उत्तराखंड: रन फॉर यूनिटी” मैराथन की तैयारियों को लेकर जुटा प्रशासनिक अमला।
भारत के लौह पुरुष एवं एकता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली “रन फॉर यूनिटी” मैराथन के सफल संचालन हेतु बुधवार को एसडीएम कार्यालय डोईवाला में प्रशासनिक समन्वयक बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता विधानसभा डोईवाला के विधायक बृजभूषण गैरोला ने की, बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, प्रतिभागियों की व्यवस्थाएँ, सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, चिकित्सा सहायता तथा अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि “रन फॉर यूनिटी” केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामूहिक शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और संगठन की भावना को सशक्त रूप से जागृत किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण निष्ठा के साथ योगदान दें ता...








