Saturday, May 9News That Matters

Sample Page

जोशीमठ नगर के लिए 200 करोड़ की लागत से बनेगा सीवेज सिस्टम, पहले चरण में होंगे ये काम |

जोशीमठ नगर के लिए 200 करोड़ की लागत से बनेगा सीवेज सिस्टम, पहले चरण में होंगे ये काम |

उत्तराखण्ड
जोशीमठ नगर के लिए 200 करोड़ की लागत से बनेगा सीवेज सिस्टम, पहले चरण में होंगे ये काम | आपदा प्रबंधन सचिव के निर्देश पर नमामि गंगे परियोजना में उत्तराखंड जलनिगम गंगा इकाई ने बीते दो सप्ताह में जोशीमठ नगर का सर्वेक्षण कर सीवेज लाइन निर्माण का खाका तैयार किया है। पहले चरण में नगर में 6.3 किमी लंबी ब्रांच सीवेज लाइन बिछाई जाएगी जिससे नगर के 1848 घरों को जोड़ा जाएगा। केंद्र सरकार की नमामि गंगे परियोजना के तहत जोशीमठ नगर के लिए 200 करोड़ की लागत से सीवेज सिस्टम बनाया जाएगा। इसके तहत चरणबद्घ तरीके से पूरे क्षेत्र को जोड़ा जाएगा और अलग-अलग स्थानों पर छोटे-छोटे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाए जाएंगे। पहले चरण में 42 करोड़ की लागत से यहां 6.3 किमी लंबी ब्रांच सीवेज लाइन बछाई जाएगी जिससे नगर के 1848 भवनों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए उत्तराखंड जलनिगम गंगा इकाई-गोपेश्वर की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा ...
प्रदेश में ‘द्रोणाचार्य’ मिल रहे न ‘अभिमन्यु’, चार साल से नहीं हो पाई इन अवार्ड की घोषणा |

प्रदेश में ‘द्रोणाचार्य’ मिल रहे न ‘अभिमन्यु’, चार साल से नहीं हो पाई इन अवार्ड की घोषणा |

उत्तराखण्ड
प्रदेश में ‘द्रोणाचार्य’ मिल रहे न ‘अभिमन्यु’, चार साल से नहीं हो पाई इन अवार्ड की घोषणा | वर्ष 2019-20, 2020-21 और 2021-22 के लिए विभाग की ओर से अवार्ड के लिए खेल प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों से आवेदन मांगे गए। आवेदनपत्रों की जांच भी की गई, लेकिन इन तीनों पुरस्कारों की घोषणा नहीं हो पाई। हॉकी, क्रिकेट के मैदान से लेकर बैडमिंटन कोर्ट तक उत्तराखंड के खिलाड़ियों की प्रतिभा का लोहा पूरी दुनिया मान चुकी है लेकिन अब ऐसे होनहार खिलाड़ी और उन्हें तैयार करने वाले प्रशिक्षक सरकार को ढूंढ़े नहीं मिल रहे हैं। शायद यही कारण है कि प्रदेश सरकार ने आवेदन मांगने के बावजूद चार साल से देवभूमि द्रोणाचार्य पुरस्कार और तीन साल से उत्तराखंड देवभूमि खेल रत्न व लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड की घोषणा नहीं की है। 2018-19 में उत्तराखंड देवभूमि द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे गए थे लेकिन इसकी घोषणा नहीं की ...
वंदे भारत एक्सप्रेस में गंदगी देखने के बाद गुस्से में थे यात्री, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का ये वीडियो मूड खुश कर देगा!

वंदे भारत एक्सप्रेस में गंदगी देखने के बाद गुस्से में थे यात्री, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का ये वीडियो मूड खुश कर देगा!

राष्ट्रीय
वंदे भारत एक्सप्रेस में गंदगी देखने के बाद गुस्से में थे यात्री, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का ये वीडियो मूड खुश कर देगा! भारतीय रेलवे में सुधार का काम लगातार जारी है. कई कामयाबियों के बावजूद ट्रेनों में पसरी गंदगी अब भी बड़ी चुनौती है. अभी वंदेभारत एक्सप्रेस में गंदगी की एक तस्वीर वायरल हुई थी. जिसके बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए सभी से सहयोग की अपील की है. पिछले कुछ सालों में भारतीय रेलवे की सुविधाओं में भले ही कई सुधार देखने को मिले हैं लेकिन गंदगी के मामले में अब भी काफी कुछ किया जाना बाकी है. वंदे भारत हो या राजधानी एक्सप्रेस या फिर गरीब रथ और दूसरी एक्सप्रेस ट्रेनों में फैली गंदगी से उनमें सफर करने वाले यात्री परेशान होते हैं. ऐसे मुसाफिर ट्विटर के अलावा रेल मदद ऐप पर भी भारतीय रेलवे से इसकी शिकायत करके गंदगी की समस्या को दूर करने की कोशिश करते रहते है...
राहुल गाँधी ने लाल चौक पर फहराया तिरंगा, राष्ट्रीय ध्वज से बड़ा दिखा उनका कटआउट!

