Thursday, February 26News That Matters

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में आज मिले 56 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, दो की मौत

उत्तराखण्ड, हेल्थ
-राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 341629 हो गया है। शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो) (Shabd Rath News)। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण से राहत मिल रही है। आज 56 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि, दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 48 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 341629 हो गया है। देहरादून में आज सबसे ज्यादा (corona positive in dehradun today) 18 नए मरीज मिले हैं। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 649 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 7359 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही देहरादून में 18, अल्मोड़ा 06, बागेश्वर 00, चमोली में 01, चम्पावत में 01, हरिद्वार में 02, नैनीताल में 09, पौड़ी गढ़वाल में 00, पिथौरागढ़ में 10, रुद्रप्रयाग मे...
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष के नाम हुए तय, कार्यकारी अध्यक्ष भी होंगे

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष के नाम हुए तय, कार्यकारी अध्यक्ष भी होंगे

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
-उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष पद और नेता प्रतिपक्ष के पद को लेकर पार्टी लंबे समय से मंथन कर रही है। हाई कमान ने पूरी कसरत के बाद नाम तय कर दिया हैं। उसकी घोषणा जल्द ही होगी। उत्तराखंड में इस बार कांग्रेस कार्यकारी भी बनाने हा रही है। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड कांग्रेस को लेकर हाईकमान ने फैसला कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष और पूर्व विधायक गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व दिए जाने का फैसला हुआ है। इसकी विधिवत घोषणा एक-दो दिन में होगी। सूत्रों का कहना है कि पंजाब की तर्ज पर उत्तराखंड में भी कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जा रहे हैं। एक नहीं बल्कि चार कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिलक राज बेहड़, जीत राम आर्य, युवा नेता भुवन कापड़ी और राजपाल खारोला को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। दूसरी तरफ, हरीश रावत...
सड़क दुर्घटना में 55 बंगाल इंजीनियरिंग के जवान सचिन कंडवाल की मौत

सड़क दुर्घटना में 55 बंगाल इंजीनियरिंग के जवान सचिन कंडवाल की मौत

उत्तराखण्ड
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। 55 बंगाल इंजीनियरिंग में कार्यरत जवान सचिन कंडवाल की प्रयागराज से दिल्ली आते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उत्तराखंड निवासी 26 वर्षीय सचिन कंडवाल कुछ समय पहले ही छुट्टी पर घर आए थे। छुट्टियां पूरी होने के बाद वह वापस ड्यूटी जॉइन करने गए थे। कुछ महीने बाद ही सचिन की शादी होनी थी। जवान बेटे की मौत से उनके घर में कोहराम मचा हुआ है। वर्तमान में सचिन गलवान घाटी में तैनात थे। सचिन कंडवाल मूलरूप से चमोली जनपद (कंडवाल गंव, नारायणबगड़ ब्लॉक) के रहने वाले थे। उनका परिवार देहरादून जनपद के राजीव नगर में किराए पर रहता है। एक साल पहले सचिन की सगाई हुई थी। अब कुछ महीनों में ही शादी की तैयारी थी। लेकिन,गुरुवार को सड़क हादसे में उनकी जान चली गई। सचिन का पार्थिव शरीर आज देहरादून लाया जाएगा। हरिद्वार में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।...
उत्तराखंड की एक जेल में बड़ी संख्या में मिले एचआईवी पॉजिटिव कैदी

उत्तराखंड की एक जेल में बड़ी संख्या में मिले एचआईवी पॉजिटिव कैदी

उत्तराखण्ड, हेल्थ
- कुमाऊं मंडल की हल्द्वानी जेल में 14 कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं। बड़ी संख्या में कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव मिलने से जेल प्रशासन चिंतित है। संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया गया है। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। हल्द्वानी जेल में 14 कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं। बड़ी संख्या में कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव मिलने से जेल प्रशासन चिंतित है। एचआईवी संक्रमित मिले कैदियों में 13 पुरुष और एक महिला है। जेल प्रशासन ने संक्रमित मिले कैदियों का इलाज शुरू कर दिया है। कैदियों की काउंसलिंग की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने एचआईवी संक्रमित मिले कैदियों की पहचान गोपनीय रखते हुए एंटी रेट्रो वायरल थेरेपी से इलाज शुरू कर दिया है। कोर्स के हिसाब से कैदियों के खाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने उप कारागार में बंद कैदियों का कुछ समय पहले स्वास्थ्य परीक्षण किया था। जांच में 14 कैदी ...
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा: उत्तरकाशी आपदा पीड़ितों के मृतक आश्रितों को मिलेंगे 5 लाख रुपए

मुख्यमंत्री धामी की घोषणा: उत्तरकाशी आपदा पीड़ितों के मृतक आश्रितों को मिलेंगे 5 लाख रुपए

उत्तराखण्ड
-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तरकाशी जनपद के आपदा प्रभावित मांडो व कंकराडी गांव का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने मांडो गांव पहुंचकर आपदा से हुए नुकसान की जानकारी ली और आपदा प्रभावितों का हालचाल जाना। धामी ने ग्रामीणों की मांग पर डीएम को माण्डो गांव के विस्थापन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, जल्द भू-वैज्ञानिक सर्वे कराने के बाद विस्थापन की कार्रवाई के निर्देश दिए। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी जनपद के आपदा प्रभावित मांडो व कंकराडी गांव का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने मांडो गांव पहुंचकर आपदा से हुए नुकसान की जानकारी ली और आपदा प्रभावितों का हालचाल पूछा। मुख्यमंत्री ने आपदा में मृतक लोगों के परिजनों से मिलकल शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने मृतक आश्रितो...

