Monday, April 13News That Matters

Sample Page

उत्तराखंड कोरोना कर्फ्यू अब 3 अगस्त तक, सब कुछ खुला बस रात को कर्फ्यू

उत्तराखंड कोरोना कर्फ्यू अब 3 अगस्त तक, सब कुछ खुला बस रात को कर्फ्यू

उत्तराखण्ड
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू एक हफ्ते और बढ़ा दिया गया है यानी अब 3 अगस्त तक कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा। हालांकि, अब लगभग सबकुछ खुल गया है। कोरोना कर्फ्यू के नाम पर रात रात्रि कर्फ्यू ही रहेगा। आज ही प्रदेशभर के सभी सरकारी कार्यालयों को 100 प्रतिशत कर्मचारियों सहित खोलने का निर्णय भी लिया गया। इसके आदेश भी जारी हो गए हैं। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि कोरोना के मामले लगातार कम तो हो रहे हैं। लेकिन, सावधानी बरतनी होगी।सरकार लगातार प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ कर रही हैं, ऐसे में सभी लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा। राजनीतिक कार्यक्रम होंगे, कोचिंग संस्थान खुलेंगे राजनीतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो सकेगा। लेकिन, सक्षम अधिकारी से अनुमति लेने के बाद ही आयोजन हो सकेगा। ट्रेनिंग संस्थान भी खुल सकेंगे। गौरतल...
300 यूनिट फ्री बिजली देने की बात करना बेईमानी: महाराज

300 यूनिट फ्री बिजली देने की बात करना बेईमानी: महाराज

उत्तराखण्ड
-कैबिनेट मंत्री व चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज नेबट्टाखाल ने सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की योजनाओं के शिलान्यास-लोकार्पण किए। महाराज ने बताया कि जलागम विकास निधि के बजट में अतिरिक्त 6.50 करोड़ की वृद्धि की गई है। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। सतपाल महाराज ने कहा कि हमारा मकसद चौबट्टाखाल के समग्र विकास का है, जो लोग 300 यूनिट फ्री बिजली देने की बात करते हैं उन्हें शायद मालूम नहीं है कि उत्तराखंड का नौजवान जो देश की रक्षा के लिए अपना खून देने में हमेंशा आगे रहता है और यहां के लोग जिनके श्रम और ईमानदारी से सभी परिचित हैं कभी भी फ्री के झांसे में नहीं आने वाले। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 300 यूनिट फ्री बिजली देने की बात करना पूरी बेईमानी है, औचित्यहीन है। कैबिनेट मंत्री व चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने उक्त बात सोमवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान कही। ...

उत्तराखंड में आज मिले 54 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, कोई मौत नहीं

उत्तराखण्ड, हेल्थ
-राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 341778 हो गया है। शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो) (Shabd Rath News)। उत्तराखंड में आज 54 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि, कोरोना संक्रमित किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, 50 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 341778 हो गया है। नैनीताल में आज सबसे ज्यादा मरीज 10 नए मरीज मिले हैं। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 638 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 7359 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही देहरादून में 08, अल्मोड़ा 06, बागेश्वर 03, चमोली में 02, चम्पावत में 00, हरिद्वार में 08, नैनीताल में 10, पौड़ी गढ़वाल में 00, पिथौरागढ़ में 03, रुद्रप्रयाग में 06, टिहरी गढ़वाल में 01, ऊधमसिंहनगर 06 और उत्तरकाशी में 0...
अब सभी सरकारी कर्मचारियों को आना होगा ऑफिस, 100 प्रतिशत उपस्थिति के आदेश जारी

