Thursday, February 26News That Matters

राष्ट्रीय

तृणमूल सांसद शांतनु सेन सस्पेंड, राज्य सभा में केंद्रीय मंत्री के हाथ से पेपर छीनकर फाड़े

तृणमूल सांसद शांतनु सेन सस्पेंड, राज्य सभा में केंद्रीय मंत्री के हाथ से पेपर छीनकर फाड़े

राष्ट्रीय
-तृणमूल कांग्रेस सांसद शांतनु सेन को केंद्रीय मंत्री के साथ अभद्रता करने के मामले में कर दिया गया निलंबित। शांतनु ने कल यानी गुरुवार को राज्य सभा में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के हाथ से उनके बयान की प्रति छीनकर फाड़ दी थी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ तृणमूल कांग्रेस के सांसद शांतनु सेन को अभद्रता करने के मामले में आज (शुक्रवार) निलंबित कर दिया गया है। सरकार ने राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से कागज छीनने के आरोप में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद शांतनु सेन के खिलाफ निलंबिन का प्रस्ताव पेश किया। जिस पर सभापति ने शांतनु सेन को पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया। 11 बजे सदन की की कार्यवाही शुरू होते ही सभापति एम वेंकैया नायडू ने गुरुवार को हुई घटना का जिक्र करते हुए इसे अशोभनीय बताया। सभापति ने कहा कि कल जो कुछ हुआ, निश्चित रूप से उससे सदन की गरिमा ...
कल्पना बहुगुणा की एक कविता…. नित बनी रहे किसान की आन बान और शान…

कल्पना बहुगुणा की एक कविता…. नित बनी रहे किसान की आन बान और शान…

राष्ट्रीय
कल्पना बहुगुणा देहरादून, उत्तराखंड ------------------------------------------ किसान --------------------- विकट देश का मेरे मेहनत करता सबल किसान। कठिन देश का मेरे हिम्मत रखता सरल किसान। भव्य देश का मेरे पौरुष रखता सफल किसान। हिम प्रदेश का मेरे साहस करता अटल किसान। अपनी स्वस्थ भुजाओ में बल रखता वह जोड़। खेत बनाता जिनके द्वारा पथरीली चट्टाने तोड़। उसके जीने का अधिकार कर्म निरत रहता है। जन्म भूमि का पावन प्यार ह्रदय में जिसके रहता है। हुआ न तनिक अधीर पड़े भयंकर संकट कभी। हिम्मत से लड़ा रात दिन बटोर साहस विघ्नों को चीर। नित सुखी रहे किसान की बैलो की जोड़ी बलवान। नित बनी रहे किसान की आन बान और शान। होगा जब किसान का खेत और खलिहान खुशहाल। होगा तब देश का विकास और देश खुशहाल। @ कल्पना बहुगुणा...

चलो चले गांव की ओर… पांचवी किश्त… अमा यार वो नत्था नहीं.. नेपालियों की कच्ची बोल रही थी…

राष्ट्रीय
नीरज नैथानी रुड़की, उत्तराखंड ------------------------------------- चलो चले गांव की ओर... गतांक से आगे... पांचवी किश्त चली गयी चौकड़ी दारू पीकर पत्नी ने कमरे की सफाई करते हुए बोडा को ताना मारा। अमा यार तू भी..., साल भर में एक बार गांव आना होता है भाई बंधो के पास, दो घड़ी बैठ लिए तो कौन सा जुल्म कर दिया। बात बैठने की नहीं है ताई तमतमाते स्वर में बोली। तो फिर क्या बात है, आगबूला क्यों हो रही हो? क्या-क्या बोले जा रहे थे नशे की झोंक में, मैं बगल में सब सुन रही थी ताई का आवेश कम होने वाला नहीं लग रहा था। क्या बोला मैंने, नशे की लहर में बोडा का पौरुष भी बैकफुट में आने को तैयार न था। मैं दिलाता हूं नत्था को हरियाणा से चार जर्सी गाय, उससे कहो गाय पाले, गांव में डेरी खोले .. मैं हार्टीकल्चर व फौरेस्ट डिपार्टमेंट में भी बात करूंगा, वहां से पौध दिलवाऊंगा, उससे कहो फलदार वृक्ष लगाए,...
युवा कवि आचार्य मयंक सुन्द्रियाल की रचना… रत्न प्रभा सी भाषित होती

