Friday, May 8News That Matters

Sample Page

सीआइएसएफ जवानों ने टैक्सी चालक को बुरी तरह पीटा

सीआइएसएफ जवानों ने टैक्सी चालक को बुरी तरह पीटा

उत्तराखण्ड
डोईवाला : देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीआइएसएफ जवानों ने एक टैक्‍सी चालक को बुरी तहर से पीट दिया। जिसके विरोध में टैक्सी यूनियन से जुड़े वाहनों का संचालन बंद कर दिया। स्थानीय टैक्सी यूनियन से जुड़े वाहन चालकों ने विरोध जताया जानकारी के मुताबिक देहरादून एयरपोर्ट पर दिल्ली नंबर की एक प्राइवेट कार में एयरपोर्ट से सवारी ले जाने को लेकर स्थानीय टैक्सी यूनियन से जुड़े वाहन चालकों ने विरोध जताया। जिस पर आरोप है कि उस वक्त मौजूद सीआइएसफ के एक जवान ने इस दौरान उस वाहन को वहां से भेज दिया। सीआइएसएफ जवानों ने टैक्सी चालक को बुरी तरह से पीटा जब स्थानीय टैक्सी चालकों ने इसका विरोध दर्ज कराया तो कुछ और सीआइएसएफ जवानों ने आकर टैक्सी यूनियन से जुड़े वाहन चालक को बुरी तरह से पीटा। परिसर में हुई इस पिटाई से टैक्सी यूनियन से जुड़े वाहन चालक इसके विरोध में उतर आए और कुछ ही देर में सैकड़ों की ...
दिवाली पर हुई आतिशबाजी से स्टोर में लगी आग, घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू, सामान जलकर स्वाह |

दिवाली पर हुई आतिशबाजी से स्टोर में लगी आग, घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू, सामान जलकर स्वाह |

देहरादून
दिवाली पर हुई आतिशबाजी से स्टोर में लगी आग, घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू, सामान जलकर स्वाह | सभासद ईश्वर रौथान ने बताया कि आतिशबाजी के कारण कबाड़ स्टोर में आग लगी। स्टोर में रखे गत्ते में आग लगने से यहां रखा सारा माल जल गया। बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक स्टोर में बहुत नुकसान हो चुका था। कोतवाली अंतर्गत दीपावली की रात में हरिद्वार रोड स्थित एक कबाड़ स्टोर में आग लगने से लाखों का सामान जलकर स्वाह हो गया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को किसी तरह बुझाया।भानियावाला हरिद्वार रोड पर आमिर का कबाड़ी का स्टोर है। दिवाली की रात यहां आग लगी थीं। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि आतिशबाजी के कारण स्टोर में आग लगी। स्टोर में रखे गत्ते में आग लगने से सारा माल जल गया। सभासद ईश्वर रौथान ने बताया कि सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को द...
इन दो राज्यों में ओवर-स्पीडिंग से सबसे अधिक मौतें, NCRB की रिपोर्ट आई सामने

इन दो राज्यों में ओवर-स्पीडिंग से सबसे अधिक मौतें, NCRB की रिपोर्ट आई सामने

देश-विदेश
इन दो राज्यों में ओवर-स्पीडिंग से सबसे अधिक मौतें, NCRB की रिपोर्ट आई सामने देश में ओवर-स्पीडिंग के चलते देश में दो राज्यों तमिलनाडु और कर्नाटक में सर्वाधिक मौतें हुई हैं। देश में ओवर-स्पीडिंग के चलते देश में दो राज्यों तमिलनाडु और कर्नाटक में सर्वाधिक मौतें हुई हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट के मुताबिक देश में ओवर स्पीडिंग से होने वाली 59.7 फीसदी मौतें केवल इन दो राज्यों में हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार देश में 2021 में कुल 4,03,116 सड़क दुर्घटनाएं हुईं जिनमें 2,40,828 दुर्घटनाएं ओवर स्पीडिंग और ओवरटेकिंग की वजह से हुई हैं। ओवर-स्पीडिंग के मामले में तमिलनाडु पहले स्थान पर तो कर्नाटक दूसरे स्थान पर अधिक गति के कारण सड़क हादसों में सबसे ज्यादा 11,419 मौतें तमिलनाडु में हुईं, इसके बाद कर्नाटक में 8,797 मौतें हुई हैं। कर्नाटक में पिछले साल कुल 34,647 दुर्घटनाएं हु...
अनाथ बच्चों के साथ सीएम ने मनाई दीवाली, महाराष्ट्र के राज्यपाल और पूर्व सीएम को भी दी बधाई |

