Thursday, February 26News That Matters

राष्ट्रीय

पोर्नोग्राफी में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा सहित अब तक 11 गिरफ्तार

पोर्नोग्राफी में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा सहित अब तक 11 गिरफ्तार

राष्ट्रीय
-बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पुलिस ने पोर्नोग्राफी मामले में सोमवार की रात गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक उनका संबंध अश्लील सामग्री बनाने और कुछ ऐप के जरिये प्रसारित करने से है। कुंद्रा को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 23 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। जांच के दौरान पुलिस को अश्लील सामग्री पेश करने वाले कई अन्य ऐप की भी जानकारी मिली है, जिसके बाद निर्माता रोमा खान, उनके पति, अभिनेत्री गहना वशिष्ठ, निदेशक तनवीर हाशमी और उमेश कामथ (जो कुंदा की कंपनी का भारत में कारोबार को देखते हैं) को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अपराध शाखा ने ऐप संचालकों के 7.5 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। मुंबईः  मुंबई पुलिस ने मंगलवार को दावा किया कि अश्लील फिल्म मामले में गिरफ्तार कारोबारी राज कुंद्रा की क...

कवि जसवीर सिंह हलधर की उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला को समर्पित शानदार रचना… हरेला हम सबका त्योहार

राष्ट्रीय
जसवीर सिंह हलधर देहरादून, उत्तराखंड ----------------------------------------- कविता -हरेला पर्व -------------------------------------- हरेला हम सबका त्योहार। करें हम धरती का शृंगार।। प्रश्न मानव से करता यक्ष। लगाए कितने अब तक वृक्ष।। वृक्ष मानव जीवन के अंग। बिखेरे भांति भांति के रंग।। नील कुसुमों के वारिद बीच। ढकें पंकज के पल्लव कीच।। इन्हीं से सजता मधुर वसंत। यही कहता आकाश अनंत।। धरा सहती हम सबका भार। हरेला हम सबका त्योहार।।1 बजाती मधुर साज मंजीर। पके जब बागों में अंजीर।। भूमि को जकड़े रहती मूल। रत्न गुम्फित से लगते फूल।। वृक्ष हैं ईश्वर का वरदान। इन्हीं से जिंदा है इंसान।। नहीं सँभले तो होगी देर। रोग फिर हमको लेंगे घेर।। विश्व में होगा हाहाकार। हरेला हम सबका त्योहार।।2 छिपे वेदों में भी संदेश। यही ऋषियों का है आदेश।। धरा यदि होगी वृक्ष विहीन। आदमी...

चलो चले गांव की ओर….. तीसरी किश्त… टुर्रा चिल्लाया, बौत बने हैं आज गांव वाले

राष्ट्रीय
नीरज नैथानी रुड़की, उत्तराखंड --------------------------------------- चलो चले गांव की ओर.......गतांक से आगे..... तीसरी किश्त कल शाम को खाना खाने के बाद सारे गांव वाले मंदिर प्रांगण में बैठे गपशप मार रहे थे। पास में पीपल के पेड़ की शाखाएं हवा में लहरा रही थीं। खुशनुमा हवा के झोकों से तन-मन प्रफुल्लित हो रहा था। बच्चे आंगन में खेल-कूद कर रहे थे। गांव तो भई गांव है, देहरादूनी काका ने मस्ती भरी अंगड़ाई लेते हुए कहा। प्रदूषण भरे शहरों में ऐसी शुद्ध हवा कहां मिलती है, गर्मी में दम घुटता है दिल्ली वालों ने व्यथा प्रकट की। तभी निचले चौक में हल्ला सुनाई दिया।कोई जोर-जोर से चिल्लाकर हुड़दंग कर रहा था। कौन है? अरे ये टुर्रा है बोडी का, कच्ची पीकर आया होगा नेपालियों के यहां, इसका रोज का यही धंधा है। बिथ्याणी बोडी का पैंतीस वर्षीय लड़का टुर्रा बेरोजगार था। पिता बचपन में ही गुजर गए ...
उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति लागू करने में योगदान दें एबीवीपी कार्यकर्ता: आशीष चौहान

उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति लागू करने में योगदान दें एबीवीपी कार्यकर्ता: आशीष चौहान

राष्ट्रीय
-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तरांचल प्रांत की प्रांत योजना समीक्षा व प्रांत कार्यसमिति की बैठक आज देहरादून में हुई। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तरांचल प्रांत की प्रांत योजना समीक्षा व प्रांत कार्यसमिति की बैठक आज जीआरडी इंस्टिट्यूट राजपुर रोड देहरादून में हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान व अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रमुख श्रीहरि बोरिकर ने किया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने कार्यकर्ताओं को नई शिक्षा नीति को प्रदेश में लागू करने की तैयारी में अपना योगदान देने का व स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को भव्य रूप से मनाने और सम्पूर्ण प्रदेश को राष्ट्रवाद के सूत्र में जोड़ने का आह्वान किया।अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख श्रीहरि बोरिकर ने कार्यकर्ताओं को कोरोना काल में शिक्षा व्यवस्था प्र...
पश्मीना शॉल बेचने वाले शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा कैसे बने अरबपति… जानिए

पश्मीना शॉल बेचने वाले शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा कैसे बने अरबपति… जानिए

राष्ट्रीय
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को बीती रात मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी से लोग हैरान हैं कि बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस के पति बिजनेस की आड़ में इस तरह के काले धंधे में शामिल हैं। इस धंधे से पहले राज कुंद्रा ने कई तरह के बिजनेस किए हैं। राज कुंद्रा का जन्म लंदन में हुआ, वो वहीं पले बड़े हुए। उनके पिता लुधियाना के रहने वाले थे, वह लंदन में शिफ्ट हुए थे। लंदन में उनके पिता बस कंडक्टर थे और मां शॉप में काम करती थीं। बाद में उनके पिता ने एक छोटा बिजनेस शुरू किया। राज कुंद्रा जब 18 साल के हुए वह लंदन से दुबई चले गए, फिर वहां से नेपाल गए। वहां से उन्होंने पश्मीना शॉल का बिजनेस शुरू किया। उन्होंने नेपाल और जम्मू-कश्मीर की पश्मीना शॉल ब्रिटेन के बड़े फैशन हाउस में बेचना शुरू किया। राज कुंद्रा का ये बिजनेस चल निकला,...
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार

राष्ट्रीय
मुंबई: पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को एक और कामयाबी मिली है। शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया। कुंद्रा की गिरफ्तारी के लगभग 10 घंटे बाद क्राइम ब्रांच ने नेरुल इलाके से रयान थारप नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस केस में अब तक राज सहित 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। फरवरी 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी। राज पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाने का आरोप है। राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल में लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। मुंबई क्राइम ब्रांच ने कहा है कि राज कुंद्रा इस पूरे मामले के मास्टर माइंड हैं। राज कुंद्रा और उनके ब्रिटेन में रह रहे भाई ने केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई है। जिसपर पोर्न फिल्में दिखाई जाती हैं। फिल्मों के वीडियो भारत में शूट किए जाते...

चलो चले गांव की ओर… दूसरी किश्त.. अपनी जड़, जमीन से बढ़ गया लगाव

राष्ट्रीय
नीरज नैथानी रुड़की, उत्तराखंड -------------------------------- चलो चले गांव की ओर...दूसरी किश्त... गतांक से आगे कई सालों से देश के विभिन्न राज्यों के अनेक शहरों में काम कर रहे हमारे गांव के लोग जब से पूजा में शामिल होने के लिए गांव आने लगे हैं उनका अपनी जड़ जमीन से लगाव बढ़ गया है। एक-दूसरे के बारे में पूछताछ हो रही है। गांव आने पर वे जिज्ञासा प्रकट करते हैं, फलाने का बड़ा वाला क्या कर रहा है? उसने बेटी ब्याह‌ दी? उसका नौकरी पर लगा? कुनबे के चाचा जी अपने भाई से गुहार लगा रहे हैं, आपकी शहर में इतनी जान पहचान है, इस छोटे को कहीं चिपकाओ, कोई कह रहा‌ है कि दोनों बिटिया सयानी हो गयीं हैं ढंग का रिश्ता बताओ? किसी की खुशामद है कि ये बिगड़ गया है सारे गांव में लफण्डरों की तरह भटकता रहता है, इसे अपने साथ ले जाओ। कोई आश्वस्त कर रहा है, अच्छा तू तैयार हो जा हमारे साथ चलेगा इस समय। कोई ...
युवा मोर्चा ने ली नदी किनारे बसे लोगों की सुध, बारिश से बढ़ी परेशानी

