कारोबार से संबंधित सभी विभागों की सेवाएं निवेश मित्र पर होंगी और नागरिकों से जुड़ी सेवाएं ई-गवर्नेंस पोर्टल पर मिलेंगी
लखनऊ प्रयास धरातल पर पूरी तरह साकार हुए तो आने वाले समय में सरकारी सिस्टम से जूझते हुए 'आफिस-आफिस' धारावाहिक जैसा कोई 'मुसद्दीलाल' विभागों के चक्कर लगाता शायद न मिले। ईज आफ डूइंग बिजनेस के साथ ईज आफ लिविंग को जोड़कर मोदी सरकार द्वारा बनाए गए रोडमैप पर तेज कदम बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार कारोबार से लेकर सभी नागरिक सेवाओं के लिए सिंगल विंडो सिस्ट लागू करने जा रही है। शत-प्रतिशत सेवाएं निवेश मित्र और ई-गवर्नेंस पोर्टल पर आने के बाद न किसी कारोबारी को अनापत्ति प्रमाण-पत्र के लिए भटकना पड़ेगा और न किसी नागरिक को जरूरी प्रमाण-पत्र के लिए।
उत्तर प्रदेश में 2017 में योगी सरकार आने के बाद औद्योगिक विकास का माहौल बनाने के लिए प्रयास तेज हुए। उसका परिणाम रहा कि ईज आफ डूइंग बिजनेस (कारोबार की सुगमता) की रैंकिंग में 12 पायदान की उछाल के साथ सीधे दूसरे स्थान पर पहुंच गया। इसके लि...







