देवप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर गंगा नदी में समाई कार, 2 पर्यटकों की मौत, 5 लापता
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग के समीप सैनिक होटल और पंत गांव के बीच (डंपिंग जोन के पास) एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां राजस्थान के पर्यटकों से भरी एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सुरक्षा पैराफिट को तोड़ते हुए गहरी खाई में गिर गई और सीधे उफनती गंगा नदी में समा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक घायल को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है। नदी में लापता अन्य 5 लोगों की तलाश के लिए युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की गति काफी तेज थी। डंपिंग जोन के पास चालक अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। कार सड़क किनारे लगे सुरक्षा पैराफिट को चकनाचूर करते हुए सीधे गंगा नदी की तेज और गहरी धाराओं में जा गिरी। कार के नदी में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी।
हादसे की भयावहता को दे...







