Friday, May 8News That Matters

Sample Page

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में आज बड़ा हादसा हो गया। केदारनाथ धाम में दोपहर करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा केदारनाथ से दो किलोमीटर पहले गरुड़चट्टी में हुआ। हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है। हादसा केदारनाथ से वापस लौटते समय गरुड़चट्टी के पास हुआ। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू के लिए टीम रवाना हो गई है। कोहरे में उड़ान भरना दुर्घटना की वजह बताई जा रही है ये है हेलीसेवा की स्थिति - 01,41,600 यात्री वायुमार्ग से केदारनाथ धाम पहुंचे। - 09 कंपनियों के नौ हेलीकॉप्टर भर रहे हैं उड़ान - इस साल अब तक 26,536 शटल उड़ानें हो चुकीं है - 200 शटल उड़ानें रोज भर रही हेली कंपनियां...
पानी फेंका.. हुई धक्का मुक्की… बुरी तरह भिड़ीं गोरी नागौरी और अर्चना गौतम, संभालना हुआ मुश्किल |

पानी फेंका.. हुई धक्का मुक्की… बुरी तरह भिड़ीं गोरी नागौरी और अर्चना गौतम, संभालना हुआ मुश्किल |

मनोरंजन
पानी फेंका.. हुई धक्का मुक्की... बुरी तरह भिड़ीं गोरी नागौरी और अर्चना गौतम, संभालना हुआ मुश्किल | 'बिग बॉस' 16 का अपकमिंग एपिसोड अर्चना के नाम होने वाला है। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अर्चना गौतम और गोरी नागौरी के बीच जमकर लड़ाई होती दिख रही है। टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 16वां सीजन कंटेस्टेंट्स के हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच आगे बढ़ रहा है। शो में कुछ कंटेस्टेंट्स अपनी दोस्ती की वजह से चर्चा बटोर रहे हैं तो कुछ अपनी दुश्मनी की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लेकिन इन सबके बीच अर्चना गौतम ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अर्चना रोज कुछ ऐसा कर देती हैं, जिससे वह शो में अपनी मौजूदगी का अहसास दर्शकों को करवाती हैं। वहीं, अब अपकमिंग एपिसोड भी अर्चना के नाम होने वाला है। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अर्चना गौतम और गोरी नागौरी के बीच ...
वैशाली ठक्कर का पुराना वीडियो हुआ वायरल, गले में फंदा डालती नजर आईं एक्ट्रेस|

वैशाली ठक्कर का पुराना वीडियो हुआ वायरल, गले में फंदा डालती नजर आईं एक्ट्रेस|

मनोरंजन
वैशाली ठक्कर का पुराना वीडियो हुआ वायरल, गले में फंदा डालती नजर आईं एक्ट्रेस| छोटे पर्दे की अभिनेत्री वैशाली ठक्कर की आत्महत्या से पूरा देश सदमे में है। पुलिस ने इस केस की जांच शुरू कर दी है और हर एंगल से छानबीन कर रही है। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फनी वीडियोज शेयर करने वाली अभिनेत्री की लाइफ इतनी परेशानियों से गुजर रही थी। वैशाली के ऑफिशियल अकाउंट पर उनके कई सारे वीडियोज मौजूद हैं। लेकिन इनमें से एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस एक्टिंग करती नजर आ रही हैं। क्लिप में एक आवाज सुनी जा सकती है जो कह रहा है कि मुझे आज तक किसी ने नहीं कहा कि तुम मेरी जिंदगी हो...शायद मैं किसी की मौत हूं। इस दौरान वैशाली अपने गले में पर्दे से फंदा लगाती हुई दिखती हैं। देखने में यह एक फनी वीडियो लग रहा है, लेकिन फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि उनकी पर्...
इस बार भी सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी, 21 को जाएंगे केदारनाथ|

इस बार भी सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी, 21 को जाएंगे केदारनाथ|

