Saturday, May 9News That Matters

Sample Page

भाजपा की 14 सदस्यीय टीम करेंगी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा |

भाजपा की 14 सदस्यीय टीम करेंगी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा |

देहरादून
भाजपा की 14 सदस्यीय टीम करेंगी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा | भाजपा की 14 सदस्यीय टीम दो दिन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान प्रभावित परिवारों से मिलेंगे। नगर के नागरिकों, व्यापारियों और प्रबुद्ध लोगों से भू धंसाव के संबंध में चर्चा होगी। यह भी पढ़े :-   http://uttaranchalcrimenews.com/migration-from-villages-is-also-happening-in-haridwar-for-employment-the-commission-submitted-the-report-to-the-government/ भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के नेतृत्व में पार्टी की 14 सदस्यीय टीम शुक्रवार को जोशीमठ पहुंचेगी। टीम के सदस्य प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे और प्रभावितों से भी मिलेंगे। कोठारी के मुताबिक, पार्टी की टीम दो दिन जोशीमठ में ही रहेगी। यह भी पढ़े :-   http://uttaranchalcrimenews.com/chief-minister-dhami-took-the-report-from-the-officials-regarding-joshimath...
मुख्यमंत्री धामी ने गुरवार शाम को जोशीमठ के संबंध में अधिकारियों से ली रिपोर्ट |

मुख्यमंत्री धामी ने गुरवार शाम को जोशीमठ के संबंध में अधिकारियों से ली रिपोर्ट |

देहरादून
मुख्यमंत्री धामी ने गुरवार शाम को जोशीमठ के संबंध में अधिकारियों से ली रिपोर्ट | कुमाऊं से लौटे मुख्यमंत्री ने गुरवार शाम को जोशीमठ के संबंध में अधिकारियों के रिपोर्ट ली। अब शुक्रवार को उन्होंने इस मुद्दे पर बैठक बुलाई है। जोशीमठ में हो रहे भू धंसाव मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। राज्य सचिवालय में होने वाली इस बैठक में जोशीमठ में प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और नगर के पुनरोद्धार कार्ययोजना पर बड़े निर्णय हो सकते हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री शनिवार को जोशीमठ ग्राउंड जीरो पर जाकर हालात का जायजा लेंगे। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा को एक विशेषज्ञ दल गठित कर प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर अध्ययन करने के निर्देश दिए थे। विशेषज्ञ दल जोशीमठ पहुंच गया है। बता दें कि जोशीमठ में भवनों, सड़कों और खेतों में आ रही दरारें औ...
बोम्मई पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद सिद्धारमैया की सफाई, बोले- बयान का गलत मतलब निकाला गया |

बोम्मई पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद सिद्धारमैया की सफाई, बोले- बयान का गलत मतलब निकाला गया |

देश-विदेश
बोम्मई पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद सिद्धारमैया की सफाई, बोले- बयान का गलत मतलब निकाला गया | सिद्धारमैया ने यह भी कहा था कि 15 वें वेतन आयोग में कर्नाटक को विशेष भत्ते के रूप में 5,495 करोड़ रुपये देने की सिफारिश की गई थी, लेकिन हमारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह पैसा नहीं दिया। कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सीएम बसवराज बोम्मई पर की गई टिप्पणी पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें पिल्ला नहीं कहा। मैंने कहा कि उनमें राष्ट्रीय नेताओं के सामने बोलने का साहस होना चाहिए। राज्य की बेहतरी के लिए उन्हें संघ के नेताओं से निडर होकर बात करनी चाहिए। उन्हें बहादुर होना चाहिए और पिल्ले की तरह काम नहीं करना चाहिए। दरअसल, सिद्धारमैया ने सीएम बोम्मई व अन्य नेताओं के प्रति आपत्तिजनक बातें कही थीं। उन्होंने कहा था कि ये नेता पीएम नरेंद्र मोदी के सामने...
रीवा में मंदिर के गुंबद से टकराकर ट्रेनी प्लेन क्रैश, पायलट की मौत और प्रशिक्षु घायल |

रीवा में मंदिर के गुंबद से टकराकर ट्रेनी प्लेन क्रैश, पायलट की मौत और प्रशिक्षु घायल |

