Monday, April 13News That Matters

Sample Page

सीबीएसई बोर्ड के 12वीं कक्षा का रिजल्ट आएगा 30 जुलाई को

सीबीएसई बोर्ड के 12वीं कक्षा का रिजल्ट आएगा 30 जुलाई को

राष्ट्रीय
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। 12वीं का रिजल्ट 30 जुलाई को जारी किया जाएगा। वहीं, दसवीं के छात्रों को रिजल्ट के लिए करीब 5 दिन का इंतजार करना होगा। अगस्त के इसके हफ्ते 10 वीं का रिज़ल्ट जारी होगा सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक रणवीर सिंह ने कहा कि रिजल्ट तय समय में जारी किया जाएगा। 12वीं कक्षा का परिणाम 30 जुलाई और दसवीं कक्षा का रिजल्ट अगस्त के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा। गौरतलब है कि सीबीएसई 20 जुलाई को रिजल्ट घोषित करने वाला था। लेकिन, रिज़ल्ट जारी नहीं हो पाया। अब 30 जुलाई यानी कल रिजल्ट घोषित किया जाएगा।...
ज्यादा छात्र संख्या वाले स्कूलों  में दो पाली में होगी पढ़ाई

ज्यादा छात्र संख्या वाले स्कूलों में दो पाली में होगी पढ़ाई

उत्तराखण्ड
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड में 2 अगस्त से स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए ज्यादा छात्र संख्या वाले स्कूलों में दो पालियों में पढ़ाई होगी। शिक्षा सचिव राधिका झा ने इसके निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। शिक्षा सचिव ने राधिका झा ने विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि स्कूल खोलने से पहले स्वच्छता, पेयजल, शौचालय व सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की जाए। इसकी जिम्मेदारी मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारियों की होगी। उन्होंने कहा कि मैदानी जिलों में अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों में दो पाली में कक्षाएं संचालित की जायं, पढ़ाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रोडमैप तैयार किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूल खुलने पर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं, शिक्षकों, भोजन मात...
वरिष्ठ साहित्यकार भारती पाण्डे की एक कविता.. सखी! सावन आया है

वरिष्ठ साहित्यकार भारती पाण्डे की एक कविता.. सखी! सावन आया है

राष्ट्रीय
भारती पाण्डे देहरादून, उत्तराखंड ------------------------ सावन आया है .... तप्त धरा संतृप्त, हृदय असंतृप्त कृष्णमेघ कौतुकी, अवनी अंबर संपृक्त झर झर झर पावस सर्वत्र समाया सखी! सावन आया है। ताल-नद जलाकंठ, नहीं कोई रिक्त नदी-कछारों में, हरियर मुस्काया सखी! सावन आया है। श्यामल दिग–दिवस साँझ, झूमें तरु-पीपर पात स्वप्न जागे मन-मन में प्रेम अकुलाया सखी! सावन आया है। मेघों का गर्जन दामिनी–नर्तन मन मयूर चहका, नूपुरों की रुनझुन श्रावणी-कजरी युगल गीत गाया सखी! सावन आया है। वेगवती चलीं सागर की ओर प्रिय-मिलन आतुरता अहो! उमंग–पुरजोर नेह भरे चंचल चित्त-प्रीत की माया सखी! सावन आया है। सुन री सखी! ऋतु सावन-धनी हेरन-सुधबुद्ध कहाँ रे सखी! कोयल की कूक, अमराई-झूले गाँव की गैल-छैल, स्मृतियों के रेले पुलकित तन-मन, मेहंदिया गंध क्षितिज से क्षितिज तक इंद्रधनु छाया सखी! सा...

नीरज नैथानी… उस जमाने में इमरजेंसी एम्बुलेंस होती थी ‘पिनस’

राष्ट्रीय
नीरज नैथानी रुड़की, उत्तराखंड मेरे गांव की पिनस अपने गांव के संदर्भ में, मैं आपके साथ एक पुरानी किंतु रोचक जानकारी साझा करना चाहता हूं। आज से तकरीबन चालीस पैंतालीस साल पहले हमारे गांव के ऊपर पिछड़े पहाड़ी इलाके का ठप्पा लगा हुआ था। वैसे अनेक संदर्भों में यह पिछड़ा था भी, जैसे कि गांव में बिजली नहीं थी, सड़क नहीं थी, यातायात के साधन नहीं थे, निकटतम बाजार जाने के लिए कई किलोमीटर पैदल जाना पड़ता था। उच्च शिक्षा की सुविधा नहीं थी और सबसे बड़ी बात स्वास्थ्य सुविधाओं का नितांत अभाव था। ऐसे में यदि कोई गांव में बीमार पड़ गया, उसे किसी उपचार की आवश्यकता है, किसी अस्पताल ले जाना है, किसी डाक्टर को दिखाना है और वह पैदल चलने की स्थिति में बिल्कुल नहीं है तो फिर काम आती थी पिनस। हां, जी पिनस। यह पालकी जैसी लकड़ी की संरचना होती थी। जिसमें उपचार के लिए रोगी को आराम मुद्रा में अधलेटा कर...
कांग्रेस ने कुमाऊं व गढ़वाल मंडल के लिए मीडिया प्रभारी किए नियुक्त

कांग्रेस ने कुमाऊं व गढ़वाल मंडल के लिए मीडिया प्रभारी किए नियुक्त

राजनीतिक
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड कांग्रेस ने कुमाऊं और गढ़वाल मडल के लिए मीडिया प्रभारी नियुक्त किए हैं। दोनों मंडलों की जिम्मेदारी प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ताओं को दी गई है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया को कुमाऊं मंडल के मीडिया प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार दिया है। जबकि, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसोनी को गढ़वाल मंडल की जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी योगेंद्र यादव ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में दोनों के नाम की घोषणा की। यादव ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण पिलर है। कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए पार्टी ने प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि के निर्देशन में दीपक व गरिमा दो जोनल हेड नियुक्त किए हैं। यह दोनों पदाधिकारी अपने-अपने मंडलों के सभी जिलों के साथ समन्वय स्थापित कर वहां की समस्याओं...