देश-विदेश
इस बार भी सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी, 21 को जाएंगे केदारनाथ| सीमांत गांव माणा का दौरा कर वहां के स्थानीय लोगों और सेना के जवानों से सीधा संवाद करेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने हर दिवाली सैनिकों के साथ मनाई है। बीते आठ साल की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगे। इस क्रम में प्रधानमंत्री शुक्रवार को केदारनाथ जाएंगे। सैनिकों के साथ दिवाली मनाने से पूर्व पीएम केदारनाथ और बदरीनाथ का दर्शन करेंगे। पीएम संभवत: सीमांत गांव माणा का दौरा कर वहां के स्थानीय लोगों और सेना के जवानों से सीधा संवाद करेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने हर दिवाली सैनिकों के साथ मनाई है। उत्तराखंड दौरे के क्रम में पीएम इसी शुक्रवार को केदारनाथ जाएंगे। यहां सबसे पहले केदारनाथ में चल रहे विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसी दिन केदारना...
उत्तराखंड में एनआईओएस से डीएलएड करने वाले प्रशिक्षित भी हो सकते हैं शिक्षक भर्ती में शामिल|

उत्तराखंड में एनआईओएस से डीएलएड करने वाले प्रशिक्षित भी हो सकते हैं शिक्षक भर्ती में शामिल|

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में एनआईओएस से डीएलएड करने वाले प्रशिक्षित भी हो सकते हैं शिक्षक भर्ती में शामिल| प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती के लिए शिक्षा विभाग ने वर्ष 2020-21 में 2648 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों से डीएलएड और बीएड अभ्यर्थियों के साथ ही एनआईओएस से डीएलएड अभ्यर्थियों ने भी इसके लिए आवेदन किए। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) से डीएलएड (डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन) करने वाले उत्तराखंड के 37 हजार प्रशिक्षितों के लिए राहत की खबर है। उन्हें राज्य में 2648 पदों पर चल रही राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों की भर्ती में शामिल किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार शिक्षक भर्ती में शामिल करने की अनुमति रद्द करने के आदेश पर हाईकोर्ट की रोक के खिलाफ सरकार सुप्रीम कोर्ट नहीं जाएगी। प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती के लिए शिक्षा विभाग ने व...
मलबा आने से बंदरकोट के पास बंद हुआ गंगोत्री हाईवे, लगातार गिर रहे पत्थर|

मलबा आने से बंदरकोट के पास बंद हुआ गंगोत्री हाईवे, लगातार गिर रहे पत्थर|

उत्तराखण्ड
मलबा आने से बंदरकोट के पास बंद हुआ गंगोत्री हाईवे, लगातार गिर रहे पत्थर| गंगोत्री हाईवे बंद होने से वाहनों का संचालन देवीधार और सकूर्णा होते हुए कराया जा रहा है। वहीं, तीर्थयात्रियों को भी इस रास्ते पर आने से मना किया जा रहा है। उत्तराखंड में आज मौसम साफ बना हुआ है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन नहीं थम रहा है। मंगलवार सुबह गंगोत्री हाईवे बंदरकोट के पास मलबा आने से बंद हो गया। हाईवे पर लगातार पत्थर गिर रहे हैं। जिसके चलते इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। वाहनों का संचालन देवीधार और सकूर्णा होते हुए कराया जा रहा है। वहीं, तीर्थयात्रियों को भी इस रास्ते पर आने से मना किया जा रहा है। बीआरओ की टीम रास्ते को खोलने में जुटी है। बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने के साथ ही बदरीनाथ धाम में बारिश हुई, जिससे यहां कड...
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए देशभर के विभिन्न राज्यों के साथ उत्तराखंड में भी होगा मतदान

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए देशभर के विभिन्न राज्यों के साथ उत्तराखंड में भी होगा मतदान

उत्तराखण्ड
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को देशभर के विभिन्न राज्यों के साथ उत्तराखंड में मतदान होगा। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में होने वाले मतदान के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के सदस्य हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर के बीच मुकाबला होगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड पीसीसी में खरगे का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। कांग्रेस भवन में सदस्य शाम चार बजे तक वोट डाल सकेंगे। चुनाव के सफल संचालन के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण की ओर से सांसद जीसी चंद्रशेखर को चुनाव अधिकारी, जयशंकर पाठक और मनोज भारद्वाज सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। बीते दिनों हुए पीसीसी सदस्यों के चुनाव में 225 में से अभी तक 222 सदस्य ही बन पाए हैं। इसमें से भी दो सदस्य प्रदीप टम्टा और हरीश एठानी पटना में वोट डालेंगे, जबकि पां...
आईएमए में आयोजित ग्रुप सी परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ से नकल करते हुए तीन अभ्यर्थी पकड़े गए

आईएमए में आयोजित ग्रुप सी परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ से नकल करते हुए तीन अभ्यर्थी पकड़े गए

उत्तराखण्ड
भारतीय सैन्य अकादमी में आयोजित ग्रुप सी परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ से नकल करते हुए तीन अभ्यर्थी पकड़े गए। आर्मी इंटेलिजेंस ने तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक आईएमए में ग्रुप सी की परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में तीन युवकों के नकल करने की बात इंटेलिजेंस को पता चली। आर्मी इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने तीन युवकों को परीक्षा हॉल से पकड़ लिया। इनके पास से ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। सैन्य अधिकारियों ने जरूरी पूछताछ के बाद तीनों युवकों को कैंट पुलिस के हवाले कर दिया। कैंट कोतवाली इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि तीनों नकलचियों से पूछताछ की जा रही है। इनसे नकल कराने वाले लोगों के बारे में पता किया जा र...
विवाह घर का पिलर गिरने से तीन लोगों की मौत

विवाह घर का पिलर गिरने से तीन लोगों की मौत

उत्तरप्रदेश
सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव में रविवार को रात्रि करीब बारह बजे विवाह घर का पिलर गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बाढ़ के दौरान घरों में पानी भर जाने के कारण करीब चार दर्जन लोग गांव में बने विवाह घर में शरण लिया था। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव में बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई है। ऐसे में लोगों के घरों में पानी भर जाने के कारण गांव में बने विवाह घर में बुधिराम व राजकुमार के परिवार के साथ गांव के करीब चार दर्जन लोग शरण लिए थे। सभी लोग खाना खाकर सोने लगे। इसी बीच विवाह घर के अंदर बना पिलर गिर गया। जिसमें राजकुमार का लड़का राजसिंह चौहान (13) की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पूनम (18) व रिंका (24) पुत्री बुधिराम, सुमन पत्नी दुक्खी (60) गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें पीएचसी भनवापुर लाया गया।...
सबसे युवा मुख्यमंत्री होने के बावजूद पुष्कर कुछ तो धमाल कर रहे, तभी तो हरीश रावत और प्रीतम सिंह भी उनकी तारीफों के पुल बांध रहे

सबसे युवा मुख्यमंत्री होने के बावजूद पुष्कर कुछ तो धमाल कर रहे, तभी तो हरीश रावत और प्रीतम सिंह भी उनकी तारीफों के पुल बांध रहे

उत्तराखण्ड
देहरादून : भाजपा नेता अगर अपने मुख्यमंत्री की सराहना करें तो बनता है, मगर विपक्ष कांग्रेस के दिग्गज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंंह धामी की तारीफ में कुछ कहें तो मानना पड़ेगा कि सबसे युवा मुख्यमंत्री होने के बावजूद पुष्कर कुछ तो धमाल कर रहे हैं। धामी ने इस बार एक पहल की, उन्होंने सभी विधायकों से अपने विधानसभा क्षेत्रों की शीर्ष 10 प्राथमिकताओं वाली विकास योजनाओं की जानकारी मांगी है। यह इसलिए, ताकि जनता की उम्मीदों और अपेक्षाओं को सरकार पूरा कर सके। सभी विधायक, मतलब अपनी पार्टी के अलावा कांग्रेस, बसपा व निर्दलीय 23 विधायक भी इस सूची में शामिल हैं। संदेश साफ है कि मुख्यमंत्री की नजरों में पूरे प्रदेश का विकास महत्वपूर्ण है, न कि दलगत राजनीति। इस पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने इसका स्वागत किया। हरीश रावत तो इससे...