मध्य प्रदेश
रीवा में मंदिर के गुंबद से टकराकर ट्रेनी प्लेन क्रैश, पायलट की मौत और प्रशिक्षु घायल | रीवा के उमरी गांव में गुरुवार रात एक ट्रेनी प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में पायलट की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर घायल प्रशिक्षु का इलाज जारी है। आशंका जताई जा रही है कि घने कोहरे के कारण प्लेन मंदिर से जा टकराया। मध्यप्रदेश के रीवा में बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रेनी प्लेन मंदिर के गुंबद से टकरा कर क्रैश हो गया। जिससे प्लने में मौजूद पायलट और प्रशिक्षु गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में सीनियर पायलट की मौत हो गई। पायलट कैप्टन विमल कुमार 54 साल के थे। वे बिहार के पटना के रहने वाले थे। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार निजी प्रशिक्षण कंपनी का प्लेन मंदिर की गुंबद और बिजली के तारों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। घटना चौरहटा थाने के उमरी गांव के मंदिर के पास हुई। इस हादसे में एक पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। जबक...
सात भर्तियों पर शासन का रुख साफ, आयोग को मिलेगी कार्रवाई की हरी झंडी |

सात भर्तियों पर शासन का रुख साफ, आयोग को मिलेगी कार्रवाई की हरी झंडी |

उत्तराखण्ड
सात भर्तियों पर शासन का रुख साफ, आयोग को मिलेगी कार्रवाई की हरी झंडी | आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया का पत्र कार्मिक विभाग को मिलने के बाद विभाग ने विधिक राय भी ले ली है। अंदरखाने शासन ने आयोग को अनुमति देने का निर्णय ले लिया है। संभवतया शुक्रवार या शनिवार को शासन से इस संबंध में पत्र भी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज दिया जाएगा। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सात भर्तियों पर शासन का रुख साफ है। शासन, आयोग को इन भर्तियों पर निर्णय लेने की अनुमति देगा। इसके लिए शुक्रवार को अनुमतिपत्र शासन से आयोग को भेजा जा सकता है। दरअसल, आठ भर्तियां ऐसी थी, जो पेपर लीक प्रकरण के बाद आयोग ने संदिग्ध मानी थी। इनमें से कुछ का रिजल्ट जारी हो चुका है, जबकि बाकी का अटका हुआ है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में आयोग ने जब इनमें से एलटी भर्ती को क्लीन चिट दी थी, तो बाकी सात भर्तियों पर निर्णय लेने पर शासन से राय मांग...
प्रियंका चौधरी से लड़ाई में शालीन ने फेंका सामान, एक्ट्रेस के जवाब ने जीत लिया नेटिजन्स का दिल |

प्रियंका चौधरी से लड़ाई में शालीन ने फेंका सामान, एक्ट्रेस के जवाब ने जीत लिया नेटिजन्स का दिल |

मनोरंजन
प्रियंका चौधरी से लड़ाई में शालीन ने फेंका सामान, एक्ट्रेस के जवाब ने जीत लिया नेटिजन्स का दिल | बिग बॉस के नए प्रोमो में शालीन भनोट और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली। इस दौरान शालीन अपना आपा खोते दिखे, वहीं प्रियंका के जवाब ने नेटिजन्स का दिल जीत लिया है और लोग उन्हें शेरनी कहते नजर आ रहे हैं। बिग बॉस का 16वां सीजन लड़ाइयों की वजह से खूब चर्चा में बना हुआ है। इस शो के हर सीजन में वैसे तो हमेशा ही कंटेस्टेंट आपस में भिड़ते रहते हैं लेकिन इस बार एक नहीं बल्कि कई बार देखने को मिला है कि लड़ाई के बीच प्रतिभागी आए दिन अपना आपा खोते दिखाई देते हैं। इसमें गाली-गलौच से लेकर तोड़फोड़ यहां तक की हाथापाई नौबत भी आ जाती है। अब प्रियंका चाहर चौधरी से बहस के बीच शालीन एक बार फिर से अपना आपा खोते नजर आए। मेकर्स की ओर से जारी किए गए वीडियो को देखने के बाद यूजर्स अपनी प्रतिक्रि...
‘परिवार के साथ होते तो नहीं मरते सुशांत’, डिप्रेशन में अपनों के साथ को लेकर भावुक हुए हनी

‘परिवार के साथ होते तो नहीं मरते सुशांत’, डिप्रेशन में अपनों के साथ को लेकर भावुक हुए हनी

