
हिरासत में प्रियंका गांधी, लखनऊ एयरपोर्ट पर भूपेश बघेल का धरना, लखीमपुरी पर सियासी बवाल
नई दिल्ली, लखीमपुर मामले में लगातार सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सीतापुर में प्रियंका गांधी से मिलने जा रहे थे। इस दौरान उन्हें लखनऊ एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। जिसके बाद वह वही बैठ गए।
इसके साथ ही बघेल ने एक वीडियो शेयर किया है। इस दौरान वह पुलिस अधिकारियों से पूछ रहे हैं कि उनको क्यों रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह लखीमपुर नहीं जा रहे हैं उन्हें बस प्रियंका गांधी से मिलने सीतापुर जाना है। इसके बाद उन्हें जाने से रोका जा रहा है जबकि धारा 144 धारा सिर्फ लखीमपुर खीरी में लगी है।
प्रियंका गांधी की हिरासत के लेकर अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने एक वीडियो ट्वीट किया है। इसमें प्रियंका गांधी के कमरे के ऊपर एक ड्रोन उड़ने का दावा किया जा रहा है, जिसको लेकर भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है और प...