अनाथ बच्चों के साथ सीएम ने मनाई दीवाली, महाराष्ट्र के राज्यपाल और पूर्व सीएम को भी दी बधाई |

उत्तराखण्ड
अनाथ बच्चों के साथ सीएम ने मनाई दीवाली, महाराष्ट्र के राज्यपाल और पूर्व सीएम को भी दी बधाई | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज बच्चों के बीच आकर उनकी बचपन की स्मृतियां ताज़ी हुई हैं। सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार द्वारा इन बच्चों के लिए हर संभव सहयोग दिया जायेगा। इस अवसर पर विधायक बृजभूषण गैरोला और सुरेश गड़िया मौजूद रहे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बद्रीपुर, देहरादून में 'अपना घर ' बाल महिला उत्थान समिति के कार्यक्रम में अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर सभी बच्चे काफी उत्साहित थे। मुख्यमंत्री ने 'अपना घर' में रह रहे बच्चों के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं बच्चों द्वारा बनाए जा रह...
सूतक के चलते बंद हुए चारधाम के कपाट, जानिए अब कब खुलेंगे |

सूतक के चलते बंद हुए चारधाम के कपाट, जानिए अब कब खुलेंगे |

उत्तराखण्ड
सूतक के चलते बंद हुए चारधाम के कपाट, जानिए अब कब खुलेंगे | प्रदेश के प्रसिद्ध चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत अन्य मंदिरों में आज श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पाएंगे। सूर्य ग्रहण के कारण चारधाम के कपाट बंद रहेंगे। सूर्य ग्रहण के चलते आज सुबह करीब 4:00 बजे गंगोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए गए हैं। अब कपाट शाम 6:00 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। आपको बता दें कि प्रदेश के प्रसिद्ध चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत अन्य मंदिरों में आज श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पाएंगे। सूर्य ग्रहण के कारण चारधाम के कपाट बंद रहेंगे। ग्रहण काल के दौरान मंदिरों में दर्शन, पूजन, आरती नहीं होगी। 19 नवंबर को बदरीनाथ, 27 अक्तूबर को केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद हो रहे हैं। 26 अक्तूबर को गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होंगे। अब तक चारधामों में 44 लाख से अधि...
ट्राली से बस के टकराने से 15 यात्रियों की दर्दनाक मौत, सीएम शिवराज ने जताया दुख

ट्राली से बस के टकराने से 15 यात्रियों की दर्दनाक मौत, सीएम शिवराज ने जताया दुख

राष्ट्रीय
रीवा,  मध्‍य प्रदेश के रीवा में सुहागी पहाड़ी के पास बीती रात बस आगे खड़ी ट्राली से टकरा गयी। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और 40 लोगों के घायल होने की भी खबर है। रीवा के एसपी नवनीत भसीन से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में घायल हुए लोगों में से 20 को उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज के अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है। हैदराबाद से गोरखपुर की ओर जा रही थी। बस में सवार सभी लोग उत्‍तर प्रदेश के रहने वाले बताये जा रहे हैं। सीएम शिवराज ने जताया गहरा दुख मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा बस-ट्रॉली ट्रक की टक्कर को लेकर गहरा दुख जताया है। सीएम शिवराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की और उन्हें घटना के बारे में बताया। मप्र सरकार मृतकों के पार्थिव शरीर को प्रयागराज भेजेगी। उत्‍तर प्रदेश के सीएम य...
उत्तराखंड में हुआ हादसा, चमोली में भूस्खलन की चपेट में आए तीन मकान, परिवार के चार लोगों की मौत

उत्तराखंड में हुआ हादसा, चमोली में भूस्खलन की चपेट में आए तीन मकान, परिवार के चार लोगों की मौत

