Friday, May 8News That Matters

Sample Page

राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़ा उत्तराखंड, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, तस्वीरें |

राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़ा उत्तराखंड, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, तस्वीरें |

उत्तराखण्ड
राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़ा उत्तराखंड, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, तस्वीरें | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृतकाल सरदार पटेल के सपनों के भारत के नवनिर्माण का है। देश की एकता और अखंडता की रक्षा में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी जयंती पर एक भारत श्रेष्ठ भारत में स्वयं को समर्पित करने का संकल्प लेना होगा। सोमवार को चंपावत बनबसा मिनी स्टेडियम में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ ही सीएम धामी ने भी दौड़ में हिस्सा लिया। वहीं विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दृढ़संकल्प शक्ति की वजह से सरदार पटेल देश-विदेश में लौह पुरुष के नाम से लोकप्रिय थे। स्वतंत्रता के बाद 550 से ज्यादा दे...
बहन को छेड़ा तो बचाने पहुंचा भाई, बेरहमों ने चाकू से गोद डाला, तमाशा देखते रहे लोग |

बहन को छेड़ा तो बचाने पहुंचा भाई, बेरहमों ने चाकू से गोद डाला, तमाशा देखते रहे लोग |

दिल्ली, देश-विदेश
बहन को छेड़ा तो बचाने पहुंचा भाई, बेरहमों ने चाकू से गोद डाला, तमाशा देखते रहे लोग | शुक्रवार को मनोज पूसा आईटीआई से अपने घर लौट रहा था. रास्ते में आरोपियों ने उसे दबोच कर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया. वहीं उसे मृत मानकर आरोपी मौके से फरार हो गए. परिजनों ने मनोज को सरदार पटेल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. दिल्ली के पटेल नगर में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है. यहां बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने वाले किशोर की दो लोगों ने चाकू से गोद कर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी भी नाबालिग हैं. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरी वारदात घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस वारदात का एक वीडियो भी सोशल मीडिय...
यूपी के सीएम योगी की राह पर पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड में बदले जाएंगे गुलामी के प्रतीक|

यूपी के सीएम योगी की राह पर पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड में बदले जाएंगे गुलामी के प्रतीक|

उत्तराखण्ड
यूपी के सीएम योगी की राह पर पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड में बदले जाएंगे गुलामी के प्रतीक| उत्तरप्रदेश की योगी सरकार मुगल और ब्रिटिशकालीन प्रतीकों और स्थानों के नाम बदलने के अभियान पर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी ऐसे ही इरादे जता दिए हैं। माना जा रहा है कि सूरजकुंड से लौटकर सीएम धामी विभागों से सैन्य छावनियों से बाहर स्थानों, सड़कों या भवनों के ब्रिटिशकालीन नामों की सूची और उनके स्थान पर रखे जाने वाले नामों का ब्योरा मांग सकते हैं। धामी सरकार प्रदेश में ब्रिटिशकाल के उन सभी स्थानों, सड़कों और भवनों के नाम बदलेगी जो गुलामी की प्रतीक माने जाते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा के सूरजकुंड में यह ऐलान किया। मीडिया कर्मियों ने उनसे इस संबंध में सवाल पूछा था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से उत्तराखंड में भी गुलामी के प्रतीक और ब्र...
कैप्टन बनने के लिए गौतम विज ने राशन का किया बलिदान, भड़कीं अर्चना; साजिद खान बोले- अब तू देख |

कैप्टन बनने के लिए गौतम विज ने राशन का किया बलिदान, भड़कीं अर्चना; साजिद खान बोले- अब तू देख |

