Friday, May 8News That Matters

Sample Page

असम के कछार में ईंट भट्ठे में हुआ भीषण विस्फोट, पांच की मौत; गुवाहाटी में महिला-बेटी की लाश मिली |

असम के कछार में ईंट भट्ठे में हुआ भीषण विस्फोट, पांच की मौत; गुवाहाटी में महिला-बेटी की लाश मिली |

देश-विदेश
असम के कछार में ईंट भट्ठे में हुआ भीषण विस्फोट, पांच की मौत; गुवाहाटी में महिला-बेटी की लाश मिली | असम के कछार जिले में ईंट भट्ठे में भीषण विस्फोट की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक विस्फोट में पांच लोगों की की मौत हो गई है और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस बीच गुवाहाटी में शुक्रवार को एक महिला और उसकी सात साल की बेटी मृत पाई गई। इसके बाद एक वीडियो भी सामने आया। कथित वीडियो में महिला ने आरोप लगाया कि उसे और उसकी बेटी को उसके पति द्वारा मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही थी। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) सुधाकर सिंह ने कहा कि महिला और उसकी बेटी के शव शहर के हटीगांव इलाके में उनके किराए के मकान के एक कमरे में मिले। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन हम सभी पहलुओं पर जांच कर रहे हैं। महिला के पति, उसकी मां और बहन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।...
पीएम के खिलाफ ‘रावण’ टिप्पणी पर बोले खरगे, 51 सालों का अनुभव…व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करता|

पीएम के खिलाफ ‘रावण’ टिप्पणी पर बोले खरगे, 51 सालों का अनुभव…व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करता|

देश-विदेश
पीएम के खिलाफ 'रावण' टिप्पणी पर बोले खरगे, 51 सालों का अनुभव...व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करता| कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, भारतीय जनता पार्टी चुनावी लाभ के लिए उनकी टिप्पणी का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रही है। मैं नीतियों पर राजनीति करता हूं, व्यक्ति विशेष पर नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 'रावण' शब्द का इस्तेमाल करने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भाजपा के निशाने पर हैं। अपने इस बयान पर खरगे ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी चुनावी लाभ के लिए उनकी टिप्पणी का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रही है। खरगे ने कहा, कांग्रेस की राजनीति किसी एक व्यक्ति के खिलाफ या उसके बारे में नहीं है। हमारी राजनीति नीतियों को लेकर है। उन्होंने कहा, हम प्रदर्शन की राजनीति में विश्वास करते हैं, लेकिन भाजपा की राजनीतिक शैली में अक्सर लोकतंत्र की भावना...
हार्ट अटैक से साउथ फिल्मों के प्रोड्यूसर के मुरलीधरन का निधन, कमल हासन ने दी श्रद्धांजलि |

हार्ट अटैक से साउथ फिल्मों के प्रोड्यूसर के मुरलीधरन का निधन, कमल हासन ने दी श्रद्धांजलि |

मनोरंजन
हार्ट अटैक से साउथ फिल्मों के प्रोड्यूसर के मुरलीधरन का निधन, कमल हासन ने दी श्रद्धांजलि | साउथ फिल्मों के मशहूर प्रोड्यूसर के मुरलीधरन का दिल का दौरा पड़ने से तमिलनाडु के कुंभकोणम में निधन हो गया है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। साउथ फिल्मों के मशहूर प्रोड्यूसर के मुरलीधरन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उन्होंने तमिलनाडु के कुंभकोणम में अपने होमटाउन में अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुरलीधरन एक्स तमिल प्रोड्यूसर्स काउंसिल के प्रेसिडेंट भी थे। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कमल हासन ने ट्वीट करके के मुरलीधरन को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने तमिल में एक ट्वीट लिखा, लक्ष्मी मूवी मेकर्स के निर्माता के मुरलीधरन जिन्होंने कई हिट फिल्में बनाईं, अब नहीं रहे। डियर शिवा, मुझे वे दिन याद हैं। उन्हें श्रद्...
बंगालियों पर विवादित टिप्पणी करना परेश रावल को पड़ा भारी, माफी मांगने के बाद भी FIR दर्ज |

बंगालियों पर विवादित टिप्पणी करना परेश रावल को पड़ा भारी, माफी मांगने के बाद भी FIR दर्ज |

मनोरंजन
बंगालियों पर विवादित टिप्पणी करना परेश रावल को पड़ा भारी, माफी मांगने के बाद भी FIR दर्ज | बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल इन दिनों अपने एक विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता गुजरात चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रचार कर रहे थे और उस दौरान उन्होंने बंगालियों को लेकर एक टिप्पणी की थी, जिसके बाद से ही वह विवादों में घिर गए हैं। अभिनेता अपने बयान को लेकर माफी भी मांग चुके हैं, लेकिन अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। पश्चिम बंगाल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता मोहम्मद सलीम ने अभिनेता के खिलाफ तलतला के थाने में शिकायत दर्ज कराई है। CPI (M) के नेता मोहम्मद सलीम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उन्होंने कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर परेश रावल के भाषण का वीडियो देखा है। उन्होंने परेश रावल पर सार्वजनिक मंच पर भाषण के जरिए दंगा फैलाने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंन...
उपचुनाव के लिए मतदान आज, सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद, इन प्रत्याशियों में घमासान |