राहुल गाँधी ने लाल चौक पर फहराया तिरंगा, राष्ट्रीय ध्वज से बड़ा दिखा उनका कटआउट!

राष्ट्रीय
राहुल गाँधी ने लाल चौक पर फहराया तिरंगा, राष्ट्रीय ध्वज से बड़ा दिखा उनका कटआउट! कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया. राहुल गांधी ने कश्मीरियों के साथ राष्ट्रगान भी गाया. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया. राहुल गांधी ने कश्मीरियों के साथ राष्ट्रगान भी गाया. इस दौरान, लाल चौक पर राहुल गांधी का एक कट आउट भी दिखा, जो हमारे देश के राष्ट्रीय ध्वज से बड़ा था. उत्तराँचल क्राइम न्यूज़ के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट। by अमित सिंह नेगी।...
पठान की शांतिपूर्ण रिलीज पर गदगद प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया, जताया राज्य सरकारों का आभार |

पठान की शांतिपूर्ण रिलीज पर गदगद प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया, जताया राज्य सरकारों का आभार |

मनोरंजन
पठान की शांतिपूर्ण रिलीज पर गदगद प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया, जताया राज्य सरकारों का आभार | प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की तरफ से एक बयान जारी किया गया है। इसमें फिल्म की रिलीज के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी राज्य सरकारों का आभार जताया गया है। शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को रिलीज हुए आज चार दिन हो गए हैं। रिलीज से पहले और रिलीज के दिन फिल्म के खिलाफ विरोध की आवाजें जोर-शोर से उठी थीं। मगर, कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए और कहीं भी स्थिति बेकाबू नहीं हुई। फिल्म की शांतिपूर्ण रिलीज पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने सभी राज्य सरकारों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है। बता दें कि फिल्म 'पठान' 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई है। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान ने करीब चार वर्ष बाद धमाकेदार अंदाज में सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है। अपनी रिलीज के बाद से ही 'पठान' सफलता के नए रिकॉर्ड कायम...
कांग्रेस ने 17 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की, स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी |

कांग्रेस ने 17 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की, स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी |

देश-विदेश
कांग्रेस ने 17 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की, स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी | कांग्रेस ने आगामी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 17 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा कर दी है। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/ordinance-approved-for-4-reservation-of-players-international-medal-winner-will-get-this-gift/ कांग्रेस ने आगामी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 17 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा कर दी है। सुदीप रॉय बर्मन अगरतला से चुनाव लड़ेंगे। वहीं टाउन बार्दोवाली सीट से सीएम माणिक साहा के सामने आशीष कुमार साहा को ही उम्मीदवार बनाया गया है। दोनों के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है। बता दें कि त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटों पर 16 फरवरी को मतदान होने जा रहा है और यहां दो मार्च को नतीजे आएंगे। नामांकन की अंतिम तारीख 30 जनवरी है। उम्मीदवारों की दी गई जानकारी यानी नॉमिनेशन की...
‘भारत, चीन कई मामलों में अमेरिका और यूरोपीय देशों से आगे’, रूसी विदेश मंत्री का बड़ा बयान |

‘भारत, चीन कई मामलों में अमेरिका और यूरोपीय देशों से आगे’, रूसी विदेश मंत्री का बड़ा बयान |

देश-विदेश
'भारत, चीन कई मामलों में अमेरिका और यूरोपीय देशों से आगे', रूसी विदेश मंत्री का बड़ा बयान | रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि चीन और भारत पहले से ही संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ के सदस्यों से कई मामलों में आगे हैं। रूस ने एक बार फिर से भारत और चीन की जमकर तारीफ की है। इस बार की तारीफ ऐसी है कि अमेरिका और यूरोपीय देशों को मिर्ची लगनी तय है। दरअसल, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergei Lavrov) ने कहा है कि चीन और भारत पहले से ही संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ के सदस्यों से कई मामलों में आगे हैं। उन्होंने चीन और भारत को अपना सच्चा दोस्त बताया। इस दौरान उन्होंने आर्थिक शक्ति के नए केंद्रों के विकास, वित्तीय और राजनीतिक प्रभाव पर भी विस्तार से बात की। रूसी विदेश मंत्री ने अमेरिका को दी चुनौती रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव(Sergei Lavrov) ने अमेरिका को चुनौत...
खिलाड़ियों के 4% आरक्षण के अध्यादेश को मिली मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता को मिलेगा ये तोहफा |

