Friday, May 8News That Matters

Sample Page

सड़कों की मरम्मत तथा गड्ढा मुक्ति के कार्यों को लेकर सीएम धामी हुए सख्त

सड़कों की मरम्मत तथा गड्ढा मुक्ति के कार्यों को लेकर सीएम धामी हुए सख्त

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में एक सप्ताह के भीतर गड्ढा मुक्त सड़कों की स्टेट्स रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि सुगम और सुरक्षित यात्रा जनता का अधिकार है और जनसुविधाओं का ध्यान रखना सरकार का सबसे बड़ी प्राथमिकता है। मंगलवार को सचिवालय में एक बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए अभी तक कितना कार्य हुआ, कितनी सड़कों की मरम्मत की गई और कितना कार्य अवशेष है। उन्होंने यह पूरी जानकारी अविलंब मुख्यमंत्री को एक सप्ताह के भीतर देने के निर्देश दिए। सीएम ने सख्त निर्देश दिए कि सभी सड़कों की मरम्मत व गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य संबंधित विभाग किसी भी स्थिति में शीघ्र पूरा कर लें। इन कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने हिदायत दी कि सड़क मरम्मत के कार्यों में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने पूर्ण...
सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में मिला डेंगू का लार्वा, बीएमसी की टीम ने किया छिड़काव |

सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में मिला डेंगू का लार्वा, बीएमसी की टीम ने किया छिड़काव |

मनोरंजन
सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में मिला डेंगू का लार्वा, बीएमसी की टीम ने किया छिड़काव | अभिनेता सलमान खान को हाल ही में डेंगू से पीड़ित हो गए थे। जिसकी वजह से उनकी फिल्म और शो की शूटिंग भी रोक दी गई थी। अब जानकारी सामने आ रही है कि उनकी बिल्डिंग गैलेक्सी अपार्टमेंट में दो जगह डेंगू का लार्वा मिला है। जिसके बाद बीएमसी टीम ने दवा का छिड़काव करने के साथ ही बाकी जगहों पर भी जांच शुरू कर दी है। सलमान खान को डेंगू होने की जानकारी मिलने के बाद बीएमसी टीम दवा का छिड़काव करने के लिए गैलेक्सी और उसके आस-पास के इलाकों में गई। जांच के दौरान टीम को गैलेक्सी अपार्टमेंट में दो जगह डेंगू का लार्वा मिला है। हालांकि जांच में सलमान के घर में लार्वा मिलने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल एहतियात बरतते हुए फंगिंग आदि की गई है। डेंगू होने की वजह से सलमान खान इस बार 'बिग बॉस 16' के वीकेंड का वार में भी ...
जीएसटी बिलों को प्रोत्साहित करने के लिए लागू हुई ‘बिल लाओ, इनाम पाओ’ योजना, लेकिन ऐप लापता|

जीएसटी बिलों को प्रोत्साहित करने के लिए लागू हुई ‘बिल लाओ, इनाम पाओ’ योजना, लेकिन ऐप लापता|

उत्तराखण्ड
जीएसटी बिलों को प्रोत्साहित करने के लिए लागू हुई ‘बिल लाओ, इनाम पाओ’ योजना, लेकिन ऐप लापता| वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने त्योहारी सीजन में जीएसटी बिलों को प्रोत्साहित करने के लिए बिल लाओ, इनाम पाओ योजना पेश की थी। नौ सितंबर को हुई कैबिनेट की बैठक में इसके प्रस्ताव पर मुहर लगी। जीएसटी बिलों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने बिल लाओ, इनाम पाओ योजना तो लागू कर दी है लेकिन इसका ऐप अब तक लापता है। इनाम पाने के लिए लोगों को इसी ऐप पर जीएसटी बिल अपलोड करने थे। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने त्योहारी सीजन में जीएसटी बिलों को प्रोत्साहित करने के लिए बिल लाओ, इनाम पाओ योजना पेश की थी। नौ सितंबर को हुई कैबिनेट की बैठक में इसके प्रस्ताव पर मुहर लगी। वित्त मंत्री ने योजना लांच करते हुए कहा था कि त्योहारी सीजन में खरीदारी के दौरान लोग जीएसटी बिल जरूर लें। लोगों ने बिल भी ले लिए लेकिन लॉटर...
आज से ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार की मदद से तलाशे जाएंगे दो लापता पर्वतारोही|