युवा मोर्चा ने ली नदी किनारे बसे लोगों की सुध, बारिश से बढ़ी परेशानी

राष्ट्रीय
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। भारतीय जनता युवा मोर्चा करणपुर मंडल के अध्यक्ष आदित्य नैयर के साथ युवा मोर्चा के अन्य साथियों ने तीन दिनों से लगातार भारी बारिश के कारण बिंदाल किनारे मलिन बस्ती में रह रहे लोगों की परेशानी व नुकसान को देखते हुए पीड़ित परिवारों से वार्ता की। उन्होंने बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया। आदित्य नय्यर ने बताया कि बस्ती में पुस्ट की दीवार को ऊंचा करने की जरूरत है ताकि पानी के बहाव को नियंत्रित किया जा सके। इससे नदी के किनारे रह रहे लोगों को जलभराव से बचाया जा सकेगा। इस कार्य के लिए राजपुर विधायक खजान दास से अनुरोध किया जाएगा। बरसात के दौरान लोगों को हो रही परेशानी को दूर करने की कोशिश तत्काल की जाएगी।आदित्य नैयर ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याओं को हल करने के लिए विधायक से वार्ता कर अग्रिम कार्रवाई के लिए विश्वास दिलाया। सामाजिक कार...
सीबीएसई कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम कल होगा जारी

सीबीएसई कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम कल होगा जारी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित कर सकता है. सीबीएसई परीक्षा कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने जानकारी दी थी कि सीबीएसई 10वीं का परिणाम 2021 संभवतः 20 जुलाई (कल) तक घोषित किया जाएगा। जबकि, 12वीं का परिणाम जुलाई के अंत तक जारी किया जाएगा। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर अपना स्कोर देख सकते हैं. पिछले वर्षों में देखा गया है कि परिणाम जारी होने वाले दिन भारी ट्रैफ़िक के कारण आधिकारिक वेबसाइट क्रैश होती है, क्योंकि लाखों छात्र एक साथ परिणामों की जांच करेंगे। पश्चिम बंगाल 10वीं का रिजल्ट 20 जुलाई को और 12वीं का रिजल्ट 23 जुलाई को घोषित करेगा. तमिलनाडु बोर्ड ने 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं. गौरतलब है कि साल 2020 में कक्षा 10वीं का परिणाम 15 जुलाई को घोषित किया गया था। पिछल...

वैक्सीन लगवा कर 40 करोड़ से ज्यादा लोग बन गए ‘बाहुबली’: मोदी

राष्ट्रीय
मानसून सत्र: पीएम मोदी ने पत्रकारों से कोरोना महामारी, वैक्सीन और संसद सत्र को लेकर बात की। पीएम ने कहा कि टीका बाहु (बांह) में लगाया जाता है, जो इसे लेता है वह 'बाहुबली' बन जाता है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में 40 करोड़ से ज्यादा लोग 'बाहुबली' बन गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मानसून सत्र में हिस्सा लेने के लिए सोमवार सुबह संसद पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने पत्रकारों से कोरोना महामारी, वैक्सीन और संसद सत्र को लेकर बात की। पीएम ने कहा कि टीका बाहु (बांह) में लगाया जाता है, जो इसे लेता है वह 'बाहुबली' बन जाता है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में 40 करोड़ से ज्यादा लोग 'बाहुबली' बन गए हैं। मोदी ने कहा कि आप भी वैक्सीन लगवा कर बाहुबली बनें। कहा कि कोरोना काल में सदन सार्थक चर्चा के लिए समर्पित हो। सभी माननीय तीखे से तीखे सवाल पूछें ताकि जनता को उसके सवालों का जवाब मिल सके। साथ ही अपील की कि धारदा...