Saturday, May 9News That Matters

Sample Page

जोशीमठ में हालात का जायजा लेने पहुंचे सीएम धामी, नरसिंह मंदिर में की सुबह पूजा अर्चना |

जोशीमठ में हालात का जायजा लेने पहुंचे सीएम धामी, नरसिंह मंदिर में की सुबह पूजा अर्चना |

उत्तराखण्ड
जोशीमठ में हालात का जायजा लेने पहुंचे सीएम धामी, नरसिंह मंदिर में की सुबह पूजा अर्चना | भू-धंसाव के संकट से घिरे जोशीमठ के प्रभावित परिवारों को आश्वस्त करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दूसरी बार ग्राउंड जीरो पर पहुंचे हैं। आज बृहस्पतिवार को वह नरसिंह मंदिर पहुंचे और यहां पूजा की। भू-धंसाव के संकट का सामना कर रहे जोशीमठ में आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी स्थित नृसिंह मंदिर परिसर में दरारें आ गई हैं। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद शंकराचार्य की गद्दी नृसिंह मंदिर में विराजमान रहती है। सीएम आज यहां हालात का जायजा लेने पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इससे पहले बुधवार को जोशीमठ रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने राहत मरहम का एलान किया। आपदा राहत मानकों से बाहर जाकर उन्होंने बाजार दर से नुकसान की भरपाई करने की घोषणा कर प्रभावितों की कुछ हद तक चिंता दूर करने की कोशिश की ह...
उत्तराखंड समेत समूचा देश बिजली की किल्लत से जूझ रहा,उत्तराखंड में विद्युत मांग पहुंची रिकार्ड स्तर तक |

उत्तराखंड समेत समूचा देश बिजली की किल्लत से जूझ रहा,उत्तराखंड में विद्युत मांग पहुंची रिकार्ड स्तर तक |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड समेत समूचा देश बिजली की किल्लत से जूझ रहा,उत्तराखंड में विद्युत मांग पहुंची रिकार्ड स्तर तक | उत्तराखंड समेत समूचा देश बिजली की किल्लत से जूझ रहा है। कड़ाके की ठंड के बीच लगातार बढ़ रही विद्युत मांग के सापेक्ष उपलब्धता कम होने से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। उत्तराखंड में विद्युत मांग रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई है, जिसे पूरा करने के लिए ऊर्जा निगम हाथ-पांव तो मार रहा है, लेकिन तमाम प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। देश में गैस और कोयले की कमी के कारण विद्युत उत्पादन में गिरावट आई है। साथ ही नदियों का जल स्तर न्यून होने से जल विद्युत परियोजनाओं में भी उत्पादन घटा है। उत्तराखंड में बिजली संकट का एक कारण नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन (एनटीपीसी) से आवंटित कोटे की 200 मेगावाट में से महज 100 मेगावाट बिजली ही मिल पा रही है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने ऊर्जा मंत्रालय और एनटीपीसी ...
पैराराजी ने दीपिका से की पोज देने की गुजारिश, एक्ट्रेस बोलीं- ‘पठान का ट्रेलर देखा या नहीं |

पैराराजी ने दीपिका से की पोज देने की गुजारिश, एक्ट्रेस बोलीं- ‘पठान का ट्रेलर देखा या नहीं |

मनोरंजन
पैराराजी ने दीपिका से की पोज देने की गुजारिश, एक्ट्रेस बोलीं- 'पठान का ट्रेलर देखा या नहीं | वीडियो में दीपिका को कार से उतरकर एयरपोर्ट की ओर जाते देखा जा सकता है। हाल ही में फिल्म 'पठान' का ट्रेलर लॉन्च हुआ है। इसमें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम एक्शन अवतार में नजर आए हैं। फैंस को ट्रेलर काफी पसंद आया है। ट्रेलर लॉन्च के बाद हाल ही में दीपिका पादुकोण को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। यहां वह काफी स्टाइलिश लुक में नजर आईं। एक्ट्रेस को देख पैपराजी उनकी फोटोज क्लिक करने दौड़े और पोज देने की गुजारिश करने लगे। इस पर दीपिका ने पैपराजी से तुरंत पूछ लिया, 'ट्रेलर देखा कि नहीं।' दीपिका का इशारा 'पठान' के ट्रेलर को लेकर था। वीडियो में दीपिका को कार से उतरकर एयरपोर्ट की ओर जाते देखा जा सकता है। इसके बाद कई फोटोग्राफर्स उनके पीछे भागते हैं और धीरे चलने की गुजारिश करते हैं। इस प...
‘नाटू नाटू’ को अवॉर्ड मिलने पर यूजर्स खुश, बोले- यह तो गर्व का मौका |

