Thursday, May 7News That Matters

Sample Page

आरएमएस कंपनी लखनऊ के मालिक राजेश चौहान को एसटीएफ उत्तराखंड ने पेपर लीक करने के साक्ष्य के आधार पर किया गिरफ्तार |

आरएमएस कंपनी लखनऊ के मालिक राजेश चौहान को एसटीएफ उत्तराखंड ने पेपर लीक करने के साक्ष्य के आधार पर किया गिरफ्तार |

उत्तराखण्ड
आरएमएस कंपनी लखनऊ के मालिक राजेश चौहान को एसटीएफ उत्तराखंड ने पेपर लीक करने के साक्ष्य के आधार पर किया गिरफ्तार | आरएमएस कंपनी लखनऊ के मालिक राजेश चौहान की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ ने प्रेस कांफ्रेस की। जिसमें एसटीएफ ने कई खुलासे किए। बताया कि कंपनी के मालिक राजेश को दो करोड़ रुपए दिए गए थे। कुछ उसके रिश्तेदारों को दिए गए थे। UKSSSC पेपर लीक मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। आरएमएस कंपनी लखनऊ के मालिक राजेश चौहान को एसटीएफ उत्तराखंड ने पेपर लीक करने और केंद्रपाल व अन्य के माध्यम से सौदा करने के साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सचिवालय रक्षक भर्ती में हुई धांधली में भी पहली गिरफ्तारी हुई। शनिवार सुबह आरएमएस कंपनी लखनऊ के मालिक राजेश चौहान की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ ने प्रेस कांफ्रेस की। जिसमें एसटीएफ ने कई खुलासे किए। बताया कि कंपनी के मालिक राजेश को दो करोड़ र...
देहरादून-टिहरी आपदा पर आपदा प्रबंधन और मौसम विभाग आमने-सामने, एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे है |

देहरादून-टिहरी आपदा पर आपदा प्रबंधन और मौसम विभाग आमने-सामने, एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे है |

उत्तराखण्ड
देहरादून-टिहरी आपदा पर आपदा प्रबंधन और मौसम विभाग आमने-सामने, एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे है | देहरादून व टिहरी जिले में 19 अगस्त को प्राकृतिक आपदा से हुई जानमाल की हानि को कुछ हद तक कम किया जा सकता था, लेकिन सरकारी सिस्टम सोया रहा। उच्चाधिकारियों के स्तर पर सवाल उठने के बाद अब मौसम विज्ञान विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी एक-दूसरे के आमने-सामने हैं और एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। मौसम विभाग का दावा है कि उसने देहरादून के आसपास अतिवृष्टि का अलर्ट जारी कर दिया था। मगर शासन का कहना है कि उसे मौसम का पूर्वानुमान तो भेजा गया, लेकिन वे स्थान चिन्हित नहीं किए गए, जहां भारी से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान था। आपदा की दृष्टि से संवेदनशील उत्तराखंड में मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग का अहम रोल है। लेकिन इस मामले में दोनों विभागों में तालमेल की कमी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रह...
राजेश चौहान को एसटीएफ ने पेपर लीक करने के और पेपर का सौदा करने के सबूत के आधार पर किया गिरफ्तार

राजेश चौहान को एसटीएफ ने पेपर लीक करने के और पेपर का सौदा करने के सबूत के आधार पर किया गिरफ्तार

उत्तराखण्ड
देहरादून : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तर का पेपर लीक करने के मामले में एसटीएफ ने बड़ी कार्यवाही की है। लंबी पूछताछ के बाद एसटीएफ ने लखनऊ प्रिंटिंग प्रेस आएमएस टेक्नो सॉल्यूशन के मालिक राजेश चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। प्रिंटिंग प्रेस से ही सबसे पहले लीक हुआ था पेपर राजेश चौहान को एसटीएफ ने पेपर लीक करने और केंद्रपाल व अन्य के माध्यम से पेपर का सौदा करने के सबूत के आधार पर गिरफ्तार किया है। चार-पांच दिसम्बर को आयोग की ओर से करवाए गया स्नातक स्तर का पेपर प्रिंटिंग प्रेस से ही सबसे पहले लीक हुआ था। अब तक 25 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है एसटीएफ इस मामले में प्रिंटिंग प्रेस के दो आरोपित जयजीत व अभिषेक वर्मा को एसटीएफ पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। किसी अभ्यर्थी के साथ नहीं होगा अन्याय भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र जुगरान ने कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा में...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद जिले की कई योजनाओं का लेंगे जायजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद जिले की कई योजनाओं का लेंगे जायजा

