टिहरी के बेटे ने मलेशिया में किया नाम रोशन, अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक…
जनपद टिहरी गढ़वाल के सार्थक सेमवाल ने अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। दिनांक 3 से 5 मार्च 2023 तक मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित हुई ।12वीं कराटे कप अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता 2023 में जनपद टिहरी गढ़वाल के सार्थक सेमवाल द्वारा रजत पदक प्राप्त किया गया। उनकी इस कामयाबी पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।बताया जा रहा है कि प्रतियोगिता में मलेशिया, सिंगापुर, ताइवान, नेपाल, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, तेहरान, श्रीलंका, भूटान आदि देशों के 1000 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सार्थक सेमवाल द्वारा पहले चक्र में इंडोनेशिया एवं सिंगापुर के खिलाड़ियों को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया गया तथा फाइनल में एक कड़े मुकाबले में मलेशिया के खिलाड़ी से पराजित होकर रजत पदक प्राप्त किया।सार्थक वर्तमान में पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम मुनिकीरेती में कराट...