मनोरंजन
कैप्टन बनने के लिए गौतम विज ने राशन का किया बलिदान, भड़कीं अर्चना; साजिद खान बोले- अब तू देख | सलमान खान 'बिग बॉस' में एक बहुत बड़ा गेम खेलने वाले हैं। सलमान खान गौतम विज के सामने कैप्टेंसी के बदले घर का राशन मांगते दिखाई देंगे और गौतम भी इसके लिए राजी हो जाएंगे। 'बिग बॉस 16' में इस हफ्ते का 'शुक्रवार का वार' काफी मजेदार रहा। बीते हफ्ते सलमान खान ने शो को होस्ट नहीं किया था लेकिन शुक्रवार को आते ही सलमान ने सारी कमी पूरी कर दी। अभिनेता ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने सुम्बुल तौकीर और अंकित गुप्ता को आईना दिखाने का काम किया है लेकिन अपकमिंग एपिसोड में सलमान एक बहुत बड़ा गेम खेलने वाले हैं, जिसमें पूरा घर फंस कर रह जाएगा। सलमान खान गौतम विज के सामने कैप्टेंसी के बदले घर का राशन मांगते दिखाई देंगे और गौतम भी इसके लिए राजी हो जाएंगे। इसके बाद शुरू होगा घर में महासंग्राम... मेकर्...
‘तेरी झलक अशर्फी’ म्यूजिक का नया सिगनल है, इसे पकड़कर मुझे श्रोताओं से संवाद करना है|

‘तेरी झलक अशर्फी’ म्यूजिक का नया सिगनल है, इसे पकड़कर मुझे श्रोताओं से संवाद करना है|

मनोरंजन
‘तेरी झलक अशर्फी’ म्यूजिक का नया सिगनल है, इसे पकड़कर मुझे श्रोताओं से संवाद करना है| फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ की रिलीज के पहले तक संगीतकार डीएसपी यानी कि देवी श्री प्रसाद के बारे में हिंदी सिनेमा के दर्शक बस यही जानते थे कि वह बढ़िया डांस नंबर बनाते हैं। लेकिन इस फिल्म के गाने ‘तेरी झलक अशर्फी’ ने एक नए डीएसपी का परिचय हिंदी सिनेमा के दर्शकों से कराया। इस फिल्म के गानों की कामयाबी ने डीएसपी की दुनिया ही बदल दी है। अब वह हिंदी सिनेमा के पहली कतार के सितारों में से अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’, रणवीर सिंह की फिल्म ‘सर्कस’, सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ और वरुण धवन की फिल्म ‘बवाल’ का संगीत बना रहे हैं। डीएसपी से ये एक्सक्लूसिव मुलाकात पंकज शुक्ल ने की गोवा के रिसॉर्ट बे15 में.. हिंदी सिनेमा में गाने तो आप सलमान खान की फिल्म ‘रेडी’ के समय से बना रहे हैं, फिर हिंदी सिनेमा की इ...
ध्वस्त होगी 1960 में बनी देहरादून की ‘वीवीआईपी’ यमुना कॉलोनी, बनेंगी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग|

ध्वस्त होगी 1960 में बनी देहरादून की ‘वीवीआईपी’ यमुना कॉलोनी, बनेंगी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग|

देहरादून
ध्वस्त होगी 1960 में बनी देहरादून की 'वीवीआईपी' यमुना कॉलोनी, बनेंगी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग| वर्ष 2000 में राज्य गठन के बाद पुराने भवनों को नया रंग-रूप देकर इन्हें उत्तराखंड सरकार के मंत्रियों को आवंटित किया गया। तब से यमुना कॉलोनी को वीवीआईपी का रुतबा भी मिल गया। अविभाजित उत्तर प्रदेश के जमाने में वर्ष 1960 में 25.2 हेक्टेयर भूमि पर बनी यमुना कॉलोनी आने वाले दिनों में कल की बात हो जाएगी। सिंचाई विभाग के प्रस्ताव पर सरकार आगे बढ़ी तो कॉलोनी के जीर्णशीर्ण भवनों की जगह मल्टीस्टोरी बिल्डिंग नजर आएंगी। उत्तर प्रदेश की तर्ज पर सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने विभाग को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं। यूपी में सिंचाई विभाग की ओर से किया गया यह प्रयोग सफल रहा है। वहां सिंचाई विभाग की पुरानी कॉलोनियों को ध्वस्त कर पीपीई मोड पर मल्टीस्टोरी बिल्डिंग का निमार्ण किया ...
नहाय खाय पर हुई घरों की साफ-सफाई, आज दूसरे दिन खरना, 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू|

नहाय खाय पर हुई घरों की साफ-सफाई, आज दूसरे दिन खरना, 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू|

