पुष्कर सिंह धामी ने कहा- देवभूमि में शांति बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी, अपराधी कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को वन क्षेत्र अथवा सरकारी जमीनों पर धार्मिक कार्यों के लिए हो रहे अतिक्रमण को चिह्नित कर उन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने मदरसों के सत्यापन के साथ ही जनसांख्यिकीय बदलाव के प्रकरणों पर भी सख्ती से कार्रवाई करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था से संबंधित घटना चाहे राजस्व क्षेत्र की हो अथवा पुलिस क्षेत्र की, उसे गंभीरता से लेते हुए उसके समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई की जाए।
प्रदेश की कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में प्रदेश की कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में घटित कुछ घटनाओं से प्रदेश की छवि धूमिल हुई है। इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इस दिशा में सभी अधिकारी, सतर्कता व जिम्मेदारी के साथ काम करें।
मुख्यम...