उत्तराखण्ड
गाजियाबाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह  से गाजियाबाद में चल रही विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण कर रहे हैं।  जिला प्रशासन ने जिस तरह से तैयारियां की हैं उससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कौशांबी में पीएसी बैरक, हिंडन पर बन रहे पुल का निर्माण कार्य या फिर प्रताप विहार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों का निरीक्षण कर सकते हैं। हालांकि यह मुख्यमंत्री के मूड पर निर्भर करेगा कि उनका काफिला किस ओर निकलेगा। इससे पहले सीएम योगी शुक्रवार को मेरठ और हापुड़ के दौरे के बाद रात्रि विश्राम के लिए सिद्धार्थ विहार स्थित जल निगम के गेस्ट हाउस के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपना संबोधन भी किया था। वीसी से ली जानकारी शुक्रवार को मेरठ के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद के जनप्रतिनिधियों के साथ भी वीडियो कांफ्रेंसिंग (वीसी) की। इस दौरान डासना मुख्य मार्ग का निर्...
युवती की मौत के बाद स्‍वजनों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग लेकर हाईवे किया जाम

युवती की मौत के बाद स्‍वजनों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग लेकर हाईवे किया जाम

उत्तराखण्ड
डोईवाला : देहरादून के डोईवाला में शनिवार को हंगामेदार माहौल रहा। यहां एक युवती की इलाज के दौरान अस्‍पताल में मौत हो गई। जिसके बाद से उसके स्‍वजनों व अन्‍य लोगों ने शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। जिससे देहरादून आने वाले वाहनों का लंबा जाम लग गया। 2021 और 2022 में सामने आया था मारपीट का मामला दरअसल युवती के साथ दिसंबर 2021 और अप्रैल 2022 में मारपीट का मामला सामने आया था। स्‍वजनों का आरोप है कि तभी से उक्‍त युवती बीमार रहती थी। कई अस्‍पतालों में उसका उपचार भी कराया गया। युवती की मौत बीमारी से ही हुई है। वहीं डॉक्‍टरों का कहना है कि युवती की सांस नली में बीमारी के कारण उसकी मौत हुई है। प्रदर्शनकारियों के हाथ में दिखाई दी भारत का संविधान पुस्तक युवती की मौत के बाद शनिवार को स्‍वजनों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग लेकर हाईवे जाम कर...
सोनाली फोगाट केस में गोवा पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार

सोनाली फोगाट केस में गोवा पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, भाजपा की नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट की कथित हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोवा पुलिस ने क्लब के मालिक और एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। बता दें कि इससे पहले पुलिस ने शुक्रवार को सोनाली फोगाट के पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार किया था। सुधीर और सुखविंदर को ड्रग देने का आरोप पुलिस अधिकारी ने बताया कि ड्रग पेडलर का नाम दत्ताप्रसाद गांवकर है। दत्ताप्रसाद ने दोनों आरोपी सुधीर और सुखविंदर को ड्रग्स सप्लाई की थी। अधिकारी ने कहा कि दत्ताप्रसाद गांवकर को अंजुना से हिरासत में लिया गया था। आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने उससे ड्रग्स खरीदी थी। सोनाली को पानी में मिलाकर कुछ दिया गया था- पुलिस गोवा पुलिस के आईजीपी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने शुक्रवार को...
नई दिल्ली: न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित ने 49वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में आज शपथ ग्रहण की

नई दिल्ली: न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित ने 49वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में आज शपथ ग्रहण की

देश-विदेश
नई दिल्ली। जस्टिस उदय उमेश ललित भारत के 49वें प्रधान न्यायाधीश बने। राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु ने शनिवार को जस्टिस ललित को प्रधान न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। जस्टिस एनवी रमणा के सेवानिवृत होने के बाद जस्टिस ललित भारत के नए प्रधान न्यायाधीश बने हैं। जस्टिस रमणा शुक्रवार को सेवानिवृत हो गए थे। जस्टिस ललित दूसरे ऐसे प्रधान न्यायाधीश हैं जो वकील से सीधे सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश बने और फिर सीजेआइ बने हैं। इससे पहले जस्टिस एसएम सीकरी वकील से सीधे सुप्रीम कोर्ट जज बने थे और 1971 में भारत के प्रधान न्यायाधीश नियुक्त हुए थे। प्रधान न्यायाधीश के रूप में जस्टिस ललित का कार्यकाल दो महीने कुछ दिन का है वह 8 नवंबर को सेवानिवृत होंगे। जस्टिस उदय उमेश ललित भारत के प्रधान न्यायाधीश बने। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित को भारत के प्रधान न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। जस्टिस ललित भारत के ...
मुकेश खन्ना ने बायकाॅट पर दिया रिएक्शन, बोले- ‘अगर आपको मेरी फिल्म नहीं देखनी तो मत देखो। मुझे भी बायकाॅट करो

