Saturday, August 2News That Matters

Tag: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धमी

धामी के सामने कांग्रेस का  योद्धा होगा कौन?

धामी के सामने कांग्रेस का योद्धा होगा कौन?

उत्तराखण्ड
धामी के सामने कांग्रेस का योद्धा होगा कौन? *चंपावत-उपचुनाव के लिए भाजपा कर रही रणनीति तैयार *सीएम धामी के चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकने के लिए चंपावत की सर जमी पर आ सकते हैं पीएम नरेंद्र मोदी व अन्य दिग्गज लीडर *क्या कांग्रेस आलाकमान पूर्व सीएम हरीश रावत को उतारेगी उपचुनाव के मैदान में! *चंपावत की जनता को खुश करने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुरू कर दिया घोषणाओं का सिलसिला देहरादून -  उत्तराखंड विधानसभा चुनाव-2022 के इलेक्शन में अपनी विधानसभा सीट पर शिकस्त पा चुके पुष्कर सिंह धामी पर उनके भाजपा आलाकमान ने फिर से विश्वास जताते हुए उनको मुख्यमंत्री पद की कमान फिर से सौंपने में जरा सी भी हिचक और संदेह नहीं जताया है, बल्कि, क्योंकि अब उनको संवैधानिक रूप से निरंतर निश्चित कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री बनाने हेतु भाजपा आलाकमान ने चंपावत विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ाकर अपन...
प्रदेश में नए पार्किंग स्थल विकसित करने के दिए गए निर्देश |

प्रदेश में नए पार्किंग स्थल विकसित करने के दिए गए निर्देश |

उत्तराखण्ड
प्रदेश में नए पार्किंग स्थल विकसित करने के दिए गए निर्देश | मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को वाहनों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए नए पार्किंग स्थल विकसित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसे देखते हुए नए पार्किंग स्थल विकसित किए जाएं। प्रदेशवासियों को पार्किंग की समस्या से धामी सरकार मुक्ति दिलाएगी। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए अपने-अपने जनपदों में इसके लिए क्षेत्र चिह्नित करते हुए शासन को प्रस्ताव भेजने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि हर कार्य के लिए समय सीमा तय करते हुए चयनित पार्किंग स्थलों का प्रस्ताव शासन को भेजा जाए। ख्य सचिव ने कहा कि सर्फेस पार्किंग की बजाय टनल पार्किंग और कैविटी पार्किंग पर ज्यादा ...
उत्तराखंड में 6.46 लाख राशन कार्ड फर्जी, सत्यापन अभियान में हुआ खुलासा|

उत्तराखंड में 6.46 लाख राशन कार्ड फर्जी, सत्यापन अभियान में हुआ खुलासा|

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में 6.46 लाख राशन कार्ड फर्जी, सत्यापन अभियान में हुआ खुलासा| हिमालयी राज्यों में सबसे अधिक राशन कार्ड उत्तराखंड में रद्द हुए। वर्ष 2014 से 2021 की अवधि में रद्द हुए ये राशन कार्ड। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत चले सत्यापन अभियान में पकड़ में आया फर्जीवाड़ा। पिछले आठ साल के दौरान उत्तराखंड में छह लाख 46 हजार 337 राशन कार्ड फर्जी पाए गए। हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड में सबसे अधिक फर्जी राशन कार्ड पकड़े गए और रद्द हुए। उत्तराखंड के बाद असम है जहां वर्ष 2014 से 2021 के बीच 3 लाख 40 हजार 831 राशन कार्ड फर्जी या जाली होने के कारण रद्द हुए। हिमालयी राज्यों में मिजोरम ही है जहां सबसे कम 4103 राशन कार्ड रद्द हुए। राज्यसभा में पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर से मिली इस जानकारी के मुताबिक, पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश से सटे उत्तराखंड में फर्जी राशन कार्ड बड़ी संख्या में पक...
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के निकाले जा रहे हैं सियासी मायने |