आज से ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार की मदद से तलाशे जाएंगे दो लापता पर्वतारोही|

उत्तराखण्ड
आज से ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार की मदद से तलाशे जाएंगे दो लापता पर्वतारोही| बीते चार अक्तूबर को द्रौपदी का डांडा-2 चोटी आरोहण के दौरान निम के एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स से जुड़े 29 सदस्य हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। हादसे के बाद 27 के शव बरामद किए गए जबकि नौसेना में नाविक विनय पंवार (उत्तराखंड) व लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक वशिष्ट हादसे के बाद से लापता चल रहे हैं। उत्तरकाशी हिमस्खलन हादसे में लापता दो प्रशिक्षु पर्वतारोहियों की तलाश के लिए जीपीआर (ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार) द्रौपदी का डांडा-2 चोटी के समिट कैंप पर पहुंचा दिया गया है। निम के अधिकारियों ने बताया कि जीपीआर के इस्तेमाल के लिए रेस्क्यू टीम के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया है जिसके बाद बुधवार (आज) से जीपीआर की मदद से लापता पर्वतारोहियों की तलाश शुरू हो जाएगी। बीते चार अक्तूबर को द्रौपदी का डांडा-2 चोटी आरोहण के दौरान निम के ए...
स्वर्णमंडित हुई केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की दीवारें, 550 सोने की परतों से दिया गया भव्य रूप |

स्वर्णमंडित हुई केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की दीवारें, 550 सोने की परतों से दिया गया भव्य रूप |

उत्तरप्रदेश
स्वर्णमंडित हुई केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की दीवारें, 550 सोने की परतों से दिया गया भव्य रूप | केदारनाथ धाम के गर्भगृह को स्वर्णमंडित कर दिया गया है। 550 सोने की परतों से गर्भगृह की दीवारें, जलेरी व छत को नया रूप दिया गया है। एएसआई के दो अधिकारियों की देखरेख में बुधवार सुबह तक आखिरी चरण का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। महाराष्ट्र के एक दानीदाता के सहयोग से बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने यह कार्य किया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान व केंद्रीय भवन अनुसंधान रुड़की और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के छह सदस्यीय दल ने धाम पहुंचकर मंदिर के गर्भगृह का निरीक्षण किया था। विशेषज्ञों की रिपोर्ट के बाद केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में सोने की परत लगाने का काम शुरू किया गया। विभाग के दो अधिकारियों की मौजूदगी में दानीदाता के सहयोग से बीकेटीसी ने गर्भगृह, जलेरी व छत पर सोने की परत लगाने का काम शुरू क...
जनता दरबार में समस्याएं सुनते सीएम योगी

जनता दरबार में समस्याएं सुनते सीएम योगी

उत्तरप्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में बड़ी सोमवार की रात धूमधाम से दिवाली मनाई। वहीं मंगलवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगा। मौके पर मौजूद अधिकारियों को सीएम ने निर्देश दिया कि हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में जमीन-जायदाद और इलाज के मामले आए। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। साथ ही इलाज के लिए धन की मांग लेकर आए लोगों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आगे बढ़कर वह यह सुनिश्चित करें कि किसी भी व्यक्ति का इलाज धन के अभाव में रुकने न पाए। बहुत से लोग जमीन के विवाद का मामला लेकर पहुंचे थे। इसके अलावा बहुत से इलाज के लिए धन देने की सिफारिश कर रहे थे। उन्होंने 100 से अधिक लोगों की...
सूर्य ग्रहण के कारण चारधाम के कपाट बंद रहेंगे, जानिए अब कब खुलेंगे

सूर्य ग्रहण के कारण चारधाम के कपाट बंद रहेंगे, जानिए अब कब खुलेंगे

उत्तराखण्ड
सूर्य ग्रहण के चलते आज सुबह करीब 4:00 बजे गंगोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए गए हैं। अब कपाट शाम 6:00 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। आपको बता दें कि प्रदेश के प्रसिद्ध चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत अन्य मंदिरों में आज श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पाएंगे। सूर्य ग्रहण के कारण चारधाम के कपाट बंद रहेंगे। ग्रहण काल के दौरान मंदिरों में दर्शन, पूजन, आरती नहीं होगी। 19 नवंबर को बदरीनाथ, 27 अक्तूबर को केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद हो रहे हैं। 26 अक्तूबर को गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होंगे। अब तक चारधामों में 44 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।...
सूर्यग्रहण आज, कब से लगेगा ग्रहण और और कहां-कहां दिखाई देगा?

