समस्या से अवगत कराये जाने पर मुख्य सचिव ने निर्देश दिये कि सीवर समस्या के निदान हेतु वाटर ग्रेविटी के हिसाब से फेजिज बनाये जायें l जिस हेतु धनराशि उपलब्ध करा दी जायेगी ! मुख्य सचिव द्वारा विकास खण्ड भटवाड़ी के ग्राम जादुंग एवं नेलांग के विस्थापितों को उनके इन्हीं मूल ग्...
प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत की अध्यक्षता में ऋतु खंडूड़ी भूषण सर्वसम्मति से विधानसभा की अध्यक्ष चुनी गईं

प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत की अध्यक्षता में ऋतु खंडूड़ी भूषण सर्वसम्मति से विधानसभा की अध्यक्ष चुनी गईं

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के अध्यक्ष पद पर कोटद्वार से भाजपा विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण को निर्विरोध चुन लिया गया है। वह राज्य की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष हैं। प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत की अध्यक्षता में ऋतु खंडूड़ी भूषण सर्वसम्मति से विधानसभा की अध्यक्ष चुनी गईं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ऋतु खंडूड़ी को शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने कहा कि राज्य विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष चुने जाने पर मैं उन्‍हें बधाई देता हूं। वह सदन को अच्छे से चलाएंगी और उनके नेतृत्व में हमारी विधानसभा नया इतिहास रचेगी। सदन के वरिष्ठ विधायकों ने ऋतु खंडूड़ी भूषण को पदभार कराया ग्रहण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सदन में मौजूद रहे। नव निर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सदन को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने निर्विरोध चुने जाने पर सदन के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। निर्विरोध न...
राष्ट्रपति आज दोपहर वायुसेना के विमान से जौलीग्रांट स्थित एयरपोर्ट पहुंचेंगे, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

राष्ट्रपति आज दोपहर वायुसेना के विमान से जौलीग्रांट स्थित एयरपोर्ट पहुंचेंगे, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

उत्तराखण्ड
राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। शनिवार को वह देहरादून पहुंचेंगे और रविवार को हरिद्वार में दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से चंडी पुल के पास आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। रविवार सुबह हरिद्वार के लिए होंगे रवाना राष्ट्रपति आज दोपहर वायुसेना के विमान से जौलीग्रांट स्थित एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हेलीकाप्टर में कैंट स्थित जीटीसी हेलीपैड पहुंचेंगे और फिर सड़क मार्ग से राजभवन जाएंगे। राजभवन में रात्रि विश्राम करने के बाद रविवार सुबह हरिद्वार के लिए रवाना होंगे। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए एयरपोर्ट और जीटीसी हेलीपैड पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। शुक्रवार को श्वान दल और बम निरोधक दस्ते ने यहां चेकिंग की। कैंट क्षेत्र में कैंटीन और विभिन्न दुक...
सबसे पहले इस वादे को पूरा करेंगे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अब आई निभाने की बारी

सबसे पहले इस वादे को पूरा करेंगे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अब आई निभाने की बारी

उत्तराखण्ड
उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतने के बाद योगी आदित्‍यनाथ ने बहने से एक वादा किया था। शुक्रवार को लगातार दूसरी बार यूपी का मुखिया बनने के बाद अब शशि को वह वादा पूरा होने का इंतजार है। खुशी और जश्न का माहौल उत्‍तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में यमकेश्वर ब्लाक स्थित पंचुर गांव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पैतृक गांव है। शुक्रवार को लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ के शपथ लेने पर यहां खुशी और जश्न का माहौल था। माता सावित्री देवी और स्वजन बेहद खुश उनके पैतृक आवास पर पूरे दिन भजन कीर्तन होते रहे, पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ स्वजन और ग्रामीण नृत्य करते रहे। योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी और स्वजन बेहद खुश नजर आ रहे थे। चुनाव जीतने के बाद अपने भाई से की थी बात वहीं भगवान नीलकंठ महादेव और कुल देवी माता भ...
शपथ ग्रहण समारोह का साधारण निमंत्रण पत्र मिलने से आहत, हरीश रावत ने सीएम धामी के लिए लिखी पोस्ट|

शपथ ग्रहण समारोह का साधारण निमंत्रण पत्र मिलने से आहत, हरीश रावत ने सीएम धामी के लिए लिखी पोस्ट|

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
शपथ ग्रहण समारोह का साधारण निमंत्रण पत्र मिलने से आहत, हरीश रावत ने सीएम धामी के लिए लिखी पोस्ट| पुष्कर सिंह धामी सरकार-टू के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्टी का कोई नेता शामिल नहीं हुआ। विपक्ष की पूर्ण अनुपस्थिति पर आम लोगों के बीच कांग्रेस पार्टी की आलोचना हो रही है। जवाब देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सामने आए हैं। उनका कहना है कि यदि ससम्मान बुलाया जाता तो वह निश्चित रूप से समारोह में शामिल होते, लेकिन सरकार की ओर से उनके प्रोटोकॉल का ध्यान नहीं रखा गया। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की। जिसमें उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस की अनुपस्थिति को लेकर टिप्पणियां हुई हैं, जो स्वाभाविक हैं। शपथ ग्रहण समारोह से दूरी बनाने का हमारा कोई उद्देश्य नहीं था। उन्होंने फ...
गुब्बारा गैस सिलिंडर फटने से हुआ हादसा, युवक का एक पैर घटना स्थल से दो सौ फीट दूर जा गिरा|

गुब्बारा गैस सिलिंडर फटने से हुआ हादसा, युवक का एक पैर घटना स्थल से दो सौ फीट दूर जा गिरा|

उत्तराखण्ड
गुब्बारा गैस सिलिंडर फटने से हुआ हादसा, युवक का एक पैर घटना स्थल से दो सौ फीट दूर जा गिरा| अचानक गुब्बारा गैस सिलिंडर में धमाका होेने से मसूरी में अफरा तफरी मच गई। गुब्बारे बेच रहे 19 साल के युवक का एक पैर घटना स्थल से करीब दो सौ फीट दूर एक धार्मिक स्थल के परिसर में जा गिरा। गंभीर घायल युवक को आनन-फानन कपड़ों में लपेटकर अस्पताल ले जाया गया। धमाके से आसपास के घरों के शीशे, पानी की टंकियां क्षतिग्रस्त हो गईं। कुछ देर तो किसी को समझ में नहीं आया कि हुआ क्या है।शहर के कुलड़ी में गुब्बारा गैस भरने वाले सिलिंडर में धमाका होने से गुब्बारा बेचने वाला युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा। हादसे में गुब्बारे बेचने वाला युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके से आसपास के घरों की खिड़कियों के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में घायल युवक को स्थानी...
उत्तराखंड: सीएम पुष्कार सिंह धामी योगी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

उत्तराखंड: सीएम पुष्कार सिंह धामी योगी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

उत्तराखण्ड
उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी समारोह में शामिल होने के लिए लखनऊ रवाना होंगे। बता दें क‍ि शुक्रवार को शाम चार बजे योगी आदित्‍यनाथ दोबारा सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान में होगा। पुष्कर सिंह धामी ने योगी आदित्‍यनाथ को शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन और योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ेगा। मैं योगी आदित्‍यनाथ को शुभकामनाएं देता हूं। वहीं उत्‍तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में भी जश्‍न का माहौल है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि योगी आदित्‍यनाथ इस गांव के रहने वाले हैं। योगी की मां ने कहा कि वे उनके दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर काफी खुश हैं। वहीं शपथ ग्रहण के दिन गांव ...