दून पुलिस के 25 हजार इनामी यूट्यूबर बाबी कटारिया को दिल्ली पुलिस आज देहरादून लेकर आएगी
देहरादून: दून पुलिस के 25 हजार इनामी यूट्यूबर बाबी कटारिया को दिल्ली पुलिस आज गुरुवार को देहरादून लेकर आएगी, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
शनिवार को लाना था कस्टडी में देहरादून
इससे पहले उसे बीते शनिवार को दिल्ली पुलिस ने अपनी कस्टडी में देहरादून लेकर आना था, लेकिन बी वारंट देरी से पहुंचने के कारण उसे दाखिल नहीं करवाया जा सका।
बाबी ने पटियाला कोर्ट में किया था सरेंडर
दिल्ली और देहरादून पुलिस के अपराधी बाबी कटारिया ने पिछले दिनों दिल्ली के पटियाला कोर्ट में सरेंडर किया था, जहां से उसे तिहाड़ जेल भेज दिया गया।
28 सितंबर को मिल चुकी है जमानत
28 सितंबर को बाबी कटारिया को जमानत मिल चुकी है, वह जेल से बाहर निकल पाता उससे पहले ही तिहाड़ जेल में देहरादून कोर्ट का बी वारंट पहुंच चुका था। ऐसे में दिल्ली कोर्ट से जमानत मिलने के बावजूद बाबी कटारिया को तिहाड़ जेल से रिहा नहीं किया गया।
...







