Monday, July 13News That Matters

उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भावभीनी श्रद्धांजलि दी,कहा- पूरा जीवन भारत माता की सेवा में समर्पित रहा

सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भावभीनी श्रद्धांजलि दी,कहा- पूरा जीवन भारत माता की सेवा में समर्पित रहा

उत्तराखण्ड
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन भारत माता की सेवा में समर्पित रहा। उन्होंने हमेशा गरीबों, पिछड़ों, दलितों और वंचितों की लड़ाई लड़ी। उनका जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कर्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हम सभी के आराध्य प्रभु श्री राम के लिए उन्होंने अपनी सरकार कुर्बान कर दी। उनका अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का सपना, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साकार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल्याण सिंह एक कुशल प्रशासक और लोकप्रिय नेता थे। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते भ्रष्टाचार मुक्त और भयमुक्त शासन दिय...
उत्तराखंड सरकार ने समूह ख के पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा में एक वर्ष की छूट देने का लिया निर्णय

उत्तराखंड सरकार ने समूह ख के पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा में एक वर्ष की छूट देने का लिया निर्णय

उत्तराखण्ड
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने समूह ख के पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा में एक वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया है। यह छूट इसी वर्ष के लिए दी गई है। इसके साथ ही शासन ने चयन संस्थाओं को यह भी निर्देश दिए हैं कि जिन पदों के लिए विज्ञप्ति जारी हो चुकी है, लेकिन प्रारंभिक परीक्षा नहीं हुई है, उन पदों पर आवेदन के लिए तिथि बढ़ाई जाए। सरकार के इस निर्णय से पीसीएस परीक्षा के लिए छूट की राह देख रहे अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा। प्रदेश सरकार ने कुछ समय पहले ही कोरोनाकाल में लागू लाकडाउन को देखते हुए समूह ग के विभिन्न पदों पर आवेदन के लिए निर्धारित आयु सीमा में एक वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया था। अब सरकार ने समूह ख के पदों के लिए भी आयु सीमा में छूट देने का निर्णय लिया है। दरअसल, प्रदेश में तकरीबन पांच साल बाद प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) की परीक्षा हो रही है। इस समय कई आवेदक ऐसे हैं, जो इस वर्ष पीसीएस ...
कैबिनेट मंत्री पांडेय बोले-  सभी पीआरडी स्वयंसेवकों को रोजगार देने के लिए विभिन्न विभागों में 20 और पद चिह्नित किए जा रहे

कैबिनेट मंत्री पांडेय बोले- सभी पीआरडी स्वयंसेवकों को रोजगार देने के लिए विभिन्न विभागों में 20 और पद चिह्नित किए जा रहे

उत्तराखण्ड
देहरादून। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरविंद पांडेय ने गुरुवार को विधानसभा में जानकारी दी कि प्रदेश में 9342 पीआरडी स्वयंसेवक पंजीकृत हैं। इनमें से 6956 ही कार्यरत हैं। सभी पीआरडी स्वयंसेवकों को रोजगार देने के लिए विभिन्न विभागों में 20 और पद चिह्नित किए जा रहे हैं। विधानसभा सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान उपनेता प्रतिपक्ष करन माहरा ने पीआरडी स्वयंसेवकों के बारे में सरकार से जानकारी मांगी। उन्होंने पूछा कि इन स्वयंसेवकों को कार्य के अवसर नहीं मिल रहे हैं, जिससे उनके परिवारों के समक्ष भरण-पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है। जवाब में कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने बताया कि हाईकोर्ट में पीआरडी स्वयंसेवकों का प्रकरण विचाराधीन है। 20 पदों पर स्वयंसेवकों को कार्ययोजित करने की अनुमति मिलने पर सभी नामांकित स्वयंसेवकों को रोजगार मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा कार्यों में लगे पीआरडी जवानों क...
देहरादून में बादल फटने से ध्वस्त हुआ मकान, जिससे एक शख्स की मलबे में दबकर मौत

