Wednesday, May 6News That Matters

Sample Page

देहरादून में सुबह से बादल छाए रहे, रुड़की में बारिश से शहर बना तालाब

देहरादून में सुबह से बादल छाए रहे, रुड़की में बारिश से शहर बना तालाब

उत्तराखण्ड
देहरादून बुधवार को उत्‍तराखंड के नौ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसी क्रम में देहरादून में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को देहरादून में सुबह से बादल छाए रहे और अंधेरा छा गया। जिसके बाद बारिश शुरू हो गई। वहीं रुड़की में महज आधे घंटे की बारिश में शहर तालाब बन गया। मसूरी में बादल और कोहरा छाया रहा। केदारनाथ में बादल छाए रहे। रुद्रप्रयाग जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुए। यहां हाईवे पर यातायात सुचारू है। उत्तरकाशी में गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में बादल छाए रहे। गंगोत्री व यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुचारू हैं। चमोली में रात में बारिश हुई जो बुधवार की सुबह थम गई। यहां बदरीनाथ हाईवे पर यात्रा सुचारू है। पौड़ी, कोटद्वार, रुड़की, ऋषिकेश में अभी बादल छाए हुए हैं। हरिद्वार में बुधवार की सुबह तेज बारिश हुई। बुधवार को देहरादून, नैनीताल समेत नौ जिलो...
कांवड़ मेले के मद्देनजर जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों समेत आंगनबाड़ी केंद्र 20 जुलाई से सात दिन के लिए बंद रहेंगे।

कांवड़ मेले के मद्देनजर जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों समेत आंगनबाड़ी केंद्र 20 जुलाई से सात दिन के लिए बंद रहेंगे।

उत्तराखण्ड
कांवड़ मेले के मद्देनजर जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों समेत आंगनबाड़ी केंद्र 20 जुलाई से सात दिन के लिए बंद रहेंगे। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे के आदेशों के क्रम में 20 से 26 जुलाई तक समस्त स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद हो जाएंगे। कांवड़ मेले के मद्देनजर जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों समेत आंगनबाड़ी केंद्र 20 जुलाई से सात दिन के लिए बंद रहेंगे। निजी स्कूलों ने तो ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी है लेकिन सरकारी स्कूलों की कोई तैयारी नहीं है। कांवड़ मेले के जोरों पर रहने, शांति व्यवस्था बनाए रखने और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे के आदेशों के क्रम में 20 से 26 जुलाई तक समस्त स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद हो जाएंगे। ऐसे में सोमवार से ही निजी स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है लेकिन सरकारी स्कूलों में अभी तक कोई तैयारी शुरू नहीं की गई ...
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने डामकोठी के निकट गंगा घाट पर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने डामकोठी के निकट गंगा घाट पर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उत्तराखण्ड
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने डामकोठी के निकट गंगा घाट पर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांवड़ मेले की व्यवस्थाएं देखने आज बुधवार को हरिद्वार पहुंचेंगे। डामकोठी के निकट ओमपुल गंगा घाट पर सुबह 10 बजे कांवड़ियों के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम के निरीक्षण से पहले मंगलवार को जिलाधिकारी ने तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने डामकोठी के निकट गंगा घाट पर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेला हमेशा से दो चरणों में होता है। पहले चरण में यात्रा थोड़ी धीमी रहती है। पंचक समाप्त होने के बाद अब डाक कांवड़ शुरू हो जाएगी, जिसमें ज्यादा संख्या में श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल, मेडिकल की सुविधा, कांवड़ पटरी पर पथ प्रकाश की व्यवस्था, कांवड़ मार्ग दु...
मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रियां के पैर धोकर किया स्‍वागत, कहा- वह स्वयं शिव भक्त हैं

मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रियां के पैर धोकर किया स्‍वागत, कहा- वह स्वयं शिव भक्त हैं