अब सभी सरकारी कर्मचारियों को आना होगा ऑफिस, 100 प्रतिशत उपस्थिति के आदेश जारी

उत्तराखण्ड
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड के सरकारी कार्यालयों में कल से शत-प्रतिशत कर्मचारी उपस्थित रहेंगे यानी कल से सभी सरकारी कर्मचारियों को ऑफिस जाना होगI। इसके आदेश प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन ने आज (26 जुलाई) जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण सरकारी कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति के आदेश थे। नए आदेश के अनुसार उत्तराखंड राज्य में कोरोना का प्रभाव कम होने से सरकारी कार्यालयों में सभी कर्चारियों को आना होगा। नए आदेश के बाद उपस्थिति को लेकर सभी पुराने आदेश निरस्त होंगे है।...
ओड़िशा में “नई पीढ़ी” की महिलाओं का नेतृत्व करेंगी नम्रता चड्ढा

ओड़िशा में “नई पीढ़ी” की महिलाओं का नेतृत्व करेंगी नम्रता चड्ढा

राष्ट्रीय
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। ओड़िशा राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य तथा ओड़िशा की प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता नम्रता चड्ढा को नई पीढ़ी के उत्थान के लिए समर्पित राष्ट्रीय स्तर पर उभरते संगठन "नई पीढ़ी फाउंडेशन" ने अपने ओडिशा की महिला इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया है। नम्रता चड्ढा का मनोनयन पत्र 'नई पीढ़ी फाउंडेशन' के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेंद्र प्रकाश द्विवेदी द्वारा नई दिल्ली कार्यालय से जारी किया गया है। गौरतलब है कि नम्रता चड्ढा ओड़िशा की प्रख्यात सोशल एक्टिविस्ट और अधिवक्ता हैं। वह महिला अधिकार अभियान की चेयर पर्सन, माध्यम ओड़िशा की प्रेसिडेंट सहित कई संस्थाओं में वरिष्ठ पदाधिकारी हैं, साथ ही वह ओड़िशा के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं के शिकायत निवारण समिति की सदस्य व सलाहकार भी हैं। मानवाधिकार से मास्टर डिग्री हासिल करने वाली नम्रता उत्कल विश्वविद्यालय से सामाजिक कार...
‘कोरोना काल में जड़ी-बूटियां’ परिचर्चा में शामिल हुए देश-विदेश के विषय विशेषज्ञ

‘कोरोना काल में जड़ी-बूटियां’ परिचर्चा में शामिल हुए देश-विदेश के विषय विशेषज्ञ

राष्ट्रीय
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। 'नई पीढ़ी' समाचार पत्र/ पत्रिका तथा देश के लेखकों पत्रकारों के प्रथम साझा मंच राइटर्स एंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (वाजा इंडिया) की तरफ से आयोजित ऑनलाइन परिचर्चा गत दिनों सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परिचर्चा में देश-विदेश से जुड़े आयुर्वेद विशेषज्ञों, वरिष्ठ पत्रकारों, साहित्यकारों, समेत अनेक प्रबुद्धजनों की उपस्थिति रही। परिचर्चा का संचालन करते हुए वाजा इंडिया के संस्थापक महासचिव तथा नई पीढ़ी के संपादक शिवेंद्र प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि परिचर्चा की सबसे प्रमुख विशेषता इसका ऑनलाइन होना नहीं बल्कि इसकी प्रमुख विशेषता यह है कि इस परिचर्चा को प्रमुखता से नई पीढ़ी के आगामी जड़ी-बूटी विशेषांक में प्रकाशित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जड़ी-बूटियां धरती माँ की कोख उपजती हैं और इस परिचर्चा का शुभारंभ व समापन भी मातृशक्ति की मुखारविंदों से संपन्न होगा। परिचर्चा की श...
संस्कार भारती ने सविता भट्ट, डा. अर्चना डिमरी व विजय चड्डा क़ो किया सम्मानित