उत्तराखंड में आज मिले 60 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, कोई मौत

उत्तराखण्ड, हेल्थ
-राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 341934 हो गया है। शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो) (Shabd Rath News)। उत्तराखंड में आज 60 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि, कोरोना संक्रमित किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, 46 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 341934 हो गया है। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 672 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 7361 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही देहरादून में 10, अल्मोड़ा 07, बागेश्वर 00, चमोली में 00, चम्पावत में 05, हरिद्वार में 04, नैनीताल में 08, पौड़ी गढ़वाल में 01, पिथौरागढ़ में 06, रुद्रप्रयाग में 02, टिहरी गढ़वाल में 01, ऊधमसिंहनगर 13 और उत्तरकाशी में 03 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।...
2 अगस्त से स्कूल खोलने पर एसोसिएशन ने जताई आपत्ति

2 अगस्त से स्कूल खोलने पर एसोसिएशन ने जताई आपत्ति

राष्ट्रीय
-नेशनल एसोसिएशन ऑफ पेरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (NAPSR) ने जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। नेशनल एसोसिएशन ऑफ पेरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (NAPSR) ने 2 अगस्त से स्कूल खोलने के सरकार के निर्णय पर लेकर आपत्ति जताई है। एसोसिएशन ने आज जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। मांग की गई है कि जब तक बच्चों के लिए वैक्सीन नहीं आ जाती, तब तक स्कूल न खोले जाएं। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने बताया कि पिछले वर्ष से शासन/प्रशासन को बार-बार अवगत कराया जा रहा है कि जब तक कोरोना महामारी पूर्णतया समाप्त न हो जाये, तब तक विद्यालय नहीं खोले जाने चाहिए। क्योंकि, अभी तक 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन नही आई है। लेकिन, उत्तराखंड सरकार ने 2 अगस्त से स्कूल खोलने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बच्च...
भाजपा ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन व आलवैदर रोड़ जैसे ऐतिहासिक कार्य किये: महाराज

भाजपा ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन व आलवैदर रोड़ जैसे ऐतिहासिक कार्य किये: महाराज

उत्तराखण्ड
-प्रदेश के पर्यटन व चमोली जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी गौचर मण्डल कार्यसमिति की बैठक में भाग लिया। महाराज ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही प्रदेश में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन व अॉलवैदर रोड़ जैसे ऐतिहासिक कार्यों के विषय को गांव-गांव तक पहुंचाना चाहिए। लोनिवि मंत्री महाराज ने बदरीनाथ रोड़, धोलतीर, नगरासू के समीप मलबा आने से अवरुद्ध मार्ग का निरीक्षण करने के अलावा जल्द मार्ग खोलने के निर्देश अधिकारियों को दिये। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। प्रदेश के पर्यटन व चमोली जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी गौचर मण्डल कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं और मण्डल पदाधिकारियों से कहा कि वर्तमान में हमारे समक्ष अनेक चुनौतियां हैं। ऐसे म...

परेशानी: स्मार्ट सिटी देहरादून के शोरूम व दुकानों में घुसा बारिश का पानी

राष्ट्रीय
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। देहरादून में मंगलवार रात से बारिश जारी है। बारिश के कारण देहरादून के विभिन्न इलाकों में जलभराव के कारण लोग परेशान हैं। हालात यह हैं कि स्मार्ट सिटी बन रही देहरादून के मुख्य बाजारों के शोरूम व दुकानों में पानी घुस रहा है। देहरादून के वीआईपी क्षेत्र राजपुर रोड के एक शोरूम में भी पानी घुस गया।गांधी पार्क के सामने सैमसंग शोरूम के कर्मचारियों ने सुबह में जब शोरूम खोला तो शोरूम के अंदर पानी ही पानी था। बारिश के कारण कई अन्य दुकानों में भी पानी भर गया। दुकानदारों का कहना है स्मार्ट सिटी के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों जो काम हुआ, उससे दुकानों के आगे के फुटपाथ काफी ऊपर हो गए हैं। पानी की निकासी न हो होने के कारण दुकानों व शोरूम के अंदर पानी घुस रहा है। इससे दुकानदारों को परेशानियां बढ़ गई हैं।...
गणेश गोदियाल कार्यभार ग्रहण करने बाद पहुंचे शहीद स्थल, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

गणेश गोदियाल कार्यभार ग्रहण करने बाद पहुंचे शहीद स्थल, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

राजनीतिक
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड में कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मंगलवार को कांग्रेस भवन पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। मुख्यालय पहुंचने पर गोदियाल का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद गोदियाल कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल गए और शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। गोदियाल के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में कांग्रेस उत्तराखण्ड प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सह-प्रभारी राजेश धर्मानी, सुरेंद्र कुमार, राजीव जैन, ओम् प्रकाश सती बब्बन आदि शामिल रहे। इस अवसर पर राज्य आंदोलकारी मंच के जिला अध्यक्ष देहरादून प्रदीप कुकरेती, विपुल नौटियाल, विरेंद्र पोखरियाल, संजय शर्मा आदि ने आंदोलंकारियों विभिन्न समस्याओं से गोदियाल को अवगत कराया।...