उत्तराखण्ड
हरिद्वार : बुधवार को पंचक खत्‍म होने के बाद हरिद्वार में डाक कांवड़ का आना शुरू हो गया है। इसी क्रम में मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रियों का स्‍वागत किया। इस दौरान मुख्‍यमंत्री ने कांवड़ यात्रियां के पैर धोए। रुद्राक्ष की माला पहनाकर और गंगा जल भी भेंट किया मुख्यमंत्री ने हरिद्वार पहुंचे यात्रियों का रुद्राक्ष की माला पहनाकर और गंगा जल भी भेंट किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में इस बार कांवड़ मेला एक नई शुरुआत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल के दो वर्ष बाद यह मेला आयोजित हो रहा है। मेले के लिए अलग से बजट जारी किया सरकार इसे भव्य बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रख रही है। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब सरकार ने इस मेले के लिए अलग से बजट जारी किया है। उन्‍होंने बताया कि चार धाम यात...
योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार में मंत्री द‍िनेश खटीक के इस्‍तीफे की चर्चा से यूपी की स‍ियासत गरमाई

योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार में मंत्री द‍िनेश खटीक के इस्‍तीफे की चर्चा से यूपी की स‍ियासत गरमाई

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 द‍िन पूरे होने पर योगी सरकार के जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक द्वारा इस्तीफा दिए जाने की चर्चा से यूपी के राजनीत‍िक गल‍ियारों में खलबली मच गई है। ड‍िप्‍टी सीएम और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ब्रजेश पाठक के व‍िभाग में तबादलों में गड़बड़ी पर मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने जांच बैठा दी है। ज‍िसमें र‍िपोर्ट आने के बाद कार्रवाई तय मानी जा रही है। जितिन प्रसाद के मंत्रालय लोक निर्माण विभाग में हुए इंजी‍नि‍यर्स के तबादलों में धांधली पाए जाने पर मुख्‍यमंत्री योगी ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष लोक निर्माण मनोज कुमार गुप्ता और प्रमुख अभियंता (परिकल्प एवं नियोजन) राकेश कुम...
डाक्टरों के तबादले में गड़बड़‍ियों पर भी होगी जल्द कार्रवाई, मुख्‍यमंत्री योगी ने जांच कमेटी की रिपोर्ट पर मांगी जानकारी

डाक्टरों के तबादले में गड़बड़‍ियों पर भी होगी जल्द कार्रवाई, मुख्‍यमंत्री योगी ने जांच कमेटी की रिपोर्ट पर मांगी जानकारी

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक निर्माण विभाग में स्थानांतरण में गड़बड़ी व भ्रष्टाचार को लेकर लिए गए सख्त एक्शन के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट पर सबकी निगाहें लगी हुई है। डाक्टरों के स्थानांतरण में गड़बड़‍ियों को लेकर लग रहे आरोपों के चलते उम्मीद जताई जा रही है कि कमेटी की रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य विभाग में भी बड़ा एक्शन लिया जा सकता है। जांच के लिए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की अध्यक्षता में बनी कमेटी में अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश अवस्थी व अपर मुख्य सचिव, आबकारी संजय भूसरेड्डी शामिल हैं। माना जा रहा है कि कमेटी दो दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है। स्वास्थ्य विभाग में प्रांतीय चिकित्सा सेवा (पीएमएस) संवर्ग के डाक्टरों के 30 जून को किए गए स्थानांतरण में काफी गड़बड़‍ियों सामने आईं थी। डाक्टरों द्वारा उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से शिकायत की गई थी।...
पीएम मोदी ने खेल जगत के दिग्गजों को दिया जीत का मंत्र, कहा- उम्मीद है कि वे पूरे दम-खम के साथ खेलेंगे

पीएम मोदी ने खेल जगत के दिग्गजों को दिया जीत का मंत्र, कहा- उम्मीद है कि वे पूरे दम-खम के साथ खेलेंगे

