Friday, May 8News That Matters

बड़ी खबर

चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- मदन कौशिककहा-सुरक्षित व सुगम यात्रा के लिए सरकार प्रतिबद्ध चारधाम यात्रा पर माॅक ड्रिल का निरीक्षण किया

चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- मदन कौशिककहा-सुरक्षित व सुगम यात्रा के लिए सरकार प्रतिबद्ध चारधाम यात्रा पर माॅक ड्रिल का निरीक्षण किया

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) तथा उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के संयुक्त तत्वावधान में आगामी चारधाम यात्रा को आपदा सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को गढ़वाल मंडल के सभी सात जनपदों में व्यापक माॅक ड्रिल आयोजित की गई। यह माॅक ड्रिल अलग-अलग आपदाओं के काल्पनिक परिदृश्यों के साथ 50 विभिन्न स्थलों पर एक साथ संपन्न हुई, जिसमें जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना, वायु सेना, अर्द्धसैनिक बल, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन, परिवहन, लोक निर्माण, विद्युत, दूरसंचार तथा अन्य संबंधित विभागों ने सहभागिता की। यह माॅक ड्रिल सामुदायिक सहभागिता पर केंद्रित रही। मा0 आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री  मदन कौशिक ने माॅक ड्रिल का निरीक्षण किया तथा वर्चुअल माध्यम से विभिन्न जनपदों के इंसीडेंट कमाण्डरों, उत्तरदायी अधिकारियों, सेक्टर प्रभारियों एवं मैदानी टीम...
सीएम धामी ने किया ‘श्रमिक सेवा मोबाइल एप’ का विमोचन; 8005 श्रमिकों के खातों में भेजे 17.25 करोड़ रुपए

सीएम धामी ने किया ‘श्रमिक सेवा मोबाइल एप’ का विमोचन; 8005 श्रमिकों के खातों में भेजे 17.25 करोड़ रुपए

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री ने कहा कि पलायन रोकने के लिए श्रमिकों को स्थानीय आवश्यकता के अनुसार दिया जाए कौशल प्रशिक्षण,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा विकसित श्रमिक सेवा मोबाइल एप का लोकार्पण मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा विकसित श्रमिक सेवा मोबाइल एप का लोकापर्ण करने के साथ ही 8005 श्रमिकों के खाते में 17 करोड़ से अधिक राशि का डीबीटी के माध्यम से हस्तातंरण किया। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बोर्ड को अधिक से अधिक श्रमिकों तक पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि, अनुदान वितरण में पारदर्शिता बरते जाने के क्रम में ऑफलाईन अनुदान वितरण बन्द कर ऑनलाईन निस्तारण एवं डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के...
पूर्व सैनिकों को मिला तोहफा, सीएम ने किया सीएसडी कैंटीन व सैनिक मिलन केन्द्र का लोकार्पण

पूर्व सैनिकों को मिला तोहफा, सीएम ने किया सीएसडी कैंटीन व सैनिक मिलन केन्द्र का लोकार्पण

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को खटीमा के खेतलसंडा स्थित सीएसडी कैंटीन में सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन द्वारा स्व. सूबेदार शेर सिंह धामी की छठी पुण्यतिथि पर आयोजित गौरव सैनिक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने 715.51 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीएसडी कैंटीन एवं 162.26 लाख रुपये से निर्मित सैनिक मिलन केन्द्र का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान अपने पिता स्व. सूबेदार शेर सिंह धामी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने शहीदों के परिजनों एवं वीर नारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर उन्होंने 60 वीर नारियों एवं 80 वीर योद्धाओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह उनके लिए अत्यंत भावुक क्षण है, क्योंकि यह आयोजन उनके पिताजी...
हरिद्वार: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत फर्जी दस्तावेजों पर रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ का सहयोगी भी हिरासत में

हरिद्वार: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत फर्जी दस्तावेजों पर रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ का सहयोगी भी हिरासत में

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
हरिद्वार पुलिस को ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी सफलता मिली है। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और एलआईयू की संयुक्त टीम ने सत्यापन अभियान के दौरान एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे अपनी पहचान छिपाकर रह रही थी। पुलिस जांच में महिला के कब्जे से बांग्लादेशी पासपोर्ट और नेशनल आईडी कार्ड के साथ-साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और भारतीय पासपोर्ट जैसे कई फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। पूछताछ में महिला ने अपना असली नाम सहेला बेगम बताया और खुलासा किया कि भारत आने के बाद उसने अपने एक सहयोगी की मदद से ये दस्तावेज तैयार कराए थे। मामले में पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार करने में शामिल छत्तीसगढ़ निवासी एक आरोपी को भी हिरासत में लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसएसपी नवनीत सिंह के...
विजिलेंस का बड़ा एक्शन: किच्छा में उद्यान विभाग का ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक 12,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

विजिलेंस का बड़ा एक्शन: किच्छा में उद्यान विभाग का ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक 12,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
हल्द्वानी। भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी अभियान के तहत सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की हल्द्वानी टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उद्यान विभाग के एक अधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी आम के पेड़ों के कटान की अनुमति देने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। ​​शिकायतकर्ता ने सतर्कता विभाग के टोल-फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने ग्राम गऊघाट में काश्तकारों से निजी आम के पेड़ खरीदे थे। नियमानुसार इन पेड़ों को काटने के लिए उद्यान विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य है। जब शिकायतकर्ता ने अनुमति के लिए संपर्क किया, तो उद्यान सचल दल केन्द्र, किच्छा में तैनात ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे द्वारा कुल 16 पेड़ों के कटान की अनुमति देने के बदले 12,000 रूपये की रिश्वत मांगी गई। ​ ​शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान द्वारा मामले की प्राथमि...
मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्त्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा,अधिकारियों को हरिद्वार गंगा कॉरिडोर, शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर तथा ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाये जाने के दिये निर्देश

मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्त्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा,अधिकारियों को हरिद्वार गंगा कॉरिडोर, शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर तथा ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाये जाने के दिये निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड निवेश और आधारभूत संरचना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) की चौथी बैठक के दौरान राज्य की महत्त्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरिद्वार गंगा कॉरिडोर, शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर तथा ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजनाओं के अंतर्गत कार्यों में तेजी लाई जाए और इन्हें प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में यूआईआईडीबी के गठन का मुख्य उद्देश्य निवेश को बढ़ावा देना तथा आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सभी संबंधित विभाग गंभीरता, समन्वय और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करें। उन्होंने परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही प्रक्रियात्मक जटिलताओं को दूर करने के लिए कार्यों के सरलीकरण पर विशेष बल दिया, ताकि परियोजनाएं समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतर ...
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने कसी कमर: सत्यापन, महिला सुरक्षा और ‘ऑपरेशन स्माइल’ पर पुलिस कप्तानों को सख्त निर्देश

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने कसी कमर: सत्यापन, महिला सुरक्षा और ‘ऑपरेशन स्माइल’ पर पुलिस कप्तानों को सख्त निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून: उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक (ADG), अपराध एवं कानून व्यवस्था, डॉ. वी. मुरूगेशन ने आज पुलिस मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में गढ़वाल और कुमाऊँ रेंज के आईजी सहित सभी जनपदों के पुलिस कप्तानों ने प्रतिभाग किया। ​बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु पुलिस सत्यापन, महिला सुरक्षा (गौरा शक्ति) और गुमशुदाओं की तलाश (ऑपरेशन स्माइल) रहा। ​1. बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन: अब अभियान नहीं, निरंतर प्रक्रिया ​एडीजी ने स्पष्ट किया कि किरायेदार और घरेलू नौकरों का सत्यापन केवल विशेष अभियानों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे एक सतत प्रक्रिया (Continuous Process) के रूप में अपनाया जाए। ​सख्त कार्रवाई: रेजिडेंशियल अपार्टमेंट्स और गेटेड कॉलोनियों में शत-प्रत...
उत्तराखंड: खाद्य सुरक्षा और ईंधन आपूर्ति को लेकर सरकार मुस्तैद; राशन कार्ड धारकों को 3 माह का राशन एक साथ मिलेगा

उत्तराखंड: खाद्य सुरक्षा और ईंधन आपूर्ति को लेकर सरकार मुस्तैद; राशन कार्ड धारकों को 3 माह का राशन एक साथ मिलेगा

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून  पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों और आगामी चारधाम यात्रा व शादी के सीजन को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में खाद्य सुरक्षा और ईंधन (LPG/पेट्रोलियम) की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है। मंगलवार को पीआईबी  देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान  पी.एस. पांगती, अपर आयुक्त (खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले) ने राज्य की तैयारियों पर विस्तृत जानकारी साझा की। ​1. राशन वितरण: 14 लाख परिवारों को बड़ी राहत ​प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राज्य के अंत्योदय एवं प्राथमिक परिवारों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। ​तीन माह का अग्रिम राशन: अप्रैल, मई और जून का राशन एक साथ माह अप्रैल में ही वितरित किया जा रहा है। ​लाभार्थी: प्रदेश के लगभग 14 लाख राशन कार्ड धारक परिवार अपने नजदीकी सरकारी गल्ला केंद्रों से यह राशन प्राप्त कर सकेंगे। ​2. LPG और ईंधन आप...
मुख्यमंत्री ने की 5 विधानसभाओं की सीएम घोषणाओं की समीक्षा,पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने की 5 विधानसभाओं की सीएम घोषणाओं की समीक्षा,पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए – मुख्यमंत्री

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। विधायकगणों द्वारा अपने क्षेत्र की जिन समस्याओं को उठाया जा रहा है, अधिकारी उन्हें गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। जिन योजनाओं का समाधान शीघ्र हो सकता है, यह सुनिश्चित किया जाए कि उनमें अनावश्यक विलंब न हो। कार्यों में अनावश्यक देरी करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय से जन समस्याओं का समाधान करें। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र थराली, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, रुद्रप्रयाग और देवप्रयाग की समीक्षा के दौरान ये निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिक...
ऋषिकेश में सी-प्लेन की सफल ट्रायल लैंडिंग, पर्यटन और कनेक्टिविटी के नए युग की शुरुआत

ऋषिकेश में सी-प्लेन की सफल ट्रायल लैंडिंग, पर्यटन और कनेक्टिविटी के नए युग की शुरुआत

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
गंगा बैराज पर आज उस समय ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब एक प्राइवेट कंपनी द्वारा सी-प्लेन की सफल ट्रायल लैंडिंग की गई। यह पहल राज्य में हवाई कनेक्टिविटी और पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार लगातार राज्य में आधुनिक परिवहन सुविधाओं को बढ़ावा दे रही है। सीएम धामी की दूरदर्शी सोच और प्रयासों का ही परिणाम है कि आज ऋषिकेश जैसे धार्मिक और पर्यटन केंद्र में सी-प्लेन सेवा की संभावनाएं साकार होती नजर आ रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, सी-प्लेन सेवा शुरू होने से चारधाम यात्रा, एडवेंचर टूरिज्म और वीकेंड ट्रैवल को बड़ा बूस्ट मिलेगा। देश-विदेश से आने वाले पर्यटक अब कम समय में सीधे ऋषिकेश और आसपास के प्रमुख स्थलों तक पहुंच सकेंगे, जिससे स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। सरकार की योजना ह...