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के निकाले जा रहे हैं सियासी मायने |

उत्तराखण्ड
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के निकाले जा रहे हैं सियासी मायने | पिछले दिनों मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार धामी जब चंपावत विधानसभा के राजनीतिक दौरे पर गए तो उनके वहां से उपचुनाव लड़ने की कयासबाजी ने जोर पकड़ा। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के बाद नए कयास लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किस विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगे, बेशक अभी यह तय नहीं है, लेकिन सियासी हलकों में उनके कैंट सीट से चुनाव लड़ने की संभावना से जुड़ी चर्चाएं गरमाने लगी हैं। मुख्यमंत्री को छह महीने के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना है, इसके लिए उन्हें उपचुनाव लड़ना है। करीब छह विधायक अभी तक उनके लिए अपनी सीट खाली करने का एलान कर चुके हैं। उपचुनाव के लिए उन्हें ऐसी विधानसभा सीट की तलाश है, जिसपर चुनाव लड़ना सहज हो। पिछले दिनों मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार धामी जब चंपावत विधानसभा के राजनीतिक ...
सीएम धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो वायरल होने से मची खलबली, दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज|

सीएम धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो वायरल होने से मची खलबली, दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज|

उत्तराखण्ड
सीएम धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो वायरल होने से मची खलबली, दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज|   सीएम की पत्नी का फर्जी ऑडियो वायरल होने का मामला प्रकाश में आने से खलबली मच गई है। 28 मार्च को लालकुआं से भाजपा के पूर्व विस्तारक पवन गहिर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 24 मार्च को पहेनिया गांव के त्रिलोचन सिंह राणा उर्फ चिंटू राणा ने उन्हें व्हाट्सएप पर सीएम की पत्नी का फर्जी ऑडियो भेजा।   लालकुआं से भाजपा के पूर्व विस्तारक पवन गहिर ने दो लोगों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर सीएम और उनकी पत्नी की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उनकी तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।   खटीमा में मुख्यमंत्री के खिलाफ विरोधियों के षड्यंत्र चुनाव के बाद भी जारी हैं। अब सीएम की पत्नी का फर्जी ऑडियो वायरल होने ...
‘फ्लावर से फायर’ बनकर उभरे पुष्कर सिंह धामी तो सतपाल महाराज ही उत्तराखंड के असल ‘महाराज’

‘फ्लावर से फायर’ बनकर उभरे पुष्कर सिंह धामी तो सतपाल महाराज ही उत्तराखंड के असल ‘महाराज’

उत्तराखण्ड
'फ्लावर से फायर' बनकर उभरे पुष्कर सिंह धामी तो सतपाल महाराज ही उत्तराखंड के असल 'महाराज' उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है. पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास गृह, राजस्व, सूचना सहित 21 मंत्रालय रखे हैं तो कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और धन सिंह रावत का भी सियासी कद बढ़ा है. दोनों ही नेताओं को पुराने मंत्रालय के साथ-साथ नई जिम्मेदारी भी सौंपी गई हैं. उत्तराखंड में सरकार गठन के एक सप्ताह के बाद आखिरकार मंगलवार शाम मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. विधानसभा चुनाव में अपनी सीट से हारने के बाद मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास 21 मंत्रालय के साथ 23 विभाग रखे हैं जबकि पिछले कार्यकाल में उनके पास 12 मंत्रालय थे. वहीं, कैबिनेट मंत्री बने सतपाल महाराज के विभागों के साथ किसी तरह का कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है. ए...
धामी ने भाजपा के सपने को साकार करने की ठानी, पर आसान नहीं है राह |