मुकेश खन्ना ने बायकाॅट पर दिया रिएक्शन, बोले- ‘अगर आपको मेरी फिल्म नहीं देखनी तो मत देखो। मुझे भी बायकाॅट करो

मनोरंजन
नई दिल्ली,  इनदिनों फिल्म इंडस्ट्री में एक बायकाॅट तेजी से ट्रेंड कर रहा है। एक के बाद एक फिल्में जितनी तेजी से रिलीज हो रही हैं उतनी ही तेजी फ्लाॅप भी हो रही हैं। बायकाॅट का असर फिल्मों की कमाई पर साफ नजर आ रहा है। आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बायकाॅट के बाद से हर तरफ बवाल मचा हुआ है। बायकाॅट की वजह से आमिर की फिल्म की कमाई पर काफी असर पड़ा है। इसी के बाद से लगातार स्टार्स पर अपने रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। हर कोई बायकाॅट को लेकर अपनी बात रखता दिख रहा है। इसी बीच अब ‘शक्तिमान' फेम मुकेश खन्ना ने भी बायकाॅट को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। मुकेश खन्ना ने बायकाॅट पर दिया रिएक्शन ‘शक्तिमान' फेम मुकेश खन्ना को हर मुद्दों पर अपनी राय रखते देखा जाता है। वो अक्सर अपनी बात को बेकाकी से सोशल मीडिया पर कहते नजर आते हैं। इसी बीच मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर बा...
स्कूल पर भिड़े 2 सीएम, केजरीवाल ने कहा – अरे आप तो बुरा मान गए

स्कूल पर भिड़े 2 सीएम, केजरीवाल ने कहा – अरे आप तो बुरा मान गए

देश-विदेश
नई दिल्ली, दिल्ली में राज कर रही आम आदमी पार्टी यहां शिक्षा और हेल्थ में सुधार के मुद्दे पर दुनियाभर में फैला रही है। एजुकेशन और हेल्थ माडल का देश के कई राज्यों में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसी की नतीजा है कि अमेरिका में भी इस माडल की तारीफ हो चुकी है। अब इसी माडल को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के बीच ट्विटर वार हो गया है। दोनों मुख्यमंत्री एक दूसरे को उसी पर जवाब दे रहे हैं। ट्विटर पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने केजरीवाल से पूछा है कि उन्होंने 7 साल में अपने यहां कितने स्कूल बनाए। इस सवाल का जवाब देते हुए आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी उन्हें एक दूसरे के स्कूल देखने को कहा है। उन्होंने इसी ट्वीट में लिखा है कि उन्हें लगता है कि सरमा बुरा मान गए, साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उनका मकसद कोई कमियां निकालना नहीं था। ऐसे हुई ट्विटर वार...
गुलाम नबी आजाद ने कॉन्ग्रेस छोड़ी, सोनिया गांधी को पांच पेज की लिखी लंबी चिट्ठी

गुलाम नबी आजाद ने कॉन्ग्रेस छोड़ी, सोनिया गांधी को पांच पेज की लिखी लंबी चिट्ठी

राजनीतिक
नई दिल्ली, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। पिछले कुछ दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे आजाद ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। भारी मन से लिया फैसला- आजाद आजाद ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा है। उन्होंने सोनिया गांधी को पांच पेज की लंबी चिट्ठी लिखी है। आजाद ने चिट्ठी में लिखा कि मैंने भारी मन से कांग्रेस छोड़ने का फैसला लिया है। आजाद ने लिखा, 'बहुत खेद के साथ मैंने कांग्रेस से अपना सालों पुराना रिश्ता संबंध तोड़ने का फैसला किया।' उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने पार्टी चलाने वाली मंडली के संरक्षण में इच्छाशक्ति और क्षमता खो दी है। 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू करने से पहले नेतृत्व को 'कांग्रेस जोड़ो यात्रा' करनी चाहिए थी। आजाद ने चिट्ठी में आ...