Wednesday, August 26News That Matters

बड़ी खबर

देहरादून पुलिस की बड़ी कामयाबी: उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी अंबाला से गिरफ्तार

देहरादून पुलिस की बड़ी कामयाबी: उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी अंबाला से गिरफ्तार

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
​देहरादून: सोशल मीडिया के जरिए उत्तराखंड में दहशत फैलाने और राज्य के सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले एक शातिर अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को मोबाइल फोन सहित धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट (IT Act) की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। ​ ​विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स/ट्विटर) पर एक धमकी भरी पोस्ट तेजी से प्रसारित की जा रही थी, जिसमें उत्तराखंड के सभी थानों को बम विस्फोट से उड़ाने की बात कही गई थी। इस पोस्ट के कारण आम जनता में भय का माहौल पैदा हो गया था और लोक शांति भंग होने का गंभीर खतरा खड़ा हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली नगर देहरादून में मु0अ0सं0-222/2026, धारा 3...
उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र मेंअभूतपूर्व और ऐतिहासिक सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत आई.सी.आई.सी.आई फाउंडेशन फॉर इन्क्लूसिव ग्रोथ के सहयोग से लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक एम.आर.आई मशीन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ उत्तराखंड ही समर्थ, आत्मनिर्भर और विकसित उत्तराखंड का मुख्य आधार है। राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि राज्य में अस्पतालों के निर्माण के साथ उन्हें आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, गुणवत्तापूर्ण सेवाओं और प्रशिक्षित मानव संसाधन से सशक्त बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा एम.आर.आई मशीन के उद्घाटन से सीमांत क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, समय पर सटीक जांच और उच्च स्तरीय उपचार की सुविधा का लाभ मिलेगा।...
बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
रविवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बागवाला रुद्रपुर पहुँचकर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित 156 करोड़ की लागत 1872 आवासों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही निर्मित आवासों का लोकार्पण कर लाभार्थियों को आवासों की चाबियां सौंपी जाएंगी। उन्होंने निरीक्षण के दौरान आवास के लाभार्थियों द्वारा जमा धनराशि की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण ने बताया कि पीएम आवास हेतु 3 लाख सरकार द्वारा एवं 3 लाख की धनराशि लाभार्थी द्वारा जमा किये जाने है। उन्होने बताया कि निर्मित आवासों की साफ-सफाई का कार्य चल रहा है तथा आवास परिसर में पौधारोपण का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आवास परिसर में एस.टी.पी. बना गया है तथा उसकी टेस्टिंग भी कर ली गई है। इस दौरान उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न कि...
युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में आयोजित "युवा संवाद कार्यक्रम" में प्रदेश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड का युवा प्रदेश और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व का सबसे युवा देश है और युवाओं की ऊर्जा, नवाचार तथा प्रतिभा ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को वोट बैंक नहीं, बल्कि विकसित भारत का सबसे सशक्त स्तंभ मानते हुए उनकी शिक्षा, कौशल, नवाचार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए अनेक ऐतिहासिक पहल की गई हैं। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, खेलो इंडिया तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जैसी पहलें युवाओं को आत्मनिर्भर और रोजगार सृजक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सर...
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी: अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य, सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने की शिरकत

देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी: अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य, सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने की शिरकत

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज हरिद्वार में दधीचि अंगदान संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  जे.पी. नड्डा की उपस्थिति में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर देशभर से आए विशेषज्ञों, चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं साधकों ने अंगदान के महत्व पर विचार रखे तथा अनेक लोगों ने मानव सेवा के लिए अंगदान का संकल्प लिया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  जे.पी. नड्डा ने कहा कि अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य है, जिसके माध्यम से गंभीर रूप से जरूरतमंद लोगों को नया जीवन प्रदान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अंगदान को वैज्ञानिक और आध्यात्मिक दोनों दृष्टियों से समझने की आवश्यकता है। भारत सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, प्रभावी और जन-केंद्रित बनाने के लिए निरंतर कार...
पेट्रोल पंपों से देशभर तक पहुंचेगा पहाड़ का स्वाद, रीप परियोजना से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार, डोईवाला पेट्रोल पंप में खुलेगा प्रदेश का पहला ‘हिलान्स आउटलेट’

पेट्रोल पंपों से देशभर तक पहुंचेगा पहाड़ का स्वाद, रीप परियोजना से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार, डोईवाला पेट्रोल पंप में खुलेगा प्रदेश का पहला ‘हिलान्स आउटलेट’