सूर्यग्रहण आज, कब से लगेगा ग्रहण और और कहां-कहां दिखाई देगा?

उत्तराखण्ड
आज साल का आखिरी सूर्यग्रहण है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक अमावस्या तिथि पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा करते हुए दिवाली का त्योहार मनाया जाता है और अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। लेकिन इस बार दिवाली के फौरन बाद ही आंशिक सूर्यग्रहण लगेगा। कई वर्षों बाद दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा न होकर एक दिन का अंतर है। दिवाली और गोवर्धन पूजा के बीच सूर्य ग्रहण का ऐसा संयोग कई वर्षो बाद पड़ रहा है। एक गणना के अनुसार पिछले 1300 वर्षों बाद सूर्य ग्रहण दो प्रमुख त्योहार के बीच पड़ने के साथ बुध, गुरु, शुक्र और शनि सभी अपनी-अपनी राशि में मौजूद रहेंगे। साल का यह आखिरी आंशिक सूर्यग्रहण भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगा। भारत में सूर्यग्रहण दिखाई देने से इसका सूतक काल मान्य होगा। जिसके कारण ग्रहण से संबंधित धार्मिक मान्यताएं का पालन किया जाएगा। जाएगी। आइए जानते हैं 25 अक्तूबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण ...
पेड़ काटने और सरकारी जमीन कब्जाने के आरोप में पूर्व डीजीपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पेड़ काटने और सरकारी जमीन कब्जाने के आरोप में पूर्व डीजीपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के पूर्व सिद्धू बीएस सिद्धू के खिलाफ राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। सिद्धू पर सरकारी जमीन कब्ज़ाने और पेड़ काटने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, सिद्धू ने वर्ष 2012 में मसूरी वन प्रभाग में वीरगिरवाली गांव में 1.5 हेक्टेयर जमीन खरीदी। इस जमीन से मार्च 2013 में साल के 25 पेड़ काट लिए गए। सूचना मिलने पर वन विभाग ने इसकी जांच कराई तो पता चला कि संबंधित पेड़ जिस जमीन पर हैं वह रिजर्व फॉरेस्ट है। सिद्धू ने अवैध तरीके से जमीन खरीदी। साल के पेड़ भी काट दिए। इस मामले में वन विभाग  ने उनके खिलाफ जुर्माना काटा था। बाद में जमीन की सिद्धू के नाम की गई रजिस्ट्री भी कैंसिल की गई। इस मामले में कुछ समय पूर्व ही वन विभाग ने सिद्धू पर रिजर्व फारेस्ट में जमीन कब्जाने और पेड़ कटान के आरोप में आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाने की अनुमति शासन से मांगी थी। शासन से अनुमति मिलने के बाद मुकदमा दर...
आतिशबाजी के कारण स्टोर में आग लगी, पढ़िए पूरी खबर

आतिशबाजी के कारण स्टोर में आग लगी, पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखण्ड
कोतवाली अंतर्गत दीपावली की रात में हरिद्वार रोड स्थित एक कबाड़ स्टोर में आग लगने से लाखों का सामान जलकर स्वाह हो गया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को किसी तरह बुझाया।भानियावाला हरिद्वार रोड पर आमिर का कबाड़ी का स्टोर है। दिवाली की रात यहां आग लगी थीं। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि आतिशबाजी के कारण स्टोर में आग लगी। स्टोर में रखे गत्ते में आग लगने से सारा माल जल गया। सभासद ईश्वर रौथान ने बताया कि सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दे दी गई थी। फायर ब्रिगेड के वाहनों ने आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि स्टोर के ऊपर से हाईटेंशन की बड़ी लाइने जा रही थी। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को सूचना देकर उनमें करंट बंद कराया गया। देर रात आगजनी पर काबू पा लिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई।...