तापसी पन्नू को चैट शो में नहीं बुलाने पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, बताई इसके पीछे की वजह |
तापसी पन्नू को चैट शो में नहीं बुलाने पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, बताई इसके पीछे की वजह |
करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। शो में हर हफ्ते नए सितारे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बातचीत करते नजर आए थे। वहीं, इस सातवें सीजन के लेटेस्ट एपिसोड में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर दानिश सैत, तन्मय भट्ट, निहारिका एनएम और कुशा कपिला ज्यूरी की भूमिका निभाते हुए नजर आए। चारों ने फिल्म निर्माता करण जौहर से कई सवाल पूछे, जिसमें तापसी पन्नू को शो पर नहीं बुलाने का कारण भी पूछा गया।
कुशा कपिला ने करण जौहर से पूछा, 'पिछले दो वर्षों में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करने वाले कई एक्टर्स को अभी तक कॉफी विद करण में नहीं बुलाया गया है। इन्हीं में से एक हैं तापसी पन्नू। क्या शो में बुलाने के लिए कोई जांच प्रक्रिया है?' इस पर करण जौहर ने कहा, 'यह 12 एपिसोड का शो था, जिसमें आप...








