पूर्वोत्तर के भाजपा सांसद सीमा विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शरण में
-असम और मिजोरम सीमा पर जमीन विवाद को लेकर हुए तनाव के कारण हुई गोलीबारी में असम पुलिस के छह जवानों की मौत हो गई और एक पुलिस अधीक्षक समेत 50 अन्य घायल हो गए। झड़प के बाद दोनों राज्यों के पुलिस बल सीमा पर तैनात हैं। हालांकि, अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि शांति बनाए रखने के मकसद पुलिस बलों को सीमा से 100 मीटर अंदर वापस लिया गया है।
असम-मिजोरम सीमा पर 26 जुलाई को हुई हिंसक झड़प के बाद से तनाव जारी है। दोनों राज्यों के बीच विवाद सुलझाने के लिए केंद्र सरकार भी स्थिति पर निगरानी कर रही है। इसी क्रम में आज यानी सोमवार को पूर्वोत्तर के भाजपा सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की और सीमा विवाद को लेकर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में सांसदों ने कांग्रेस की राजनीति पर सवाल उठाए हैं।
गौरतलब है कि दोनों राज्यों में हिंसा के बाद केंद्र सरकार भी एक्शन मोड में है। इसके तहत सरकार अब उपग्रह से ली ...




