दिनेश प्रताप सिंह का सख्त रुख: हरिद्वार में तीन अवैध निर्माण सील, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
देहरादून। उत्तराखंड में अवैध निर्माण के खिलाफ आवास विकास परिषद ने सख्त रुख अपनाया है। अपर आवास आयुक्त दिनेश प्रताप सिंह के निर्देशों के तहत परिषद की प्रवर्तन टीम ने हरिद्वार में तीन अनधिकृत निर्माणों को सील कर दिया। परिषद की ओर से अब तक 100 से अधिक नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण करने और भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सीलिंग से लेकर ध्वस्तीकरण तक की कार्रवाई नियमानुसार जारी रहेगी।
दिनेश प्रताप सिंह की दोटूक चेतावनी—नियमों से समझौता नहीं
अपर आवास आयुक्त दिनेश प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि मानचित्र स्वीकृत कराए बिना किए जा रहे निर्माणों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करना परिषद की प्राथमिकता है। नियमों का उल्लंघन करने वाले निर्माण...