देहरादून में बादल फटने से ध्वस्त हुआ मकान, जिससे एक शख्स की मलबे में दबकर मौत

उत्तराखण्ड
विकासनगर उत्तराखंड के देहरादून जिले में विकासनगर के पष्टा क्षेत्र के जाखन गांव में बादल फटा। इस दौरान एक मकान भरभरा कर गिर पड़ा, जिससे एक शख्स की मलबे में दबकर मौत हो गई। वहीं, दर्जनों किसानों के खेतों में मलबा आने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, तीन पावर हाउसों में बिजली उत्पादन ठप हो गया, मात्र दो पावर हाउसों छिबरौ और खोदरी में जनरेशन चल रहा है। यमुना में डिस्चार्ज बढ़ने व भारी मात्रा में सिल्ट आने के कारण उत्पादन रोका गया। प्रदेशभर में बारिश आफत बनकर बरस रही है। कहीं, सड़कें क्षतिग्रस्त तो कहीं पुल टूट रहे हैं। मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। विकासनगर में बादल फटने से एक की मौत हो गई है। साथ ही सभी बरसाती नदियां उफान पर आ गईं हैं। नदी किनारे के मकानों और खेतों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। हथियारी में निर्माणाधीन व्यासी जल विद्युत परियोजना स्थल पर भरा मलबा भरा व मशीनें दब गई। रुद्रप...
ऋषिकेश-जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर रानीपोखरी के ऊपर बना पुल टूटा, कई वाहनों के बहने की खबर

ऋषिकेश-जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर रानीपोखरी के ऊपर बना पुल टूटा, कई वाहनों के बहने की खबर

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश। ऋषिकेश क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। गुरुवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे रानीपोखरी के ऊपर बना पुल टूट गया। उस वक्त पुल के ऊपर से कई वाहन गुजर रहे थे। वाहनों के बहने की जानकारी सामने आई है। पुल का जो हिस्सा टूटा है, वहां कुछ वाहन फंस गए हैं और कुछ पलट गए हैं। वहीं, पुल के टूटने से दून का ऋषिकेश से संपर्क कट गया है। वहीं, अब अगर किसी को ऋषिकेश से देहरादून आना है तो उन्हें नेपाली फार्म होते हुए आना होगा। रानीपोखरी थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि नदी में बीते रोज से ही भारी मात्रा में पानी आ रहा था। पुल के दोनों किनारों पर पानी टक्कर मार रहा था। पेट्रोल पंप की दिशा में भू कटाव भी हुआ है। नदी के तेज प्रवाह के कारण पुल के मध्य में स्थित पुस्ते छतिग्रस्त हो गए। मौके पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। पुल के बीच में फंसे वाहनों को निकालने की कोशिश हो र...
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा- उत्तराखंड में बालिकाओं के लिए अलग शौचालय बनाया जाएगा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा- उत्तराखंड में बालिकाओं के लिए अलग शौचालय बनाया जाएगा

उत्तराखण्ड
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि उत्तराखंड में बालिकाओं के लिए अलग शौचालय बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अलग शौचालय नहीं होने के चलते बालिकाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जल्द से जल्द हर विद्यालय में छात्राओं के लिए अलग शौचालय बनाने का काम शुरू होगा। इसके अलावा उन्होंने दो छात्रवृत्तियों में बढ़ोतरी की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ननूरखेड़ा स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय से उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का उद्घाटन किया। वर्चुअल माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर से 300 से ज्यादा स्कूल जुड़े हुए थे। मुख्यमंत्री ने इसी कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के लिए अलग शौचालय बनाने की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूलों के छात्रों को मिलने वाली दो छात्रवृत्तियों में बढ़ोतरी की घोषणा भी की है। शिवानं...
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों के साथ बैठक में स्थिति का लिया जायजा, 24 घंटे अधिकारियों को अलर्ट रहने को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों के साथ बैठक में स्थिति का लिया जायजा, 24 घंटे अधिकारियों को अलर्ट रहने को दिए निर्देश

उत्तराखण्ड
देहरादून। प्रदेश में लगातार हो रही बरसात को देखते हुए सरकार सक्रिय हो गई है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार देर शाम सचिवालय स्थित राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र का निरीक्षण किया और फिर अधिकारियों के साथ बैठक में स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए। जिलों में भी आपदा प्रबंधन केंद्रों को हर स्थिति से निबटने के लिए तैयार रहने को कहा। मुख्यमंत्री धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन एसए मुरुगेशन समेत अन्य अधिकारियों से आपदा से संबंधित सूचनाओं के संकलन, प्रेषण और जिलों से समन्वय आदि के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सचिव को निर्देश दिए कि आपदा से जुड़ी सूचनाओं से उन्हें भी तत्काल अवगत कराया जाए। साथ ही उच्चाधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों का वाट्सएप ग्रुप बनाने को कहा, ताकि आपदा की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों को लेकर त्वरित का...
कर्नल अजय कोठियाल ने कहा- अगर सरकार को पोस्टर से दिक्कत है तो उसे गिरफ्तार करे, जिसका पोस्टर में फोटो है

