Monday, April 13News That Matters

Sample Page

कवि जसबीर सिंह हलधर का शानदार गीत… लोक में परलोक का नक्शा उतारा जा रहा है

राष्ट्रीय
जसबीर सिंह हलधर देहरादून, उत्तराखंड ---------------------------------------- गीत-स्वर्ग धरती आ रहा है -------------------------------------------- लोक में परलोक का नक्शा उतारा जा रहा है। देवता भयभीत हैं कि स्वर्ग धरती आ रहा है।। अब हवाएं मौन होंगी नीड़ निगलेगी न आँधी। यातनाएं गौण होंगी खून बेचेगी न खादी। गीत जन गण देवता के खुद हिमालय गा रहा है।। लोक में परलोक का नक्शा उतारा जा रहा है।।1 भूख से होंगी न मौतें शांति होगी मरघटों में। अब हलाला भी न होगा क्रांति होगी घूंघटो में। बिजलियों के साथ बादल भी जमीं पर छा रहा है।। लोक में परलोक नक्शा उतारा जा रहा है।।2 मौत से होगी न शादी जिंदगी आसान होगी। नर्क में होंगे जिहादी कौम की पहचान होगी। न्याय के अंगार को सूरज स्वयं दहका रहा है।। लोक में परलोक का नक्शा उतारा जा रहा है।।3 देश का कानून होगा जालिमों को अब पनौती। य...

नीरज नैथानी… डूरंड लाइन व मैकमोहन लाइन की तरह ही है पहाड़ों में ओडु

राष्ट्रीय
नीरज नैथानी रुड़की, उत्तराखंड ------------------------------------ ओडु कई लोगों के लिए ओडु नया शब्द हो सकता है। जनाब, पहाड़ के खेतों में चिन्हांकन रूपी एक पत्थर होता है जो ओडु कहलाता है। यह एक ऐसा पत्थर होता है जो खेत या जमीन की सीमा रेखा बताता है। किसी खेत की मुण्डेर पर पत्थरों की एक सीधी लाइन होती है या संकेत मात्र के लिए एक ही पत्थर हो सकता है जो बताता है कि अमुक सीमा तक इस मालिक की जमीन है। आपसी सहमति से भूमि का बंटवारा कर लिया जाता है या जमीन किसी को बेची है तो ओडु बताता है कि इस सीमा तक अब जमीन तुम्हारी है। यूं समझ लीजिए जैसे कि डूरंड लाइन, मैक मोहन लाइन दो देशों की भौगोलिक सीमाओं का विभाजन करती हैं वैसे ही पहाड़ी खेतों में ओडु लाइन भाई बंदों का बंटवारा इंगित करती हैं। यह ओडु लाइन जमीन के साथ आदमियों को भी सीमा में रखती थी। भई तुम वहां तक हल चलाओ... वहां तक फसल बोओ.......
बदला निर्णय: अब दो अगस्त से 9वीं से 12वीं के छात्र छात्राएं ही जाएंगे स्कूल

बदला निर्णय: अब दो अगस्त से 9वीं से 12वीं के छात्र छात्राएं ही जाएंगे स्कूल

उत्तराखण्ड
-शिक्षा सचिव राधिका झा की अध्यक्षता में आज हुई बैठक में स्कूल खोले जाने में बदलाव को लेकर निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि स्कूल खोलने को लेकर कोरोना गाइडलाइन का ध्यान रखा जाएगा। साथ ही सभी स्कूलों को अपनी खुद की SOP तैयार कर शिक्षा निदेशालय को भेजनी होगी। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड सरकार ने 2 अगस्त से कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल खोलने का निर्णय लिया था। लेकिन, आज इस फैसले में बदलाव कर दिया गया है। अब 2 अगस्त को कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूलों को खोला जाएगा। कक्षा 6 से लेकर कक्षा आठवीं तक के छात्र छात्राओं के लिए दूसरे चरण में स्कूल खुलेंगे। स्कूल खुलने का दूसरा चरण 16 अगस्त से शुरू होगा यानी 16 अगस्त से 6 से कक्षा आठवीं तक के छात्र-छात्रा स्कूल जाएंगे। तय किया गया है कि 9वीं से 12वीं तक के बच्चे केवल 4...
केदारनाथ, पंचकेदार मन्दिर समूहों के संरक्षण को बनेगी पंचकेदार सीक्रेट लैण्ड स्कैप समिति: महाराज