युवा कवि आचार्य मयंक सुन्द्रियाल की रचना… रत्न प्रभा सी भाषित होती

राष्ट्रीय
आचार्य मयंक सुन्द्रियाल पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड ----------------------------------------------- रत्न प्रभा सी भाषित होती वह तरणी के तट जो तीर धवल वर्ण की पारदर्शिता हिमखंडों से जस छलकता नीर।।१।। दीर्घ केशों का वह उलझन दरबान बनी हैं मुख पे लटकन मृगनयनों से तो अहर्निश छूटते हैं मन्मथ के वो तीर ।।२।। रत्न प्रभा.......... निशिकर मानो दिवस दिप्त हो प्रभाकर सा स्वर्गिक पुंज लिए दो सूर्य खिले हैं आज व्योम में उस उपत्यका के सम तीर ।।३।। रत्न प्रभा....... क्या एक हुये हैं धरती अंबर या अरूणप्रिया कोई उतरी है ब्रह्म लावण्य भी रिक्त हुआ जो रूप कपोलों में दधिसार।।४।। रत्न प्रभा...….. सहसा झोंका वो हवा का चेतना के स्वर ले आया है मेघा की बूंदों से सिंचित होता तन मन मेरा उस तरणी के तीर ।।५।। रत्न प्रभा......  ...
पोर्नोग्राफी… राज कुंद्रा के राज खुलेंगे तो जद में आएंगे, नेता, अभिनेता व अधिकारी

पोर्नोग्राफी… राज कुंद्रा के राज खुलेंगे तो जद में आएंगे, नेता, अभिनेता व अधिकारी

राष्ट्रीय
-अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी यानी अश्लील फिल्में बनाने को लेकर पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस का दावा है कि आगामी दिनों में कुंद्रा के राज खुलने के साथ कई फिल्मी अभिनेता, बड़े नेता और अधिकारी भी चपेट में आएंगे। कुंद्रा के साथ ही गिरफ्तार हुए उसके सहयोगी के फ़ोन कॉल के साथ ही व्हाट्सएप व एसएमएस से कुछ नेताओं और बड़े अधिकारियों की बातचीत होने के प्रमाण भी पुलिस को मिले हैं। पोर्नोग्राफी में फंसे अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के जब राज खुलेंगे तो उसकी चपेट में कई बड़े नाम भी सामने आएंगे। इसमें सफेदपोश यानी नेताओं से लेकर कई बड़े नौकरशाह और फिल्मी सितारे भी शामिल होंगे। दरअसल, मुंबई पुलिस को कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद कई सुराग हाथ लगे हैं। सूत्रों का कहना है पोर्न इंडस्ट्री में राज कुंद्रा के साथ ही कई और लोग भी जुड़े हुए हैं। पूछताछ में कई नाम ऐसे स...
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज, रंगदारी का आरोप

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज, रंगदारी का आरोप

राष्ट्रीय
-मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह पर बिल्डर के खिलाफ दर्ज केस व शिकायतें निपटाने के लिए 15 करोड़ रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। मामले में आठ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें 6 पुलिसवाले शामिल हैं। मुंबई। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। 100 करोड़ रुपये के वसूली कांड के बाद अब उनके खिलाफ 15 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का भी आरोप लगा है। मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में परमबीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। एक बिजनेसमैन ने आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसमें 6 पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं और दो अन्य लोग हैं। उन दो की गिरफ्तारी हो चुकी है। बिल्डर ने लगाया 15 करोड़ रिश्वत मांगने का आरोप परमवीर सिंह के खिलाफ एक बिल्डर ने रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। एफ आईआर दर्ज करवाने वाले बिल्डर का आरोप है कि उनके खि...
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसी सांसदों ने किया प्रदर्शन, राज्यसभा/लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसी सांसदों ने किया प्रदर्शन, राज्यसभा/लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

राजनीतिक, राष्ट्रीय
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। कांग्रेस नेता व लोकसभा सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसी सांसदों ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन किया। वहीं, लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद किसानों के मुद्दे पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद एक बार फिर लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। दूसरी तरफ, नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसान भी आज विरोध प्रदर्शन रैली निकाल रहे हैं। गौरतलब है कि संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। पेगासस जासूसी विवाद को लेकर दो दिन हंगामे की भेंट पहले ही चढ़ चुके हैं। गुरुवार यानी आज संसद के दोनों सदनों में 11 बजे कार्यवाही शुरू हुई। लेकिन, कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। गौरत...