खिलाड़ियों के 4% आरक्षण के अध्यादेश को मिली मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता को मिलेगा ये तोहफा |

उत्तराखण्ड, देहरादून
खिलाड़ियों के 4% आरक्षण के अध्यादेश को मिली मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता को मिलेगा ये तोहफा | खेल मंत्री रेखा आर्य के मुताबिक खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार कुछ अहम कदम उठाने जा रही है। प्रदेश के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ दिया जा सके इसके लिए न्याय और कार्मिक से सहमति मिल गई है। राज्य के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने के लिए राज्य सरकार अध्यादेश ला रही है। न्याय विभाग ने अध्यादेश लाने को मंजूरी दे दी है। कार्मिक विभाग की भी हरी झंडी मिलने के बाद अब इसे आगामी प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लाया जाएगा। प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार कुछ अहम कदम उठाने जा रही है। सरकार खिलाड़ियों के लिए नौकरियों में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का कानून बनाने जा रही है। विभाग के अधिकारियों के मुत...
तो अब खुलेगा VIP का राज, एक फरवरी से शुरू होगा पुलकित आर्य का पॉलीग्राफ टेस्ट |

तो अब खुलेगा VIP का राज, एक फरवरी से शुरू होगा पुलकित आर्य का पॉलीग्राफ टेस्ट |

उत्तराखण्ड
तो अब खुलेगा VIP का राज, एक फरवरी से शुरू होगा पुलकित आर्य का पॉलीग्राफ टेस्ट | पुलकित आर्य के पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए केंद्रीय फोरेंसिक प्रयोगशाला (सीएफएसएल) ने समय दे दिया है। पॉलीग्राफ टेस्ट एक फरवरी को शुरू होगा और तीन फरवरी तक तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। पहली को पुलकित मुकदमे के विवेचना अधिकारी के साथ सीएफएसएल दिल्ली में उपस्थित होगा। अंकिता हत्याकांड में वीआईपी के नाम को उजागर करने के लिए पुलिस आरोपियों का पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट कराना चाहती है। इसके लिए 12 दिसंबर को पुलिस ने अदालत में अर्जी लगाई थी। पहले तो दो आरोपियों ने नार्को टेस्ट के लिए सहमति दे दी थी। लेकिन, बाद में उन्होंने अपने वकील की सलाह लेने की बात कही थी। इसके बाद सिर्फ पुलकित आर्य ही अपना नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने को राजी हुआ था। उसने अपनी कुछ शर्तों को भी शामिल किया था। पुलकित केवल पुलिस के ही सव...
विंटर लाइन और बर्फ से ढकी हिमालय की वादियों का दिखा खूबसूरत नजारा, पर्यटकों ने कैमरे में किया कैद |

विंटर लाइन और बर्फ से ढकी हिमालय की वादियों का दिखा खूबसूरत नजारा, पर्यटकों ने कैमरे में किया कैद |

उत्तराखण्ड
विंटर लाइन और बर्फ से ढकी हिमालय की वादियों का दिखा खूबसूरत नजारा, पर्यटकों ने कैमरे में किया कैद | उत्तराखंड में बीते दिनों हुई बारिश और बर्फबारी के बाद अब मौसम साफ बना हुआ है। शुक्रवार को पहाड़ों की रानी मसूरी में धूप खिलते ही विंटर लाइन का खूबसूरत नजारा दिखाई दिया। वहीं, मसूरी से हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों का दीदार भी हुआ। यहां घूमने पहुंचे पर्यटकों ने इस अद्भुत नजारे को अपने कैमरों में कैद किया। विंटर लाइन इन दिनों मसूरी की वादियों में अपनी आभा बिखरने लगी है। इसे लेकर पर्यटकों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। दून घाटी के आसमान में दिखाई देने वाली विंटर लाइन को हर कोई कैमरे में कैद करने को आतुर दिखता है। माना जाता है कि प्रकृति का यह अनमोल नजारा हिल स्टेशन मसूरी के अलावा स्विट्जरलैंड में भी दिखाई देता है। मसूरी में विंटर लाइन अमूमन नवंबर से फरवरी के बीच कभी-कभी दिखाई देती...