Saturday, June 27News That Matters

बड़ी खबर

बंगाल फतह के जश्न में डूबी देवभूमि: सीएम धामी और महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली-दिवाली

बंगाल फतह के जश्न में डूबी देवभूमि: सीएम धामी और महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली-दिवाली

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
बंगाल समेत 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। झाल मूडी के स्वाद संग होली दिवाली मनाते हुए सीएम धामी ने इसे गंगोत्री से गंगासागर तक भगवामय तस्वीर बताया। साथ ही इस जीत को 29 के सेमीफाइनल और 32 के फाइनल में उत्तराखंड में भी दोहराने का आह्वाहन किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने इन जीतों, विशेषकर बंगाल की जीत को पार्टी संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को समर्पित किया। पार्टी मुख्यालय में हुए इस जोरदार जश्न में कार्यकताओं ने प्रदेश नेतृत्व के साथ जमकर होली दिवाली एक साथ मनाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूर्व सीएम डाक्टर रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद  नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री  खजान दास ने कार्यकर्ताओं संग रंग गुलाल से होली खेली। वहां संगठन और नेतृत्व की गगनचुंबी नारों के साथ...
गढ़वाल आयुक्त ने रुद्रप्रयाग में की केदारनाथ यात्रा की समीक्षा; बोले- ‘स्वच्छता और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता’

गढ़वाल आयुक्त ने रुद्रप्रयाग में की केदारनाथ यात्रा की समीक्षा; बोले- ‘स्वच्छता और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता’

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय तथा आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप द्वारा आज रुद्रप्रयाग पहुंचकर श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में यात्रा व्यवस्था नोडल अधिकारियों, संबंधित विभागीय अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ जिला कार्यालय सभागार रुद्रप्रयाग में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गढ़वाल आयुक्त द्वारा यात्रा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने गढ़वाल आयुक्त महोदय को अब तक की यात्रा संचालन स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए हैं। 31 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं तथा 11 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने हेली सेवाओं का उपयोग किया है। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा घो...
ग्लेशियर झीलों की प्रभावी निगरानी जरूरी-मुख्य सचिव,जल्द शुरू हो उपकरण लगाए जाने का कार्य,भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली की भी समीक्षा की

ग्लेशियर झीलों की प्रभावी निगरानी जरूरी-मुख्य सचिव,जल्द शुरू हो उपकरण लगाए जाने का कार्य,भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली की भी समीक्षा की

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। मुख्य सचिव  आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली, राष्ट्रीय भूकम्प जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम, राष्ट्रीय ग्लेशियर झील विस्फोट जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम तथा भूस्खलन न्यूनीकरण के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी परियोजनाओं पर कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों तथा संस्थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में ग्लेशियर झील विस्फोट जोखिम न्यूनीकरण के अंतर्गत उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी द्वारा वर्तमान प्रगति एवं भविष्य की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास  विनोद कुमार सुमन ने बताया कि वाडिया संस्थान द्वारा वसुंधरा झील को एक पायलट साइट के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम एवं मॉनिटरिंग मैकेनिज्म...
केदारनाथ हेली सेवा पर ‘कड़ा पहरा’: खराब मौसम के बीच सुरक्षा सर्वोपरि, DGCA की गाइडलाइंस का सख्त पालन

केदारनाथ हेली सेवा पर ‘कड़ा पहरा’: खराब मौसम के बीच सुरक्षा सर्वोपरि, DGCA की गाइडलाइंस का सख्त पालन

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा से कोई समझौता न हो, इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा हेली सेवाओं की निरंतर और सख्त मॉनिटरिंग की जा रही है। ​ ​राज्य सरकार के निर्देशानुसार, केदारघाटी में वर्तमान में 08 हेली कंपनियां अपनी सेवाएं दे रही हैं। इन सभी कंपनियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे सुरक्षा मानकों और DGCA की गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन करें। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भक्तों की आस्था के साथ-साथ उनकी जान-माल की सुरक्षा भी बनी रहे। ​खराब मौसम बना चुनौती: रद्द हो रही हैं बुकिंग ​पिछले कुछ दिनों से केदारघाटी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। खराब दृश्यता (Visibility) और भा...
सीएम आवास में उमड़ा जनसैलाब,मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिया ‘त्वरित समाधान’ का मंत्र

सीएम आवास में उमड़ा जनसैलाब,मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिया ‘त्वरित समाधान’ का मंत्र

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, भूमि संबंधी मामलों तथा अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कार्यालय एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों एवं मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब न किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों को तत्काल प्रेषित करते हुए समयबद्ध समाधान सुन...
सीएम घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश,15 जून 2026 तक सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी करने के निर्देश।

सीएम घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश,15 जून 2026 तक सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी करने के निर्देश।

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम इवैल्यूएशन एंड रिव्यू टेक्निक (पी.ई.आर.टी.) चार्ट तैयार किया जाए। बिजली, पेयजल, वनाग्नि, मानव-वन्यजीव संघर्ष तथा सड़क से संबंधित समस्याओं का विभागों द्वारा यथाशीघ्र समाधान किया जाए। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। विधायकगणों द्वारा अपने क्षेत्रों की जिन समस्याओं को उठाया जा रहा है, अधिकारी उन्हें गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करें। जिन घोषणाओं के अभी तक शासनादेश जारी नहीं हुए हैं, उन्हें 15 जून 2026 तक जारी किया जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय से जनसमस्याओं का समाधान करें। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्रों यमकेश्वर, पौड़ी, श्रीनगर, चौबट्टाखाल, लैंसडाउन और कोटद्वार की समीक्षा के दौरान ...
दिल दहला देने वाली खबर: रुड़की में 12 साल के बच्चे को मगरमच्छ ने बनाया शिकार, शव बरामद