उत्तराखंड सरकार ने पर्यटन व परिवहन व्यवसायियों को दिया आर्थिक पैकेज, 200 करोड़ का खर्च.. एक लाख 63 हजार को लोगों को मिलेगा लाभ

उत्तराखण्ड
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड सरकार पर्यटन व परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक सहायता देने जा रही है। उसके लिए बाकायदा आर्थिक पैकेज की घोषणा की गई है। आर्थिक पैकेज से राज्य के एक लाख 63 हजार लोगों को लाभ होगा। जबकि, आर्थिक सहायता पर 200 करोड़ रुपए खर्च होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोविड के कारण विभिन्न पर्यटक गतिविधियों व चारधाम यात्रा की व्यवस्था में कार्यरत लोगों और उनके व्यवसाय पर सबसे अधिक प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। वर्तमान में चारधाम यात्रा व अन्य पर्यटक स्थलों के बन्द होने से होटल व्यवसाय, परिवहन व्यवसाय एवं अन्य गतिविधियाँ ठप हैं। विषम आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद राज्य सरकार ऐसे क्षेत्रों में कार्यरत/व्यवसायरत लोगों के बैंक खाते में सीधे धनराशि भेजेगी। इसके साथ ही विभिन्न व्यवसायिक गतिविधियों के लिए लाइसेंस शुल्क आदि पर भी छूट दी ...
उत्तराखंड में स्कूल खोलने को लेकर शुरू हुई कसरत

उत्तराखंड में स्कूल खोलने को लेकर शुरू हुई कसरत

उत्तराखण्ड
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड में पूरी तरह स्कूल खोलने यानी बच्चों को बुलाने को लेकर कसरत ही रही है। ऐसे में जल्द स्कूल खुल सकते हैं। फिलवक्त, स्कूल खुले हैं। लेकिन, सिर्फ शिक्षकों को ही बुलाया जा रहा है। राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले काफी काम हो गए हैं। ऐसे में अब बच्चों को भी स्कूल बुलाया जा सकता है। शिक्षा विभाग इसको लेकर तैयारी कर रहा है। पहले बड़े बच्चों को ही स्कूल बुलाया जाएगा। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का कहना है कि लगातार स्कूल बंद है, इससे पढ़ाई बहुत प्रभावित हुई है। अब कोरोना वायरस का संक्रमण कम हो रहा है, ऐसे में स्कूलों खोलने पर विचार किया जा सकता है...
सतपाल महाराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा मैं आपको चार्ज करने आया हूं

सतपाल महाराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा मैं आपको चार्ज करने आया हूं

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
-भारतीय जनता पार्टी जिला रुद्रप्रयाग कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को तिलवाड़ा स्थित लाटा बाबा गेस्ट हाउस में हुई। महाराज ने कार्यकर्ताओं को गिले-शिकवे भुलाकर मनोयोग के साथ प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का अनुरोध किया। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। कैबिनेट व रुद्रप्रयाग जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं को चार्ज करने आये हैं। भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को गिले-शिकवे भुलाकर पूरे मनोयोग के साथ प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का अनुरोध किया। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को तिलवाड़ा स्थित लाटा बाबा गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। महाराज ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से बैटरी मोबाइल को चार्च करती है, उसी प्रकार...
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या युवाओं के साथ करेंगे केदारनाथ के दर्शन, नेहा जोशी ने दिया निमंत्रण

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या युवाओं के साथ करेंगे केदारनाथ के दर्शन, नेहा जोशी ने दिया निमंत्रण

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
-भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या युवाओं से भेंट कर दिया उन्हें निमंत्रण शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। भारतीय जनता युवा मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में संगठन मंत्री बीएल संतोष और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या से भेंट की और उन्हें नवीन दायित्व दिए जाने के लिए आभार प्रकट किया। संगठन मंत्री ने उन्हें सेवा ही संगठन की भावना को सार्थक सिद्ध करने के लिए संपूर्ण ऊर्जा व सेवा भाव के साथ भाजयुमो के कार्यों में जुटने का मंत्र प्रदान दिया। नेहा जोशी ने भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बैंगलुरु दक्षिण से सांसद तेजस्वी सूर्या को उत्तराखंड आने व केदारनाथ के दर्शन का आमंत्रण दिया। जोशी ने बताया कि सूर्या ने निमंत्रण स्वीकार किया है। केदारनाथ यात्रा खुलते ही सूर्या यहाँ आएं...

उत्तराखंड में आज मिले 50 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, कोई मौत नहीं

उत्तराखण्ड, हेल्थ
-राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 341536 हो गया है। शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो) (Shabd Rath News)। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण से राहत मिल रही है। आज 50 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि, किसी भी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, 33 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 341536 हो गया है। नैनीताल में आज सबसे ज्यादा (corona positive in dehradun today) 09 नए मरीज मिले हैं। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 620 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 7357 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही देहरादून में 08, अल्मोड़ा 05, बागेश्वर 01, चमोली में 01, चम्पावत में 08, हरिद्वार में 07, नैनीताल में 09, पौड़ी गढ़वाल में 02, पिथौरागढ़ में 01, रुद्रप्...