उपचुनाव के लिए मतदान आज, सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद, इन प्रत्याशियों में घमासान |

देहरादून
उपचुनाव के लिए मतदान आज, सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद, इन प्रत्याशियों में घमासान | 26 सितंबर को हरिद्वार जिले में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान के सभी पदों पर चुनाव हो गया था। जबकि इस दौरान 20 गांव में वार्ड सदस्य के कुछ पद रिक्त रह गए थे। इन पदों पर अब दोबारा उपचुनाव कराया जा रहा है। इसके तहत आठ दिन पहले उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए आज हरिद्वार जिले में ऐसे गांव में मतदान होना है। जहां पर वार्ड सदस्य के पद रिक्त रह गए थे। इसके लिए सभी ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को रवाना हुई। हर ब्लॉक में कार्यालय परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम से पोलिंग पार्टियों को बैलेट पेपर, मतपेटियां समेत सभी सामग्री उपलब्ध कराकर रवाना किया गया। चुनाव को लेकर रुड़की ब्लॉक समेत भगवानपुर, नारसन, खानपुर, लक्सर और बहादराबाद सहित सभी ब्लॉकों में परिसर में ही स...
अमृता अस्पताल के तीन अधिकारियों को अग्रिम जमानत, तेलंगाना विधायकों की खरीद फरोख्त मामले में राहत |

अमृता अस्पताल के तीन अधिकारियों को अग्रिम जमानत, तेलंगाना विधायकों की खरीद फरोख्त मामले में राहत |

देश-विदेश
अमृता अस्पताल के तीन अधिकारियों को अग्रिम जमानत, तेलंगाना विधायकों की खरीद फरोख्त मामले में राहत | हाईकोर्ट ने अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर के एम सरथ मोहन, विमल विजयन और समन्वयक प्रशांत केपी को यह राहत दी। याचिकाकर्ताओं ने अस्पताल के डॉ. जग्गू कोटिलिल की चल रही खोजबीन को लेकर गिरफ्तारी की आशंका जताई है। केरल हाईकोर्ट ने अमृता संस्थान के तीन अधिकारियों को पांच दिसंबर तक अग्रिम जमानत दे दी। इन अधिकारियों को तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस के विधायकों की खरीद फरोख्त मामले में अपनी गिरफ्तारी की आशंका है। हाईकोर्ट ने अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर के एम सरथ मोहन, विमल विजयन और समन्वयक प्रशांत केपी को यह राहत दी। याचिकाकर्ताओं ने अस्पताल के डॉ. जग्गू कोटिलिल की चल रही खोजबीन को लेकर गिरफ्तारी की आशंका जताई है। इसे लेकर उन्होंने हाईकोर्ट में अग...
दुल्हन ने तोड़ी सदियों पुरानी परंपरा, पिता ने कहा- ‘म्हारी छोरी क्या छोरों से कम हैं’ …तस्वीरें |

दुल्हन ने तोड़ी सदियों पुरानी परंपरा, पिता ने कहा- ‘म्हारी छोरी क्या छोरों से कम हैं’ …तस्वीरें |

उत्तराखण्ड
दुल्हन ने तोड़ी सदियों पुरानी परंपरा, पिता ने कहा- ‘म्हारी छोरी क्या छोरों से कम हैं' ...तस्वीरें | बीटेक पास बेटी ने अपनी बरात आने से पहले घुड़चढ़ी की रस्म निभाकर नई परंपरा की शुरुआत की तो राह चलते लोगों के कदम ठिठक गए। कॉलोनी वाले गदगद नजर आए और ससुराल के लोगों ने भी शाबाशी दी। मुजफ्फरनगर के देहाती परिवेश में पली-बढ़ी इकलौती बिटिया के पिता भी सीना चौड़ा कर बोले ‘म्हारी छोरी क्या छोरों से कम हैं। मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी किसान विनय चौधरी की इकलौती बेटी सिमरन चौधरी ने आईटी से बीटेक किया है। वह दुबई की एक कंपनी में नौकरी करती है। उसका रिश्ता काशीपुर निवासी दुष्यंत से तय हुआ। दुष्यंत के पिता केपी सिंह मूलत: मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं और 25 वर्षों से काशीपुर में रह रहे हैं। वह मुरादाबाद रोड स्थित प्रकाश पाइप फैक्टरी में वाइस प्रेसीडेंट हैं। दुष्यंत नागपुर में रिलायंस कंपनी में एरि...
हाईकोर्ट के आदेश पर UKPSC का फैसला, पांच भर्तियों में पद घटे, दिव्यांगों के 57 पद शासन को लौटाए |