युवा कवि धर्मेंद्र उनियाल ‘धर्मी’ की गढ़वाली कविता …. नौनी वाला बौना हम तैं, नौनू चैंदू सरकारी

राष्ट्रीय
धर्मेंद्र उनियाल 'धर्मी' अल्मोड़ा, उत्तराखंड ----------------------------------------- अपनी पीड़ा कैम लगौं, कै बिंगौं ईं लाचारी? नौनी वाला बौना हम तैं, नौनू चैंदू सरकारी। समुह 'ग' ठप्प पडयू छ, फार्मासिस्ट मा लगी स्टे, तुम्ही बोला दीदा भुलो कैं भर्ती मा करूं अप्ले। M.sc, B.ed की डिग्री मेरी, कै काम नी औणी अब कन कै बणलू मास्टर मैं, कन कै पुलिस मा सिपै। न मैं लेखपाल बण्यो, न जेई न पटवारी। अपनी पीड़ा कैम लगौं, कै बिंगौं ईं लाचारी? नौनी वाला बौना हम तैं नौनू चैंदू सरकारी। मां बाबू न पढ़ाई-लिखाई, अपणू पेट काटी-काटी आफ्फू थामी त्युन बल्द बाछरू, मैं थमाई त्युन पाटी पढ़ी-लिखी तैं सोची मैन, अब त साहब बणी जौलू शायद चकडैत बणी जाऊ, मेरी किस्मत काली लाटी । पर भाग मेरू सयूं सुनिंद, मैं करणू तेकी चौकीदारी अपनी पीड़ा कैम लगौं, कै बिंगौं ईं लाचारी? नौनी वाला बौना हम तैं, नौनू...

चलो चले गांव की ओर… चौथी किश्त… अबे बस्स कर भैजी पाणी नहीं मिलाऊंगा क्या?

राष्ट्रीय
नीरज नैथानी रुड़की, उत्तराखंड चलो चले गांव की ओर...गतांक से आगे... चौथी किश्त ----------------------------------------------------------------- शाम को आरती के बाद जब चरनामृत व प्रसाद बांटा जा रहा था तो दिल्ली से आए डायरेक्टर बोडा ने चुटकी लेते हुए नत्था के बाबा नरू काका से कहा भुळा दूसरा प्रसाद लेना है तो बोल, बढ़िया ब्राण्ड की अटैची में दिल्ली से डाल लाया हूं। भैजी नेकी और पूछ पूछ हम तो बचपन से ही हर प्रकार का प्रसाद ले लेते रहे हैं आपको पता ही है, यह कहते हुए नरू काका की आंखों में चमक उभर आयी। तो थोड़ी देर में कमरे में सुट करके आ जाना और सुन वो पल्ले खोले के घुत्ता को बोल देना और उस ऐबी दिन्ना को भी, बौत दिनों बाद भै बंदो के साथ अपणी खौ-खैरी लगाएंगे, छुंई बत्ते होंगी। फिर शाम ढलते ही डायरेक्टर बोडा के पुश्तैनी मकान के लचर कमरे में महफिल जम गयी। दो पैग हलक में उतरते ही ...
पेंशनर्स को एलोपैथिक के साथ ही आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक चिकित्सा भी मिले, स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

पेंशनर्स को एलोपैथिक के साथ ही आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक चिकित्सा भी मिले, स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

राष्ट्रीय
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। आयुष्मान योजना के तहत उत्तराखंड में राजकीय पेंशनर्स को एलोपैथ चिकित्सा के साथ ही आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक चिकित्सा उपलब्ध कराने की मांग की गई है। राजकीय पेंशनर्स व संयुक्त नागरिक संगठन के महासचिव सुशील त्यागी इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत को पत्र लिखा है। त्यागी ने मांग की है कि आयुष्मान योजना के तहत पेंशनर्स से की जा रही मासिक कटौती के बदले, ओपीडी जांचों व दवाईयो की प्रतिपूर्ति व्यवस्था को समाप्त किया जाय और इसे भी कैशलेस बनाया जाय। इससे विभागीय नियमों की प्रक्रिया मे जकड़े बूढ़े नागरिकों को दर-दर धक्के खाने से निजात मिलेगी। वहीं, ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था से भ्रष्टाचार व देरी मुक्ति मिलेगी और पारदर्शिता व ईमानदारी आयेगी। यह व्यवस्था किए जाने से सरकार पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार भी नहीं पड़ेगा।...