विधानसभा सत्र में विपक्ष कांग्रेस ने सरकार को घेरने के लिए रणनीति की तैयार, हर दिन नए मुद्दे पर लाएंगे काम रोको प्रस्ताव
देहरादून विधानसभा सत्र में मुख्य विपक्ष कांग्रेस ने सरकार को घेरने के लिए रणनीति तैयार कर ली है। सबसे पहले कांग्रेस कोरोना संक्रमण के दौरान स्वास्थ्य प्रबंधन की विफलता के मसले पर सरकार को घेरेगी। इसके अलावा हर दिन एक नए मुद्दे पर नियम 310 (सभी काम रोक कर विषय पर चर्चा) का प्रस्ताव लाया जाएगा। कांग्रेस भू-कानून और देवस्थानम बोर्ड पर प्राइवेट मेंबर बिल भी लाएगी। इस पर चर्चा न होने की सूरत में कार्य स्थगन के लिए इसे नियम 58 के तहत उठाया जाएगा।
रविवार को नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कांग्रेस कोरोना, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, कर्मचारियों के मसले, मनरेगा, उपनल कर्मियों व पुलिस की ग्रेड पे के मसले को पुरजोर तरीके से सदन में उठाएगी। कांग्रेस सदन को चलाने में पूरा सहयोग करेगी। प्रश्नकाल में जनता से जुड़े मस...