कर्नल अजय कोठियाल ने कहा- अगर सरकार को पोस्टर से दिक्कत है तो उसे गिरफ्तार करे, जिसका पोस्टर में फोटो है

उत्तराखण्ड
देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में आप के वरिष्ठ नेता सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि सरकार पोस्टर लगाने वाले मजदूरों को पकड़ कर जेल में डाल रही है, जबकि वह तो आप के कार्यकर्त्‍ता भी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार को पोस्टर से दिक्कत है तो उसे गिरफ्तार करे, जिसका पोस्टर में फोटो है। सरकार मुझे यानी कर्नल अजय कोठियाल को गिरफ्तार कर जेल भेजे। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश के जनहित मुद्दों पर वह एक बार नहीं हजार बार जेल जाने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कल विधानसभा में सरकार ने माना 65 हजार उपभोक्ताओं को गलत बिजली के बिल भेजे गए है। कहा कि हमारे कार्यकर्त्‍ता पूरे प्रदेश में घूम रहे हैं। हर जगह गलत बिल एक बड़ी समस्या है। कहा कि बिना रीडिंग लिए मनमर्जी से बिल भेजा जा रहा है। कहा कि आप की सरकार आते ही सबसे पहले पुराने...
जिलाधिकारी ने बाल विकास विभाग के निदेशक को पत्र भेजकर वंचित छात्राओं को योजना का लाभ दिए जाने का आग्रह किया

जिलाधिकारी ने बाल विकास विभाग के निदेशक को पत्र भेजकर वंचित छात्राओं को योजना का लाभ दिए जाने का आग्रह किया

उत्तराखण्ड
चम्पावत : विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही से नंदा गौरा कन्याधन से वंचित रह गई राजकीय इंटर कॉलेज सुई की छात्राओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुडिय़ा ने देहरादून में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या से मुलाकात कर उनके सामने यह मामला रखा। जिसके बाद मंत्री ने बाल विकास विभाग के निदेशक को तत्काल योजना का लाभ दिए जाने के निर्देश दिए हैं।    वर्ष 2019 में इंटर मीडिएट उत्तीण 15 छात्राओं ने नंदा गौरा कन्या धन योजना के लिए अपने प्रपत्र पूर्ण कर विद्यालय में जमा कर दिए, लेकिन विद्यालय प्रबंधन ने प्रपत्रों को बाल विकास विभाग में जमा करने के बजाए अलमारी में बंद कर रख दिया। एक साल बाद इस बात की जानकारी लगने के बाद अभिभावकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप विद्यालय की लापरवाही से छात्राओं को योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की। डीएम के निर्देश के बाद विद्यालय प...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा-  सरकार पुलिस कर्मियों के ग्रेड वेतन के मसले पर बेहद गंभीर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- सरकार पुलिस कर्मियों के ग्रेड वेतन के मसले पर बेहद गंभीर

उत्तराखण्ड
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार पुलिस कर्मियों के ग्रेड वेतन के मसले पर बेहद गंभीर है। इसीलिए सरकार ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए इसके लिए मंत्रिमंडल की उपसमिति का गठन किया है। सरकार जो भी निर्णय लेगी, राज्य के हित में लेगी। कहीं भी कुछ गलत हुआ होगा, तो उसे सही किया जाएगा। बुधवार को सदन में उप नेता प्रतिपक्ष करण माहरा ने कार्य स्थगन प्रस्ताव (नियम 58) के तहत इस मसले को उठाया। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को पहले 10, 16 और 26 साल की सेवा पूरी करने पर अग्रेतर ग्रेड पे दिया जाता था। इन्हें 10 साल की सेवा करने पर 2400 और 16 साल की सेवा पूरी करने पर 4600 रुपये ग्रेड पे मिलता था। छठे वेतनमान के बाद ये व्यवस्था बदल गई है। नई व्यवस्था में अब 10, 20 और 30 वर्ष की सेवा करने पर नए ग्रेड वेतन तय किए गए हैं। इसमें 10 साल की सेवा पूरी करने पर 2400 और 20 साल की सेवा...