केदारनाथ, पंचकेदार मन्दिर समूहों के संरक्षण को बनेगी पंचकेदार सीक्रेट लैण्ड स्कैप समिति: महाराज

उत्तराखण्ड
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। केदारनाथ व पंचकेदार मंदिर समूहों के संरक्षण के लिए पंचकेदार सेक्रेड लैण्ड स्कैप समिति की जाएगी। यह बात संस्कृति एवं एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को बैठक में कही। महाराज ने कहा कि समय-समय पर समिति की बैठक आहूत की जाएगी। सतपाल महाराज की अध्यक्षता में सुभाष रोड़ स्थित कैम्प कार्यालय में पूर्व राज्यसभा सांसद व तरुण विजय अध्यक्ष राष्ट्रीय संस्मारक प्राधिकरण संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के साथ शुक्रवार को बैठक हुई। महाराज ने देहरादून स्थित शौर्य स्थल में विद्युत संयोजन मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण स्तर से कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि लखऊड्यार अल्मोड़ा व चौरासी कुटिया ऋषिकेश को संरक्षित करने के लिए संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार को पत्र भेजा जाएगा। बैठक में पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर, सलाहकार INTACH व पूर्व डायरेक्टर जनरल ...
संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून की ओर से मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को भेजा गया सुझाव पत्र

संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून की ओर से मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को भेजा गया सुझाव पत्र

राष्ट्रीय
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व मुख्य सचिव को सुराज, भ्रष्टाचार उन्मूलन और जनसेवा के संकल्प को कार्यान्वित करने के उद्देश्य से सुझाव प्रेषित किए गए। संगठन के महासचिव सुशील त्यागी व प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने सुझाव पत्र प्रेषित किया। संगठन की ओर से सुझाव पत्र में कहा गया है कि दूरस्थ व दुर्गम क्षेत्रों सहित सभी जनपदों में स्थानीय समाचार पत्रों व पोर्टल आदि पर प्रकाशित होने वाली जनहित से जुड़ी समस्याओं का सचिवालय स्तर पर संकलन किया जाय और संबंधित सचिवों को भेजा जाय। सचिव स्तर से इन्हें सीधे जनपदीय अधिकारियों को भेजा जाय और प्रति-सप्ताह इन पर की गई कार्रवाई कार्यवाही की समीक्षा भी सचिवालय स्तर पर की जाय।स्वास्थ्य, परिवहन, शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, जल-आपूर्ति, खाद्य, विद्युत आदि विभागों से सम्बद्ध जन समसयाओं की जिलेवा...
राकेश कुंवर ने संभाली राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की कुर्सी

राकेश कुंवर ने संभाली राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की कुर्सी

उत्तराखण्ड
-नए निदेशक के रूप में राकेश कुंवर ने कार्यभार ग्रहण किया। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखण्ड के नए निदेशक राकेश कुंवर ने कल कार्यभार ग्रहण किया। अकादमिक सदस्यों ने कुंवर का स्वागत करते हुए उन्हें पौधा प्लांट भेंट किया। राकेश कुंवर ने कहा कि आप सभी लोगों के सहयोग से उत्तराखण्ड की शिक्षा व्यवस्था में कुछ और बेहतर कर पाएंगे, ऐसी मुझे आशा है। उन्होंने अनुरोध किया कि आप लोग अपना कार्य पूर्ववत् करते रहें। निसंकोच अपने विचारों व आइडियाज को मुझसे साझा करें। जहां पर मेरे मार्गदर्शन की आवश्यकता हो तो मैं हर वक्त उपलब्ध रहूंगा। एससीईआरटी की ओर से शाखा अध्यक्ष अंकित जोशी ने निदेशक का स्वागत करते हुए उनके कार्यभार ग्रहण करने पर खुशी जाहिर की। जोशी ने सभी शिक्षकों की ओर से बात रखते हुए कहा कि निदेशक महोदय के मार्गदर्शन में सभी अकादमिक ...