‘नाटू नाटू’ को अवॉर्ड मिलने पर यूजर्स खुश, बोले- यह तो गर्व का मौका |

मनोरंजन
'नाटू नाटू' को अवॉर्ड मिलने पर यूजर्स खुश, बोले- यह तो गर्व का मौका | गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के 80वें संस्करण में फिल्म आरआरआर के 'नाटू-नाटू' को बेस्ट ओरिजनल गाने का अवॉर्ड मिलने पर भारतीय यूजर्स ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए गर्व का मौका है। सभी यूजर्स लगातार आरआरआर की पूरी टीम को बधाई देते हुए नजर आए। साउथ इंडस्ट्री की साल 2022 की सबसे धमाकेदार फिल्म आरआरआर लगातार सफलता के नए आयाम गढ़ रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म की तारीफ हो रही है। फिल्म के नाम अब तक कई खिताब हो चुके हैं। यहां तक कि आरआरआर फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए भी नॉमिनेट की गई है। दरअसल, गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का 80वां संस्करण अमेरिका के कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स स्थित बेवर्ली हिल्टन में हुआ। इस दौरान आरआरआर के 'नाटू-नाटू' को बेस्ट ओरिजनल गाने का अवॉर्ड दिया गया। यूजर्स ने लगाई कमेंट्स की झड़ी इस...
पाकिस्तान की आर्थिक हालात लंबे समय से चल रही ख़राब , श्रीलंका जैसा हो सकता है हाल |

पाकिस्तान की आर्थिक हालात लंबे समय से चल रही ख़राब , श्रीलंका जैसा हो सकता है हाल |

देश-विदेश
पाकिस्तान की आर्थिक हालात लंबे समय से चल रही ख़राब , श्रीलंका जैसा हो सकता है हाल | पाकिस्तान गेहूं की भारी कमी से भी जूझ रहा है। कई जगह आटा मिल नहीं रहा है और जहां मिल रहा है, वहां इसके दाम आसमान छू रहे हैं। पाकिस्तान की आर्थिक हालात लंबे समय से खराब हैं, जिन्हें बीते साल आई बाढ़ ने और भी चिंताजनक बना दिया है। पाकिस्तान इन झटकों से उबरा नहीं था कि अब महंगाई की मार भी पाकिस्तान की जनता को झेलनी पड़ रही है। बता दें कि पाकिस्तान में खाद्य पदार्थों के दाम बीते एक साल में 50 फीसदी तक बढ़ गए हैं। रोजमर्रा के जरूरत का सामान जैसे प्याज का भाव बीते साल 6 जनवरी 2022 को जहां पाकिस्तान में 36.7 पाकिस्तानी रुपए प्रति किलो था, उसी प्याज के भाव 5 जनवरी 2023 को बढ़कर 220 पाकिस्तानी रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतों में बीते साल के मुकाबले जनवरी में 48 फीसदी और डीजल ...
अमेरिका से लौटे व्यक्ति में मिला कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन, दिल्ली एयरपोर्ट पर दिया था सैंपल |

अमेरिका से लौटे व्यक्ति में मिला कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन, दिल्ली एयरपोर्ट पर दिया था सैंपल |

उत्तराखण्ड, हेल्थ
अमेरिका से लौटे व्यक्ति में मिला कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन, दिल्ली एयरपोर्ट पर दिया था सैंपल | कुछ दिन पहले अमेरिका से लौटे देहरादून के एक व्यक्ति का दिल्ली एयरपोर्ट पर सैंपल लिया गया था। उक्त व्यक्ति को कोरोना संक्रमण के कोई लक्षण भी नहीं थे, लेकिन जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया। इस पर संक्रमित व्यक्ति के सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग की गई थी। एक्स बीबी 1.5 स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। अमेरिका से लौटे देहरादून के एक व्यक्ति में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन एक्सबीबी 1.5 मिला था। दिल्ली एयरपोर्ट पर व्यक्ति की सैंपलिंग की गई थी, जिसमें संक्रमण पाया गया। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में संक्रमित के सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग में नया स्ट्रेन मिला है।   इस स्ट्रेन से अमेरिका में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। एक्सबीबी 1.5 स्ट्रेन ओमिक्रॉन का ही एक स्वरूप है। गत दिनों अमेरिका से लौटे देह...
आज ढहाए जाएंगे असुरक्षित भवन, विरोध के बीच होटल मालिकों की प्रशासन के साथ बैठक शुरू |

आज ढहाए जाएंगे असुरक्षित भवन, विरोध के बीच होटल मालिकों की प्रशासन के साथ बैठक शुरू |