उत्तराखण्ड
चमोली जिले के थराली तहसील के पैनगढ़ गांव में शनिवार तड़के पहाड़ी पर भूस्खलन के बाद गिरे बोल्डरों से तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें से एक मकान के ऊपर भारी बोल्डर गिरा, जिससे मकान में रह रहे एक ही परिवार के चार लोगों की दबने से मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थल पर पुलिस, एनडीआरएफ एसडीआरएफ की ओर से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। चारों शव मलबे से बाहर निकाल दिए गए हैं। घटना में दो लोग घायल हुए हैं। उन्हें सीएचसी थराली में इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। थराली के पटवारी चंद्रसिंह बुटोला ने बताया तहसील के पैनगढ़ गांव के ऊपर लगातार हो रहे भूस्खलन से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिर रहे हैं। एक भारी बोल्डर चट्टान से निकलकर आवासीय क्षेत्र के ऊपर गिर गया। जिससे बोल्डर की चपेट में आने से एक मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गया और उसमें रहने वाले चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई ...
अमित शाह लंबा और स्वस्थ्य जीवन व्यतीत करें- पीएम मोदी

अमित शाह लंबा और स्वस्थ्य जीवन व्यतीत करें- पीएम मोदी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली,  भारत के गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है और उनके लंबे और स्वस्थ्य जीवन की कामना की है। इसके अलावा, भारतीय जनता पार्टी के ट्विटर हैंडल से भी उन पर एक वीडियो जारी किया गया है। अमित शाह लंबा और स्वस्थ्य जीवन व्यतीत करें- पीएम मोदी पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'अमित शाह को जन्मदिन की बधाई! भारत के गृह मंत्री के रूप में वह हमारे देश की प्रगति के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। वह महत्वपूर्ण सहकारिता क्षेत्र में सुधार के लिए भी सराहनीय कार्य कर रहे हैं। वह हमारे राष्ट्र की सेवा में एक लंबा और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।' अमित शाह के जन्मदिन पर भाजपा ने जारी किया वीडियो अमित शाह के जन्मदिन पर भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो जारी किया है। ट्वीट कर कहा गया है, 'जनप्रिय राजनेता, अद्भुत ...
सीएम योगी बोले- अयोध्या दीपोत्सव ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगा

सीएम योगी बोले- अयोध्या दीपोत्सव ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगा

राष्ट्रीय
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस बार का दीपोत्सव ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगा। शुक्रवार रात सीएम आवास पर अयोध्या दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष रिकॉर्ड दीये जलने से यह आयोजन वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपोत्सव में भगवान श्रीराम की अयोध्या वापसी, भरत मिलाप, श्रीराम राज्याभिषेक प्रसंगों का प्रतीकात्मक चित्रण भी होगा। प्रधानमंत्री की ओर से सरयू की आरती भी उतारी जाएगी। उन्होंने कहा कि इन अवसरों पर समयानुकूल सुमधुर भजन, आरती, मानस की चौपाइयां व दोहा का गायन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इनसे समारोह और अधिक शोभायमान और अविस्मरणीय होगा।उन्होंने कहा कि मुख्य समारोह से पहले पूरे अयोध्या जिले में स्वच्छता व सैनिटाइजेशन का विशेष अभियान चलाया जाए।किसी भी श्रद्धालु अथवा पर्यटक को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। मुख्यमं...
सीएम धामी ने पीएम मोदी को भेंट की बाल मिठाई और पहाड़ी टोपी

सीएम धामी ने पीएम मोदी को भेंट की बाल मिठाई और पहाड़ी टोपी

उत्तराखण्ड
देहरादून : प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का केदारनाथ का यह छठवां और बदरीनाथ का दूसरा दौरा था। प्रधानमंत्री शुक्रवार को उत्‍तराखंड पहुंचे थे। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को बदरीनाथ में ही रात्रि विश्राम किया। जिसके बाद पीएम मोदी शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बदरीनाथ से देहरादून के लिए रवाना हुए और यहां से सुबह  8:50 बजे पीएम मोदी दिल्‍ली के लिए रवाना हो गए। सीएम धामी ने पीएम को भेंट की बाल मिठाई और पहाड़ी टोपी बदरी-केदार से लौटते हुए दिल्ली जाने से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री को उत्तराखंंड के अल्‍मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई भेंट की। मुख्‍यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को पहाड़ी टोपी भी भेंट की। 3400 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बदरीनाथ, केदारनाथ और ...