उत्तराखंड में आज मिले 41 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, कोई मौत नहीं

उत्तराखण्ड, हेल्थ
-राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 342023 हो गया है। शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो) (Shabd Rath News)। उत्तराखंड में आज 41 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि, कोरोना संक्रमित किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, 64 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 342023 हो गया है। ऊधम सिंह नगर में आज सबसे ज्यादा मरीज 11 नए मरीज मिले हैं। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 645 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 7362 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही देहरादून में 07, अल्मोड़ा 05, बागेश्वर 01, चमोली में 00, चम्पावत में 00, हरिद्वार में 04, नैनीताल में 05, पौड़ी गढ़वाल में 01, पिथौरागढ़ में 02, रुद्रप्रयाग में 05, टिहरी गढ़वाल में 00, ऊधमसिंहनगर 11 और उत्तरकाशी ...
साहित्यकार/शिक्षिका शशि जोशी को मिलेगा नारी गौरव सम्मान

साहित्यकार/शिक्षिका शशि जोशी को मिलेगा नारी गौरव सम्मान

राष्ट्रीय
 शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। साहित्यकार व शिक्षिका शशि जोशी का चयन नारी गौरव सम्मान के लिए हुआ है। सम्मान छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था "शील साहित्य परिषद" की ओर से दिया जाएगा। पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र व 2100 रुपए प्रदान किए जाएंगे। सम्मान समारोह आगामी अक्टूबर में प्रस्तावित है।  
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने जारी किया 12वीं का रिजल्‍ट

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने जारी किया 12वीं का रिजल्‍ट

राष्ट्रीय
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की कक्षा 12वीं के रिजल्‍ट जारी कर दिए गए हैं। CBSE बोर्ड रिजल्‍ट आज (शुक्रवार) दोपहर 2 बजे आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी किए गए। छात्र छात्राएं अपना 12वीं का रिजल्ट 2021 अन्य आधिकारिक पोर्टल results.nic.in, cbse.gov.in cbse.nic.in पर भी चेक कर सकते हैं। साथ ही डिजिलॉकर (digilocker) व उमंग ऐप (UMANG App) पर भी रिज़ल्ट देख सकते हैं। गौरतलब है कि सीबीएसई 12वीं की परीक्षा के लिए इस साल 14.5 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि, कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थीं। रिजल्ट तय मूल्यांकन फॉर्मूले के आधार पर तैयार किया गया है।...
सनसनी: काफल के पेड़ से लटके मिले युवक युवती के शव

सनसनी: काफल के पेड़ से लटके मिले युवक युवती के शव

उत्तरप्रदेश
-मामला जनपद टिहरी गढ़वाल के करास गांव का है। गांव की एक युवती 17 जुलाई को गांव से लापता चल रही थी। स्थानीय युवक जो हरियाणा के होटल में काम करता था, वह भी 17 जुलाई को हरियाणा से पौड़ीखाल आया था। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। हिंडोलाखाल के करास गांव (पौड़ी खाल) के जंगल में युवक-युवती के शव काफल के पेड़ से लटके मिले। इस तरह शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। दोनों ही शवों की पहचान हो गई है। थाना हिंडोलाखाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला जनपद टिहरी गढ़वाल के करास गांव का है। गांव की एक युवती 17 जुलाई को गांव से लापता चल रही थी। युवती के लापता होने के दौरान ही 17 जुलाई को युवक भी हरियाणा (कार्य क्षेत्र) से पौड़ीखाल आया था। कॉल डिटेल्स से उजागर हुआ कि दोनों की आपस में फोन पर बात हुई थी। पुलिस ने बताया कि दोनों के शव सड़ी गली अवस्...