Friday, May 8News That Matters

Sample Page

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश ने आजम खां को तीन साल की सजा सुनाए जाने पर दिया बयान बोले- अनर्गल बयानबाजी करने वाले सीख लेंगे

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश ने आजम खां को तीन साल की सजा सुनाए जाने पर दिया बयान बोले- अनर्गल बयानबाजी करने वाले सीख लेंगे

उत्तरप्रदेश
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने हेट स्पीच मामले में सपा विधायक आजम खां को तीन साल की सजा सुनाए जाने के न्यायालय के आदेश का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि कोर्ट के आदेश से सीख लेकर भविष्य में आजम जैसे लोग अनर्गल भाषा का उपयोग संभ्रांतजन के खिलाफ नहीं कर पाएंगे। समाज में कुछ ऐसे लोग होते हैं जो सिर्फ द्वेष फैलाने का काम करते हैं। ऐसे लोग कई बार कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन जाते हैं। न्यायालय ने जो आदेश जारी किया है, उसका इंतजार प्रदेश की जनता काफी समय से कर रही थी। किसी भी व्यक्ति को दूसरे की भावनाएं भड़काने का अधिकार नहीं है।...
उत्‍तराखंड से गुलामी के प्रतीक और जगहों के ब्रिटिशकालीन नाम बदले जाएंगे: सीएम धामी

उत्‍तराखंड से गुलामी के प्रतीक और जगहों के ब्रिटिशकालीन नाम बदले जाएंगे: सीएम धामी

उत्तराखण्ड
देहरादून : उत्तर प्रदेश की भांति अब उत्तराखंड में भी गुलामी के प्रतीक चिह्न हटाने के साथ ही विभिन्न शहरों, स्थानों, सड़कों आदि के ब्रिटिशकालीन नाम बदले जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूरजकुंड में चल रही गृह मंत्रियों की बैठक में भाग लेने जाने से पहले मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि उन्हें यह प्रेरणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिली है। उधर, सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद अब संबंधित विभागों से इसकी सूची मांगी जाएगी और फिर धीरे-धीरे नाम बदलने की प्रकिया शुरू होगी। यूपी सरकार ने भी ब्रिटिशकालीन नाम बदलने की शुरुआत की थी कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने भी ब्रिटिशकालीन नाम बदलने की शुरुआत की थी। अब उत्तराखंड में भी इस दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। राज्य में लैंसडौन, मसूरी, देहरादून, नैनीताल, रानीखेत समेत विभिन्न शहरों व क्षेत्रों के ...
सुबेहा क्षेत्र में जर्जर दीवार ढहने से दो मासूम समेत तीन की मौत, चार गंभीर रूप से घायल|

सुबेहा क्षेत्र में जर्जर दीवार ढहने से दो मासूम समेत तीन की मौत, चार गंभीर रूप से घायल|

देश-विदेश
सुबेहा क्षेत्र में जर्जर दीवार ढहने से दो मासूम समेत तीन की मौत, चार गंभीर रूप से घायल| ग्रामीणों के सहयोग से मलबा हटाया गया, मगर तब तक नैना (4) की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल 6 वर्षीय रवि को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया मगर उसकी भी मौत हो गई। बाराबंकी जिले में सुबेहा व देवा थाना क्षेत्र में दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर दो बच्चों समेत तीन की मौत हो गई, जबकि चार घायल हुए हैं। हादसों के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। सुबेहा थाना क्षेत्र के भभूतगढ़ी मजरे मंगौवा निवासी बुधवार बृहस्पतिवार की रात अपने बच्चों के साथ छप्पर के नीचे सोए थे। सुबह देखा कि जिस दीवार पर छत पर रखा था वह भरभरा कर गिर पड़ी है। आनन फानन ग्रामीणों के सहयोग से मलबा हटाया गया, मगर तब तक नैना (4) की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल 6 वर्षीय रवि को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया मगर उसकी भी मौत हो गई। इससे पहले...
महिला क्षैतिज आरक्षण के अध्यादेश का ड्राफ्ट तैयार, राज्यपाल की मंजूरी के बाद होगा लागू|

महिला क्षैतिज आरक्षण के अध्यादेश का ड्राफ्ट तैयार, राज्यपाल की मंजूरी के बाद होगा लागू|