हाईकोर्ट के आदेश पर UKPSC का फैसला, पांच भर्तियों में पद घटे, दिव्यांगों के 57 पद शासन को लौटाए |

उत्तराखण्ड
हाईकोर्ट के आदेश पर UKPSC का फैसला, पांच भर्तियों में पद घटे, दिव्यांगों के 57 पद शासन को लौटाए | सभी दिव्यांग उम्मीदवारों को उनकी दिव्यांगता श्रेणी के हिसाब से लाभ दिया जाएगा। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने हाईकोर्ट के आदेश के तहत फैसला लिया है। पांच भर्तियों के दिव्यांगों के 57 पद शासन को लौटाए गए हैं। अधियाचन में अब नई व्यवस्था के तहत इन पदों का इनकी ही श्रेणी में आरक्षण होगा। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पांच बड़ी भर्तियों के पद घट गए हैं। हाईकोर्ट के एक आदेश के तहत आयोग ने दिव्यांगों के 57 पद शासन को लौटा दिए हैं। अब इन पदों के लिए अलग से भर्ती प्रक्रिया होगी या आगामी अधियाचन में शामिल होंगे। हाईकोर्ट ने मनीष बनाम उत्तराखंड राज्य व अन्य मामले में 27 जुलाई को एक आदेश जारी किया था। इसके तहत हाईकोर्ट ने कहा था कि दिव्यांगजन की श्रेणी के पदों को अलग रखते हुए चयन की कार्रवाई की जाए। आदे...
भाजपा सांसद ने बाबा रामदेव को बताया मिलावटखोरों का सम्राट, देशभर में आंदोलन करने की दी धमकी |

भाजपा सांसद ने बाबा रामदेव को बताया मिलावटखोरों का सम्राट, देशभर में आंदोलन करने की दी धमकी |

उत्तरप्रदेश
भाजपा सांसद ने बाबा रामदेव को बताया मिलावटखोरों का सम्राट, देशभर में आंदोलन करने की दी धमकी | पतंजलि द्वारा दी गई लीगल नोटिस पर भड़के भाजपा सांसद ने पूरे देश में आंदोलन करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कि मैं किसानों, संतों और देशवासियों के हित में जेल जाने को तैयार हूं। भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह और पतंजलि योगपीठ के बीच रार बढ़ती जा रही है। बीते दिनों कैसरगंज सांसद बृजभूषण सिंह ने पतंजलि उत्पादों पर सवाल उठाया था। इस पर पतंजलि के निदेशक बालकृष्ण ने कार्रवाई की चेतावनी दी थी। फिर सांसद को लीगल नोटिस भेजकर तीन दिनों में मॉफी मांगने को कहा है। लीगल नोटिस मिलने से खफा सांसद ने विश्नोहरपुर स्थित अपने आवास पर पंतजलि योगपीठ के संस्थापक बाबा रामेदव पर गंभीर आरोप लगाए और चुनौती दी कि अब पूरे देश में आंदोलन होगा। सांसद बृजभूषण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बाबा रामदेव द्वारा दी गई लीगल...
चुनावी राज्यों में मोदी से पहले पहुंचती है ईडी, केसीआर की बेटी का आरोप आठ साल में नौ सरकारें गिराईं |

चुनावी राज्यों में मोदी से पहले पहुंचती है ईडी, केसीआर की बेटी का आरोप आठ साल में नौ सरकारें गिराईं |

देश-विदेश
चुनावी राज्यों में मोदी से पहले पहुंचती है ईडी, केसीआर की बेटी का आरोप आठ साल में नौ सरकारें गिराईं | कविता चंद्रशेखर ने कहा कि पीएम मोदी हमें सलाखों में डाल सकते हैं, लेकिन हम फिर भी लोगों के लिए काम करते रहेंगे और भाजपा की विफलताओं को उजागर करेंगे। हमने तेलंगाना सरकार गिराने की उनकी साजिश का पर्दाफाश किया है। तेलंगाना के लोगों ने इसे देखा है। दिल्ली के शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में ईडी की टीम तेलंगाना पहुंच चुकी है। मामले में सीएम के. चंद्रशेखर राव की बेटी व राज्य विधान परिषद की सदस्य कविता का भी कथित तौर पर नाम है। ईडी की टीम तेलंगाना पहुंचने को लेकर कविता ने ने पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा पर निशाना साधा है। कविता चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि चुनावी राज्यों में पीएम मोदी के पहुंचने से पहले ईडी की टीम पहुंच जाती है। मोदी सरकार आठ साल पहले बनी थी। इन आठ सालों में देश की नौ राज्यों...