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड के पहाड़ों में अब केवल मौसम का मिजाज ही नहीं बदल रहा, बल्कि यहाँ की ग्रामीण महिलाओं की तकदीर भी एक नया मोड़ ले रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और महिला सशक्तिकरण के विजन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में धरातल पर उतारा जा रहा है। पहाड़ की महिलाएं अब अपने हुनर, कड़ी मेहनत और स्थानीय उत्पादों के दम पर न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि देवभूमि आने वाले पर्यटकों का दिल भी जीत रही हैं। इसी कड़ी में देहरादून जिला प्रशासन और रीप परियोजना ने मिलकर ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को एक ऐसा ‘हाईवे’ दे दिया है, जहाँ उनकी सफलता की रफ्तार दोगुनी होने वाली है। ‘हिलान्स आउटलेट’ से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था अक्सर ग्रामीण स्वयं सहायता समूहों के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि वे बेहतरीन उत्पाद तो बना लेते हैं, लेकिन उन्हें बेचने के लिए बड़ा बाजार नहीं मिल पात...
​पंतनगर विश्वविद्यालय में ‘ब्रेन 3.0’ पूर्व छात्र सम्मेलन का भव्य आगाज; केंद्रीय कृषि मंत्री, मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारंभ

​पंतनगर विश्वविद्यालय में ‘ब्रेन 3.0’ पूर्व छात्र सम्मेलन का भव्य आगाज; केंद्रीय कृषि मंत्री, मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारंभ

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी तथा कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। केंद्रीय कृषि मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वे हरित क्रांति की पावन भूमि पंतनगर में आकर धन्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय भारतीय कृषि के इतिहास का गौरवशाली केंद्र है, जिसने देश को वैज्ञानिक, नीति-निर्माता, कृषि उद्यमी तथा उत्कृष्ट मानव संसाधन प्रदान कर कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड देश ही नहीं, बल्कि विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की ओर अग्रसर है। चौहा...
पंजाब से उत्तराखंड आ रहे निहंग सिखों के चलते अलर्ट: बॉर्डर पर पहुंचे DM और SSP, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पंजाब से उत्तराखंड आ रहे निहंग सिखों के चलते अलर्ट: बॉर्डर पर पहुंचे DM और SSP, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
पंजाब से हिमाचल प्रदेश के रास्ते उत्तराखंड की ओर आने का प्रयास कर रहे निहंग सिख समुदाय के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के बीच शुक्रवार को पांवटा साहिब सीमा पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और सामान्य बनी हुई है। प्रशासन एवं पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने शुक्रवार को उत्तराखंड की प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मौके पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। पांवटा साहिब सीमा पर पर्याप्त संख्या में पुलिस एवं सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। देहरादून आने-जाने वाले वाहनों की सघन निगरानी एवं जांच की जा रही है। प्रशासन द्वारा निहंग सिख समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ गुरुद्वारा...
उत्तराखंड की मछली ने मारी इंटरनेशनल मार्केट में एंट्री; राज्य बनने के बाद पहली बार नेपाल भेजी गई ‘रेनबो ट्राउट’

उत्तराखंड की मछली ने मारी इंटरनेशनल मार्केट में एंट्री; राज्य बनने के बाद पहली बार नेपाल भेजी गई ‘रेनबो ट्राउट’

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
राज्य निर्माण के बाद पहली बार उत्तराखंड की मछली इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची हैं। पिथौरागढ़ जिले की तीन सहकारी समितियों ने राज्य सरकार के सहयोग से नेपाल को पांच मीट्रिक टन मछलियां सप्लाई की हैं। अच्छी खबर ये भी है कि उत्तराखंड आने वाले दिनों में करीब 30 टन मछलियों के निर्यात की तैयारी कर रहा है। राज्य सचिवालय के मीडिया सेंटर में शुक्रवार को मत्स्य विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने प्रेस काॅफ्रेंस में यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ के धारचूला एवं मुनस्यारी क्षेत्र की तीन मत्स्य जीवी सहकारी समितियों ने ये मछलियां तैयार की थीं। कोल्ड-चेन बनाए रखते हुए मछली को गुजरात के वेरावल भेजा गया, जहां प्रसंस्करण के बाद 23 जून 2026 को नेपाल के अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका सफलतापूर्वक निर्यात किया गया। इससे 33 मत्स्य पालकों को लगभग ₹23.50 लाख की आय प्राप्त हुई है। कैबिनेेट मंत्री के अनुसार-उत्...
बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्त ,जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा,जिले के विकास में निवेश करें बैंक, केवल जमा जुटाना पर्याप्त नहीं- डीएम

बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्त ,जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा,जिले के विकास में निवेश करें बैंक, केवल जमा जुटाना पर्याप्त नहीं- डीएम

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों की कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। गुरुवार को ऋषिपर्णा सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (DLRC) और जिला सलाहकार समिति (DCC) की त्रैमासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि बैंक जनता के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें और रोजगारपरक योजनाओं को धरातल पर उतारकर जिले के विकास में अपनी सार्थक भूमिका निभाएं। उन्होंने साफ लहजे में चेतावनी दी, 'लोगों को बेवजह परेशान करना लापरवाही का प्रतीक है। बैंक अपनी कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाएं, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। गरीबों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं, बिगड़ी कानून-व्यवस्था तो नपेंगे बैंक बैठक में जिलाधिकारी ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ऋण वितरण, निवेश और फाइनेंसिंग के नाम पर तमाशा खड़ा न किया ...