मनोरंजन
‘परिवार के साथ होते तो नहीं मरते सुशांत', डिप्रेशन में अपनों के साथ को लेकर भावुक हुए हनी | एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा केस पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत तक आए दिन सेलेब्स के सुसाइड की खबरें आती रहती हैं। चाहे सेलेब्रिटी हों या आम आदमी, मेंटल हेल्थ की प्रॉब्लम दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। इसी बीच दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर रैपर हनी सिंह ने अपनी बातें शेयर की हैं। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर जहां बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी तो अब वहीं मशहूर रैपर हनी सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी बात शेयर की है। हनी बताते हैं कि वह खुद एक समय काफी मुश्किल दौर से गुजरे थे। लेकिन वह खुद को इस बात के लिए खुशनसीब मानते हैं कि वह उस वक्त अपने परिवार के साथ रहे थे। तो वहीं हनी सिंह का अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत...
5 डिग्री से नीचे पहुंचा न्यूनतम तापमान, बाबा विश्वनाथ ने भी ओढ़ी रजाई, हो जाएं अलर्ट, |

5 डिग्री से नीचे पहुंचा न्यूनतम तापमान, बाबा विश्वनाथ ने भी ओढ़ी रजाई, हो जाएं अलर्ट, |

वाराणसी
5 डिग्री से नीचे पहुंचा न्यूनतम तापमान, बाबा विश्वनाथ ने भी ओढ़ी रजाई, हो जाएं अलर्ट, | नया साल जोरदार ठंड लेकर आया है। वाराणसी समेत आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह से ही मौसम ने लोगों को सताना शुरू कर दिया। दिन चढ़ने के साथ भी ठंड से राहत नहीं मिली। भगवान भास्कर का भी दर्शन नहीं हुआ है। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से वाराणसी समेत समेत आसपास के जिलों में ठंड के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। ठंड इतनी अधिक है कि रात की बात तो दूर दिन में ही कंपकंपी लगने लगी है। सूरज ने भी मुंह मोड़ लिया है। वाराणसी में इस सीजन में सबसे ज्यादा ठंडा दिन गुरुवार रहा। आईएमडी लोकल वेदर के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले तीन चार दिन तक ...
नौ राज्यों के विधानसभा चुनाव और लव जिहाद पर चर्चा करेगा संघ, इन कार्यक्रमों की होगी समीक्षा |

नौ राज्यों के विधानसभा चुनाव और लव जिहाद पर चर्चा करेगा संघ, इन कार्यक्रमों की होगी समीक्षा |

देश-विदेश
नौ राज्यों के विधानसभा चुनाव और लव जिहाद पर चर्चा करेगा संघ, इन कार्यक्रमों की होगी समीक्षा | आरएसएस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आगामी नौ राज्यों में विधानसभा चुनावों की तैयारियों के अलावा कई अहम बिंदुओं पर इस बैठक में चर्चा होगी। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से आगामी चुनाव और समन्वय के मुद्दे पर विचार विमर्श किया जाएगा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की दो दिवसीय बैठक गोवा में शुरू हो गई है। बैठक में आरएसएस के पदाधिकारियों के अलावा संघ के अनुषांगिक संगठनों के प्रमुख और भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष भाग ले रहे हैं। बैठक में नौ राज्यों के विधानसभा चुनावों के अलावा कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। संघ की दो दिवसीय बैठक में मुख्य रूप से समान नागरिक संहिता और लव जिहाद पर बनने वाले कानून के प्रारूप पर विचार विमर्श किया जाएगा। हाल ही में यह मु...
फूल-मालाओं के साथ अंडे-टमाटर भी मिलेंगे…रश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर बोले किच्चा सुदीप |

फूल-मालाओं के साथ अंडे-टमाटर भी मिलेंगे…रश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर बोले किच्चा सुदीप |

मनोरंजन
फूल-मालाओं के साथ अंडे-टमाटर भी मिलेंगे...रश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर बोले किच्चा सुदीप | कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने ट्रोलिंग पर अब अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि एक सफल कलाकार की जिंदगी में हार-मालाओं के साथ साथ पत्थर भी होते हैं। दरअसल, हाल ही में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा था कि उन्होंने फिल्म 'कांतारा' अभी नहीं देखी, क्योंकि उन्हें इसके लिए समय नहीं मिला। इसके बाद सोशल मीडिया पर रश्मिका को खूब ट्रोल किया जाने लगा। खबर आई थी कि रश्मिका को कन्नड़ सिनेमा बिजनेस द्वारा बैन भी कर दिया गया है। हालांकि, रश्मिका ने उन पर ऐसे किसी भी एक्शन से इनकार किया है। अब किच्चा सुदीप ने रश्मिका का समर्थन किया और अभिनेत्री को लेकर वायरल हो रही खबर पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। क्या बोले किच्चा सुदीप रश्मिका के मामले पर किच्चा सुदीप ने क...