देश-विदेश
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी की यह खासियत रही है कि वह हर बड़े स्पोर्टिंग इवेंट से पहले खिलाड़ियों से बात करते हैं और उनका हौसला बढ़ाते हैं। इस बार भी उन्होंने कामनवेल्थ 2022 से पहले तमाम खिलाड़ियों और कोचों से बात की। उन्होंने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से खिलाड़ियों से बात की क्योंकि कुछ खिलाड़ी फिलहाल वर्ल्ड चैंपियनशिप खेलने ओरेगन में हैं तो बाकी सभी अपनी-अपनी तैयारियों में व्यस्त हैं। पीएम मोदी ने बातचीत के दौरान कहा कि अगला 15 दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफी शानदार है और उम्मीद है कि वे पूरे दम-खम के साथ खेलेंगे। आपको बता दें 28 जुलाई से कामनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है और इसी दिन चेस ओलंपियाड भी शुरू हो रहा है। 65 से ज्यादा एथलीट पहली बार लेंगे हिस्सा इस बार कामनवेल्थ गेम्स की बात करें तो भारत की तरफ से 217 एथलीट भाग लेंगे जिसमें से 65 एथलीट ऐसे हैं जो पहली बार इस गेम्स...
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखण्ड
नई दिल्ली, देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है। जिससे कई जगहों पर बाढ़ के हालात हैं। उत्तर भारत के कई राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी है। दिल्ली में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बादल छाए रहेंगे। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही यूपी, उत्तराखंड, बिहार, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, गोवा, केरल में आज भारी बारिश होगी। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में बुधवार को सात जिलों कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, मंडी, सोलन और सिरमौर में आंधी, बिजली गिरने और भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 23 जुलाई तक मौसम के ऐसे तेवर कड़े रहेंगे। मानसून के पूरी तरह से सक्रिय होने के चलते बुधवार को पंजाब में कई हिस्सों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार क...
पति नाबालिग से कमरे में रेप करता रहा, पत्नी ने वीडियो बना वायरल कर दिया, पुलिस ने हिरासत में लिया

पति नाबालिग से कमरे में रेप करता रहा, पत्नी ने वीडियो बना वायरल कर दिया, पुलिस ने हिरासत में लिया

उत्तरप्रदेश
पति नाबालिग से कमरे में रेप करता रहा, पत्नी ने वीडियो बना वायरल कर दिया, पुलिस ने हिरासत में लिया पति ने नाबालिग लड़की को न सिर्फ अपने प्यार के जाल में फंसाया बल्कि उसके साथ अवैध रिश्ते बना लिये. पत्नी ने पति की हरकत का खुलासा करने के लिए मनगढ़त कहानी रची और पति को नाबालिग लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया. हैरानी की बात यह है कि पति को उसकी करतूत के लिए मना करने के बजाय महिला ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. अमित अग्रवाल/बदायूं: बदायूं में नाबालिग के साथ बलात्कार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा व्यक्ति का नाबालिग लड़की के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. अपने पति के इस प्रेम प्रसंग की जानकारी पत्नी को काफी समय से थी. वह लगातार पति को नाबालिग लड़की से दूर रहने की हिदायत देती थी. लेकिन बावजूद इसके वह अ...
कांग्रेस कार्यकर्ता ने सचिवालय का घेराव किया, कहा- चहेतों को दी जा रही नौकरी

कांग्रेस कार्यकर्ता ने सचिवालय का घेराव किया, कहा- चहेतों को दी जा रही नौकरी

उत्तराखण्ड
देहरादून : कांग्रेस ने विभिन्न विभागों की भर्तियों में भ्रष्टाचार व अनियमितता का आरोप लगाया है। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार सुबह दस बजे सचिवालय का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष प्रीतम सिंह सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में सभी विभागों में हो रही भर्तियों में भारी अनियमितता व भ्रष्टाचार हो रहा है। भाजपा सरकार के पिछले पांच साल के कार्यकाल में एक भी विभाग में सार्वजनिक भर्तियां नहीं हुई हैं। अपने चहेतों को नौकरी दी जा रही है। इसके विरुद्ध मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन से सचिवालय का घेराव करने निकले। मानदेय न मिलने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में रोष मानदेय नहीं मिलने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश...