हरिद्वार गंगा में विसर्जित होंगी मुलायम की अस्थियां, सोमवार को पहुचेंगे अखिलेश यादव
हरिद्वार : समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव की अस्थियां सोमवार आज 17 अक्टूबर को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की जाएंगी।
अखिलेश यादव मुलायम सिंह यादव के अस्थि कलश के साथ परिवार सहित जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। अस्थियों के विसर्जन के बाद में देर शाम अखिलेश यादव और परिवार के सभी सदस्य सैफई लौट आएंगे।
नमामि गंगे घाट पर गंगा में विसर्जित की जाएंगी अस्थियां
समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम के स्थल में फिर बदलाव किया गया है। अब विसर्जन नमामि गंगे घाट पर किया जाएगा।
पहले इसे वीआइपी घाट, फिर हरकी पैड़ी पर किए जाने की सूचना दी गई थी। पर नहर बंदी के कारण वीआइपी घाट व हरकी पैड़ी पर गंगाजल न होने से अब इसे गंगा की मुख्यधारा नमामि गंगे घाट पर किया जा रहा है।
अस्थि वि...