उत्तराखण्ड
महिला क्षैतिज आरक्षण के अध्यादेश का ड्राफ्ट तैयार, राज्यपाल की मंजूरी के बाद होगा लागू| नैनीताल उच्च न्यायालय की महिला क्षैतिज आरक्षण के शासनादेश पर रोक लगाने के बाद सरकार ने अध्यादेश लाने का फैसला किया। क्षैतिज आरक्षण बहाल कराने के लिए पिछले दिनों प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में अध्यादेश लाने पर सहमति बनी थी। उत्तराखंड की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने के लिए अध्यादेश का ड्राफ्ट तैयार हो गया है। अगले हफ्ते अध्यादेश का ड्राफ्ट विधायी विभाग को भेजा जाएगा। राज्यपाल की मंजूरी के बाद राज्य में महिला क्षैतिज आरक्षण का कानून बन जाएगा। नैनीताल उच्च न्यायालय की महिला क्षैतिज आरक्षण के शासनादेश पर रोक लगाने के बाद सरकार ने अध्यादेश लाने का फैसला किया। क्षैतिज आरक्षण बहाल कराने के लिए पिछले दिनों प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में अध्यादेश लाने पर सहमति बनी थी। साथ ह...
राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के लिए अभी करना पड़ेगा इंतजार, जानिए कब तक होगी मुराद पूरी |

राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के लिए अभी करना पड़ेगा इंतजार, जानिए कब तक होगी मुराद पूरी |

देहरादून
राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के लिए अभी करना पड़ेगा इंतजार, जानिए कब तक होगी मुराद पूरी | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवाली से पहले कर्मचारियों को बोनस की सौगात दे दी थी, लेकिन अभी तक कर्मचारियों की डीए की मुराद पूरी नहीं हो पाई है। प्रस्ताव की फाइल मुख्यमंत्री के पास है।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि सीएम उनकी मुराद जल्द पूरी करेंगे। राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (डीए) के लिए राज्य स्थापना दिवस तक इंतजार करना पड़ सकता है। नौ नवंबर के आसपास डीए जारी होने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य कर्मचारियों को दिवाली बोनस और चार प्रतिशत डीए देने पर सहमति बनी थी। कैबिनेट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इन दोनों प्रस्तावों पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया था। सीएम ने दिवाली से पहले कर्मचारियों को बोनस की सौगात दे द...
नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व आज से शुरू, उत्तराखंड में इन जगहों पर उमड़ता है आस्था का सैलाब |

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व आज से शुरू, उत्तराखंड में इन जगहों पर उमड़ता है आस्था का सैलाब |

उत्तराखण्ड
नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व आज से शुरू, उत्तराखंड में इन जगहों पर उमड़ता है आस्था का सैलाब | नहाय खाय के साथ आज शुक्रवार से छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है। चार दिवसीय महापर्व के लिए नदी के घाटों पर साफ-सफाई हो चुकी है। साथ ही छठ मैया की स्थापना कर दी गई है। प्रात:काल स्नान के बाद कद्दू और चने की दाल से बनी सब्जी के साथ चावल का भोग ग्रहण करने के बाद छठ पर्व का व्रत शुरू हुआ। लगभग 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद शनिवार शाम को ‘खरना’ का आयोजन होगा। खरने में गुड़ और दूध से बनी खीर खाई जाती है। खीर को प्रसाद के रूप में वितरित भी किया जाता है। प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती लोग रविवार की शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे और सोमवार को प्रात:काल में उगते सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद छठ पूजा संपन्न होगी और व्रती लोग अपना व्रत खोलेंगे। इस महापर्व की तैयारी के मद्देनजर राजधानी देहरादून में...
विधिविधान के साथ आज यमुनोत्री धाम के कपाट बंद किए जाएंगे