उत्तराखण्ड
आज ढहाए जाएंगे असुरक्षित भवन, विरोध के बीच होटल मालिकों की प्रशासन के साथ बैठक शुरू | भू-धंसाव की चपेट में आए जोशीमठ में शासन के आदेश के बावजूद मंगलवार को भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई। जिला प्रशासन की टीम लाव-लश्कर के साथ भवन तोड़ने पहुंची तो प्रभावित लोग विरोध में उतर आए। ऐसे में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई बुधवार तक के लिए टाल दी गई थी। दिनभर अफरातफरी का माहौल रहा। जोशीमठ में मंगलवार को होटल माउंट व्यू और मलारी इन को ध्वस्त किया जाना था, लेकिन होटल स्वामियों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि आर्थिक मूल्यांकन नहीं किया गया, साथ ही नोटिस तक नहीं दिए गए। विरोध बढ़ने पर प्रशासन को कदम पीछे खींचने पड़े। हालांकि अधिकारियों का कहना कुछ और ही है। वहीं आज बुधवार को मुआवजे को लेकर दोनों होटलों के मालिकों को प्रशासन ने तहसील में बैठक के बुलाया। स्थानीय लोगों...
जोशीमठ भू-धंसाव में राहत कार्यों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना एक माह का वेतन देने की , कि घोषणा |

जोशीमठ भू-धंसाव में राहत कार्यों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना एक माह का वेतन देने की , कि घोषणा |

उत्तराखण्ड
जोशीमठ भू-धंसाव में राहत कार्यों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना एक माह का वेतन देने की , कि घोषणा | शासन के आदेश के बावजूद मंगलवार को भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई थी। जिला प्रशासन की टीम लाव-लश्कर के साथ भवन तोड़ने पहुंची तो प्रभावित लोग विरोध में उतर आए। ऐसे में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई बुधवार तक के लिए टाल दी गई। इसे लेकर दिनभर अफरातफरी का माहौल रहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ भू-धंसाव में राहत कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना एक माह का वेतन देने की घोषणा की है। माना जा रहा कि मुख्यमंत्री के इस एलान के बाद अन्य मंत्रियों और विधानसभा सदस्यों के भी राहत कोष में वेतन देने की संभावना बढ़ गई है। भू-धंसाव की चपेट में आए जोशीमठ में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आज शुरू होगी। शासन के आदेश के बावजूद मंगलवार को भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई...
जोशीमठ के बाद अब नरेंद्रनगर ब्लॉक अंतर्गत दोगी पट्टी के अटाली गांव के ग्रामीणों दहशत में हैं।

जोशीमठ के बाद अब नरेंद्रनगर ब्लॉक अंतर्गत दोगी पट्टी के अटाली गांव के ग्रामीणों दहशत में हैं।

उत्तराखण्ड
जोशीमठ के बाद अब नरेंद्रनगर ब्लॉक अंतर्गत दोगी पट्टी के अटाली गांव के ग्रामीणों दहशत में हैं। गांव में ग्रामीणों के खेतों और घरों में दरारें है। गांव के पास ही ब्यासी के पास ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की सुरंग का निर्माण कार्य चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के 85 घरों में दरारें हैं। इस मुद्दे को लेकर सोमवार को प्रशासन और ग्रामीणों के बीच समस्या को लेकर बैठक होगी। ऋषिकेश से बदरीनाथ राजमार्ग पर करीब 33 किमी दूर ब्यासी पड़ता है। ब्यासी बाजार से करीब सौ मीटर की दूरी पर अटाली गांव है। इस गांव में करीब 85 परिवार रहते हैं। ब्यासी के समीप रेलवे का निर्माण कार्य चल रहा है। अटाली गांव निवासी पदम सिंह पुंडीर, प्रकाश चौहान ने बताया कि करीब एक महीने पहले गांव के चार-पांच परिवार के ग्रामीणों का 10-12 खेतों में दरार्रें आ आईं थीं। प्रवीण पुंडीर ने बताया कि टनल के ऊपर बसे करीब 10 से...
पठान ट्रेलर लॉन्च में बस इतने घंटे बाकी, नया पोस्टर बढ़ा रहा फैंस की एक्साइटमेंट!

पठान ट्रेलर लॉन्च में बस इतने घंटे बाकी, नया पोस्टर बढ़ा रहा फैंस की एक्साइटमेंट!

मनोरंजन, राष्ट्रीय
पठान ट्रेलर लॉन्च में बस इतने घंटे बाकी, नया पोस्टर बढ़ा रहा फैंस की एक्साइटमेंट! शारुक दीपिका की फिल्म 'पठान' (का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. अगर आप भी इन लोगों में से एक हैं तो बता दें कि कुछ ही घंटे रह गए हैं, 'पठान ट्रेलर' के लॉन्च में. नया पोस्टर देख फैंस की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है. जानिए ट्रेलर लॉन्च से जुड़े डिटेल्स... शाहरुख खान आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे. अब, लगभग चार साल बाद, शाहरुख को दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'पठान' (में देखा जाएगा. शाहरुख खान की ये फिल्म, जो कई विवादों में घिरी हुई है, 25 जनवरी, 2023 को रिलीज हो रही है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर कल यानी 10 जनवरी, 2023 को लॉन्च किया जा रहा है और अब उसमें कुछ ही घंटे बाकी हैं. आइए जानते हैं कि इस फिल्म का ट्रेलर आप कब देख सकेंगे. जानिए सारे डिटेल्स, लीजिए सभी अपड...