
किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज, राजनाथ सिंह करेंगे नाम का एलान, एक-दो नहीं सात लोग हैं रेस में |
किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज, राजनाथ सिंह करेंगे नाम का एलान, एक-दो नहीं सात लोग हैं रेस में |
विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत हासिल करने वाली भाजपा में कई दिनों से मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा।
मुख्यमंत्री का ताज किसके सिर सजेगा, इसका फैसला आज सोमवार को होने जा रही भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में हो जाएगा। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री के नाम का एलान करेंगे। वहीं, आज ही प्रोटेम स्पीकर और नवनिर्वाचित विधायक शपथ लेंगे।
विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत हासिल करने वाली भाजपा में कई दिनों से मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शाम साढ़े चार बजे विधायक मंडल दल की बैठक होगी। जिसमें पार्टी हाईकमान के फैसले के अनुसार मुख्यमंत्री के नाम पर एलान कर दिया जाएगा। हालां...