विधिविधान के साथ आज यमुनोत्री धाम के कपाट बंद किए जाएंगे

उत्तराखण्ड
आज भैैयादूज पर शीतकाल के लिए भगवान केदारनाथ धाम के कपाट सुबह 8:30 बजे बंद हो गए हैं। 29 अक्तूबर को डोली अपने शीतकालीन पूजा गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान होगी। उधर, दोपहर 12:09 मिनट पर यमुनोत्री धाम में मां यमुना मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे और माता की डोली अपने मायके खरसाली के लिए प्रस्थान करेगी। मां यमुना के भाई शनिदेव सोमेश्वर देवता की डोली खरशालीगांव से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हो गई। यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल व पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को भैयादूज पर दोपहर 12:09 पर विधिविधान के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट बंद किए जाएंगे। इससे पहले सुबह 8:30 बजे मां यमुना के मायके खरशाली गांव से उनके भाई शनिदेव सोमेश्वर देवता की डोली बहन को लेने यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। इससे पहले बुधवार को अन्नकूट के पावन पर्व पर...
132 साल पुराने लैंसडौन नाम को बदलने की तैयारी

132 साल पुराने लैंसडौन नाम को बदलने की तैयारी

उत्तरप्रदेश
रक्षा मंत्रालय ने प्रस्ताव पर अमल किया तो पौड़ी जिले में स्थित सैन्य छावनी क्षेत्र लैंसडौन का नाम फिर ‘कालौं का डांडा (काले बादलों से घिरा पहाड़)’ हो जाएगा। 132 साल पुराने लैंसडौन नाम को बदलने की तैयारी है। रक्षा मंत्रालय के आर्मी हेड कवार्टर ने सब एरिया उत्तराखंड से ब्रिटिशकाल में छावनी क्षेत्रों की सड़कों, स्कूलों, संस्थानों, नगरों और उपनगरों के रखे नामों को बदलने के लिए प्रस्ताव मांगें हैं। रक्षा मंत्रालय ने उनसे ब्रिटिशकाल के समय के नामों के स्थान पर क्या नाम रखे जा सकते हैं, इस बारे में भी सुझाव देने को कहा गया है। इसी के तहत लैंसडौन छावनी ने इसका नाम ‘कालौं का डांडा’ रखने का प्रस्ताव भेजा है। पहले इसे ‘कालौं का डांडा’ पुकारा जाता था। स्थानीय लोग इसका नाम यही रखने की मांग वर्षों से करते आए हैं। रक्षा मंत्रालय को भी इस बाबत कई पत्र भेजे जा चुके हैं। तत्कालीन वायसराय लैंसडौन के ना...
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तीन दिन के विराम के बाद एक बार फिर से शुरू

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तीन दिन के विराम के बाद एक बार फिर से शुरू

देश-विदेश
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तीन दिन के विराम के बाद एक बार फिर से शुरू हो गई। 50वें दिन की यात्रा तेलंगाना के नारायणपेट जिले के मकतल से शुरू हुई। गुरुवार को इस पद यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से फिर से शामिल हुए। बता दें, दीपावली और मल्लिकार्जुन खरगे की ताजपोशी को लेकर भारत जोड़ो यात्रा को तीन दिन का विराम दिया गया था। यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी इस दौरान दिल्ली पहुंचे थे। वह मल्लिाकर्जुन खरगे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।...
दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की टवेरा कार बिजली के पोल से टकराई, छह की मौत

दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की टवेरा कार बिजली के पोल से टकराई, छह की मौत

उत्तरप्रदेश
सोरांव थाना क्षेत्र के शिवगढ़ से विंध्याचल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की टवेरा कार बृहस्पतिवार की सुबह बिजली के पोल से टकरा गई। इस हादसे में टवेरा कार में सवार एक ही परिवार की 4 महिलाओं समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जान गंवाने वालों में एक बालिका भी शामिल है हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक घायल की मौत एसआरएन अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। हंडिया टोल प्लाजा के पास हादसा सुबह करीब 6:40 पर हुआ ।  टवेरा गाड़ी क्रमांक यूपी 78 बीक्यू 3601 से ग्राम सराय लाल उर्फ शिवगढ़ थाना सोरांव जिला प्रयागराज से चलकर विंध्याचल दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की टवेरा हड़िया टोल प्लाजा से पहले बिजली के पोल से टकराने के कारण अनियंत्रित हो गई । जिससे मौके पर 4 महिला, 01 बेटी की कुल ,पांच की मौत हो गई। मृतकों में रेखा पत्नी संजय अग्रहरी,रेखा पत्नी रमेश, कृष्णा देव...