यूपी के 22 लाख सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों को सीएम योगी देंगे तोहफा, पढ़िए पूरी खबर
लखनऊ, उत्तर प्रदेश की सत्ता पर लगातार दूसरी बार काबिज होने वाली योगी आदित्यनाथ सरकार ने सौ दिन का कार्यकाल पूरा होते ही सरकारी कर्मचारियों की बेहतरी के लिए बड़ा कदम उठाया है। इसी क्रम में योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश के 22 लाख से अधिक सरकारी कर्मियों तथा पेंशनर्स को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ दे रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दोपहर 12 बजे लोक भवन के ऑडिटोरियम से इसका शुभारंभ करेंगे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत प्रदेश के 22 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों व पेंशनर्स को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इस योजना के तहत कर्मचारियों को हेल्थ कार्ड मिलेगा जिसमे यूनिक नंबर दिया जाएगा। उनके साथ ही उनके परिवार के अन्य सदस्यों को भी इसका लाभ मिलेगा। सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलने का...