दिल दहला देने वाली खबर: रुड़की में 12 साल के बच्चे को मगरमच्छ ने बनाया शिकार, शव बरामद

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
रुड़की के बुग्गावाला क्षेत्र एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां एक 12 साल के मासूम को मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मामला थाना बुग्गावाला क्षेत्र के बंजारेवाला गांव का है जहां रामकुमार का 12 वर्षीय बेटा राम रहीम स्टोन क्रेशर के पास मौजूद था तभी अचानक पानी में छिपे मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसे अपने जबड़ों में दबाकर पानी में खींच ले गया। घटना की सूचना मिलते ही बुग्गावाला पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे के शव को बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक बच्चे पर मगरमच्छ ने हमला किया है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया है। ग्रामीणों को नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की स...
केदारनाथ धाम पहुंचे दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी, पत्नी संग किए बाबा के दर्शन; यात्रा व्यवस्थाओं की जमकर की तारीफ

केदारनाथ धाम पहुंचे दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी, पत्नी संग किए बाबा के दर्शन; यात्रा व्यवस्थाओं की जमकर की तारीफ

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
केदारनाथ: दुनिया के प्रमुख उद्योगपतियों में शुमार और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने आज सपरिवार बाबा केदारनाथ के दर पर हाजिरी लगाई। वे अपनी पत्नी प्रीति अडानी के साथ केदारघाटी पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान शिव के 'भव्य और दिव्य' स्वरूप के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना की। ​BKTC अध्यक्ष ने किया स्वागत ​गौतम अडानी के केदारनाथ पहुंचने पर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष  हेमंत द्विवेदी और अन्य पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। दर्शन के दौरान मंदिर समिति के प्रबंधन ने उन्हें तीर्थ की गरिमा और पौराणिक महत्व के बारे में जानकारी दी। ​प्रबंधन और व्यवस्थाओं से हुए गदगद ​बाबा केदार के दर्शन के बाद गौतम अडानी ने केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों और यात्रा प्रबंधन की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इतनी ऊंचाई और विषम परिस्थितियों के बावजूद जिस तरह से BKTC...
देहरादून: गुच्चूपानी में अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर, टापू पर फंसे 7 पर्यटकों का SDRF ने किया सफल रेस्क्यू

देहरादून: गुच्चूपानी में अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर, टापू पर फंसे 7 पर्यटकों का SDRF ने किया सफल रेस्क्यू

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। राजधानी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुच्चूपानी (रोबर्स केव) में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से वहां घूमने आए सात पर्यटक उफनती लहरों के बीच फंस गए। SDRF की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। ​ ​आज शाम 4:18 बजे, आपदा कंट्रोल रूम देहरादून के माध्यम से SDRF को सूचना मिली कि गुच्चूपानी में जलस्तर बढ़ने के कारण कुछ पर्यटक बीच नदी में फंस गए हैं। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट सहस्त्रधारा से अपर उपनिरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। ​प्रारंभिक सूचना केवल 3 व्यक्तियों के फंसे होने की थी, लेकिन मौके पर पहुँचने पर टीम ने देखा कि कुल 07 पर्यटक उफनती नदी के बीचों-बीच टापू जैसी स्थिति में फंसे हुए थे। पानी का बहाव बेहद तेज था और अंधेरा होने के कारण प...
केदारनाथ में एक सप्ताह में जमा किया एक हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट,ग्रीन चारधाम यात्रा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल रंग लाई एकत्रित कचरे को 15 श्रेणियों में बांटा गया, एकत्रित्र कचरे से होगी नगर पंचायत की कमाई

केदारनाथ में एक सप्ताह में जमा किया एक हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट,ग्रीन चारधाम यात्रा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल रंग लाई एकत्रित कचरे को 15 श्रेणियों में बांटा गया, एकत्रित्र कचरे से होगी नगर पंचायत की कमाई

उत्तराखंड, बड़ी खबर, रुद्रप्रयाग
केदारनाथ धाम में उमड़ती तीर्थयात्रियों की भीड़ के बीच, नगर पंचायत केदारनाथ ने धाम को प्लास्टिक वेस्ट से मुक्त रखने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यात्रा के पहले एक सप्ताह में ही पालिका ने करीब एक हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट एकत्रित करते हुए, कॉम्पेक्ट कर लिया है। पालिका गीले कचरे के निस्तारण के लिए भी पक्के पिट बनाने जा रही है। ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार, 22 अप्रैल को खोले गए थे। यात्रा के पहले ही दिन से धाम में तीर्थयात्रियों की रिकॉर्ड भीड़ उमड़ रही है, इस कारण धाम में भारी मात्रा में प्लास्टिक वेस्ट पहुंच रहा है, जिसका मुख्य कारण पानी की बोतलें हैं। हालांकि नगर पंचायत केदारनाथ इस स्थिति से निपटने के लिए पहले से ही तैयार थी। इसके लिए नगर पंचायत की ओर से धाम में 3 हजार वर्गफिट क्षेत्र में मटीरियल रिकवरी फैसीलिटी स्थापित की गई है। जहां धाम में एकत्रित...