मुलायम सिंह की हालत गंभीर, शिवपाल यादव बोले- अगले 24 घंटे काफी अहम
लखनऊ, किडनी तथा यूरीन इन्फेक्न के कारण लम्बे समय से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य रविवार शाम से लगातार खराब होता जा रहा है।
सांस लेने में दिक्कत बढ़ने के साथ ही ब्लड प्रेशर लो हो जाने से उनको वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। मुलायम सिंह यादव के पास रविवार शाम से ही मौजूद उनके छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि अब 24 घंटे उनके लिए काफी अहम हैं। यहां पर कई डाक्टर उनकी देखरेख में लगे हैं।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में रविवार देर शाम से तबीयत काफी खराब हो गई। बीते दो वर्ष से बीमार चल रहे मुलायम सिंह यादव की हालत गंभीर होने पर सोमवार सुबह से उनको आइसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। आक्सीजन का लेवल काफी कम होने से उनको सांस लेने ...