धामी ने भाजपा के सपने को साकार करने की ठानी, पर आसान नहीं है राह |

उत्तराखण्ड
धामी ने भाजपा के सपने को साकार करने की ठानी, पर आसान नहीं है राह | वर्ष 1989, 2014, 2019 के आम चुनाव में भाजपा घोषणा पत्र में लाई थी समान नागरिक संहिता। गोवा में पहले से लागू है पुर्तगाल सिविल कोड 1867, अब उत्तराखंड ने मचाई देश में हलचल। कानूनविदों के मुताबिक, आसान नहीं है देश के किसी भी राज्य में समान नागरिक संहिता को लागू करना। भारतीय जनता पार्टी देश में समान नागरिक संहिता की जो कवायद लंबे समय से चला रही है, उसे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरा करने चले हैं। हालांकि राह आसान नहीं है क्योंकि गोवा को छोड़कर देश के किसी भी राज्य या केंद्र के स्तर से समान नागरिक संहिता अभी तक लागू नहीं हो पाई है। गोवा का भी भारत में विलय होने से पहले से ही वहां पुर्तगाल सिविल कोड 1867 लागू है। आईए जानते हैं क्या है समान नागरिक संहिता, क्या होगा इसका असर, कैसे होगा लागू, कानूनविदों की क्या...
देवभूमि से भाजपा ने भरी हिंदुत्व की हुंकार, धामी के शपथ ग्रहण से दिए सियासी संदेश |

देवभूमि से भाजपा ने भरी हिंदुत्व की हुंकार, धामी के शपथ ग्रहण से दिए सियासी संदेश |

उत्तराखण्ड
देवभूमि से भाजपा ने भरी हिंदुत्व की हुंकार, धामी के शपथ ग्रहण से दिए सियासी संदेश | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, सीएम योगी से लेकर हिंदुत्व छवि वाले नेताओं की रौनक दिखी। सुबह सभी विधायकों, संगठन पदाधिकारियों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना से भी सियासी संदेश दिया। चार राज्यों के चुनाव में दमदार जीत दर्ज करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने पहले राज्य के शपथ ग्रहण को भव्य बनाकर कई मायनों में 2024 का एजेंडा सेट करने का काम किया है। इस एजेंडे में सबसे ऊपर है हिंदुत्व कार्ड, जिसकी शुरुआत भाजपा ने देवभूमि से की है। भले ही राम मंदिर निर्माण शुरू होने के साथ भाजपा के लिए वह मुद्दा कुछ हल्का पड़ा हो लेकिन हिंदुत्व कार्ड आज भी पूरी शिद्दत से चल रहा है। यूपी हो या उत्तराखंड, विधानसभा चुनाव में इसकी झलक देखने को मिली है। इसकी तस्दीक कांग्रेस के चिंतन से निक...
पुष्कर सिंह धामी लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल और रेखा आर्य ने मंत्री पद की शपथ ली |

पुष्कर सिंह धामी लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल और रेखा आर्य ने मंत्री पद की शपथ ली |

उत्तराखण्ड
पुष्कर सिंह धामी लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल और रेखा आर्य ने मंत्री पद की शपथ ली | पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद हैं। इससे पहले, प्रदेश को रितु खंडूरी के रूप में पहली महिला स्पीकर मिली है। पुष्कर सिंह धामी ने ली सीएम पद की शपथ| पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सुबोध उनियाल और रेखा आर्य ने मंत्री पद की शपथ ली| नरेंद्र नगर से दूसरी बार विधायक चुने गए सुबोध उनियाल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस छोड़कर भ...
पीएम मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ रहेंगे मौजूद, नया मंत्रिमंडल भी ले सकता है शपथ

पीएम मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ रहेंगे मौजूद, नया मंत्रिमंडल भी ले सकता है शपथ

उत्तराखण्ड
पीएम मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ रहेंगे मौजूद, नया मंत्रिमंडल भी ले सकता है शपथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे। तीनों दिग्गजों की मौजूदगी में राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) पुष्कर सिंह धामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। पुष्कर सिंह धामी आज उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे। तीनों दिग्गजों की मौजूदगी में राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) पुष्कर सिंह धामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस मेगा इवेंट में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आ...