संस्कार भारती ने सविता भट्ट, डा. अर्चना डिमरी व विजय चड्डा क़ो किया सम्मानित

राष्ट्रीय
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। संस्कार भारती महानगर ईकाई देहरादून गुरू पूर्णिमा पर्व व नटराज पूजन के अवसर पर सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में योगाचार्य सविता उपाध्याय भट्ट, शिक्षाविद्  डा. अर्चना डिमरी, संगीताचार्य विजय चड्डा सम्मानित किया कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि व संस्कार भारती की प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष सविता कपूर ने दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात कौशकी ने सरस्वती वंदना व संध्या जोशी ने नटराज स्तुति प्रस्तुत की। महानगर ईकाई अध्यक्ष भारती पाण्डे ने स्वागत उद्बोधन में संस्कार भारती द्वारा गुरु पूर्णिमा व नटराज उत्सव के विषय में जानकारी देते हुए कहा, गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु पूजन/सम्मान उन सभी आध्यात्मिक वअकादमिक गुरुओं को सामर्पित परंपरा का निर्वाह करती आई है। अपने छह उत्सवों में से एक नटराज पूजन उत्सव व गुरु पूर्णिमा पर्व पर कला साधक सम्मान कार्यक्रम...
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने दिया इस्तीफा, रेस में चार नाम

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने दिया इस्तीफा, रेस में चार नाम

राजनीतिक, राष्ट्रीय
येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा ऐसे समय में दिया है, जब आज कर्नाटक की भाजपा सरकार के दो साल पूरे हुए हैं। ऐसे में हर किसी की नजर इस बात पर है कि अब भाजपा राज्य की कमान किसे सौंपेगी। वहीं संसद में कर्नाटक के नए सीएम को लेकर बैठक हो रही है, जिसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा आज विधानसभा में इस्तीफा देने का एलान किया। उसके बाद राजभवन पहुंच कर राज्यपाल थावरचंद गहलोत को अपना इस्तीफा सौंप दिया। येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा ऐसे समय दिया है, जब आज कर्नाटक की भाजपा सरकार के दो साल पूरे हुए हैं। ऐसे में हर किसी की नजर इस बात पर है कि अब भाजपा राज्य की कमान किसे सौंपेगी। वहीं, नई दिल्ली में कर्नाटक के नए सीएम को लेकर बैठक हो रही है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं। कर...
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का एलान…मैं दोपहर के भोजन के बाद इस्तीफा दे दूंगा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का एलान…मैं दोपहर के भोजन के बाद इस्तीफा दे दूंगा

राजनीतिक, राष्ट्रीय
-कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को एक कार्यक्रम में कहा कि उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है। लंच के बाद वह राज्यपाल से मिलने पहुंचेंगे। सीएम येदियुरप्पा भावुक होकर बोले, मैं हमेशा अग्निपरीक्षा से गुजरा हूं। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। येदियुरप्पा ने एक कार्यक्रम में कहा कि उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है। लंच के बाद वह राज्यपाल से मिलने जाएंगे। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भावुक स्वर में कहा कि मैं दोपहर के भोजन के बाद इस्तीफा दे दूंगा। येदियुरप्पा ने कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने मुझे केंद्र में मंत्री बनने के लिए कहा। लेकिन, मैंने कहा कि मैं कर्नाटक में रहूंगा। कर्नाटक की राजनीति में इन दिनों भारी उथल-पुथल मची...
कारगिल विजय दिवस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद जवानों को अर्पित की श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद जवानों को अर्पित की श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय
-कारगिल विजय दिवस पर आज देशभर में शहीदों को याद कर उन्हें नमन किया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने शहीद हुए जवानों के बलिदान को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (आज 26 जुलाई) को कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ के पर युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी, उनकी बहादुरी हर एक दिन भारतीयों को प्रेरित करती है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में कहा कि हम उनके बलिदानों को याद करते हैं। हम उनकी वीरता को याद करते हैं। आज कारगिल विजय दिवस पर हम उन सभी को श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्होंने हमारे देश की रक्षा करते हुए कारगिल में अपनी जान गंवाई। उनकी बहादुरी हमें हर एक दिन प्रेरित करती है। ट्वीट के सा...