देहरादून
नहाय खाय पर हुई घरों की साफ-सफाई, आज दूसरे दिन खरना, 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू| छठ पूजा त्योहार शुक्रवार से नहाय खाय पर घरों की साफ सफाई के साथ शुरू हो गया है। भगवान सूर्य और छठी माता को समर्पित छठ पर्व चार दिन चलेगा। छठ पूजा में संतान के स्वास्थ्य, सफलता और दीर्घायु के लिए पूरे 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है। व्रत को महिलाओं के साथ पुरुष भी रखते हैं। नारायण ज्योतिष संस्थान के संस्थापक आचार्य विकास जोशी ने बताया कि कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि को पहले दिन शुक्रवार को नहाय खाय पर महिलाओं ने घरों की साफ-सफाई की। घरों में चने की दाल, लौकी की सब्जी और भात प्रसाद के रूप में बना। दूसरे दिन आज शनिवार को खरना है। इस दिन महिलाएं गुड़ की खीर का प्रसाद बनाएंगी और रात को ग्रहण करेंगी। प्रसाद के रूप में भी बांटा जाता है। इसके बाद से 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया है। छठ पूजा के तीस...
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज वर्चुअल माध्यम से 75 परियोजनाओं का उद्घाटन कर जनता को समर्पित करेंगे

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज वर्चुअल माध्यम से 75 परियोजनाओं का उद्घाटन कर जनता को समर्पित करेंगे

उत्तराखण्ड
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज सुबह 9:45 बजे वर्चुअल माध्यम से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से निर्मित 75 परियोजनाओं का उद्घाटन कर जनता को समर्पित करेंगे। इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में बीआरओ 66 आरसीसी के अधीन सिमली ग्वालदम रोड पर निर्मित तीन पुल भी शामिल हैं। बीआरओ 66 आरसीसी गौचर के कमान अधिकारी मेजर शिवम अवस्थी ने बताया कि रक्षामंत्री सिमली-ग्वालदम राजमार्ग पर कुलसारी के नजदीक बने 50 मीटर स्पान पुल, थराली-ग्वालदम सड़क दोराहे के आसपास बने 40 मीटर बुसेरी पुल और लोल्टी में बने 35 मीटर स्पान पुल का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ करेंगे। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहेंगे। जबकि थराली विधायक भूपालराम टम्टा और पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह कार्यक्रम में शामिल होंगे।...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में राज्यों के गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में राज्यों के गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में लिया हिस्सा

उत्तराखण्ड
देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए विशेषज्ञ समिति बनाई गई है। समान नागरिक संहिता लागू होने से राज्य में सभी धर्मों व संप्रदाय के निवासी लाभान्वित होंगे। सभी धर्मों को मानने वाली महिलाओं की स्थिति में भी गुणात्मक सुधार होगा। आंतरिक और सामरिक सुरक्षा के मोर्चे पर राज्य की चुनौतियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने इनके समाधान के लिए केंद्र से आर्थिक सहायता देने का भी अनुरोध किया है गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में हिस्सा लिया गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा के सूरजकुंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में राज्यों के गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था के सुचारू संचालन और संविधान की भावना का सम्मान करते हुए समान नागर...
पुलिस थाने व चौकियों के लिए 750 करोड़ की आवश्यकता: सीएम धामी

पुलिस थाने व चौकियों के लिए 750 करोड़ की आवश्यकता: सीएम धामी

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरियाणा के सूरजकुंड में राज्यों के गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में नए थानों, पुलिस चौकियों और पुलिस जवानों के आवासों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से एकमुश्त 750 करोड़ रुपये की सहायता का मुद्दा उठाया। उन्होंने उत्तराखंड की आंतरिक सुरक्षा और सीमा क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इनर लाइन प्रतिबंधों में छूट देने का भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सरकार सीमांत जिलों में हिम प्रहरी योजना पर काम कर रही है। इस योजना के लिए उन्होंने केंद्र सरकार से प्रति माह पांच करोड़ रुपये की सहयोग राशि देने का अनुरोध किया। बृहस्पतिवार को शुरू हुए चिंतन शिविर की अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा की दृष्टि से राज्य सरकार राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए इ...