Wednesday, April 15News That Matters

Tag: #cm dhami news

उत्तराखंड :मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणा , नौकरियों में खिलाड़ियों के लिए 4% कोटा बहाल करेगी सरकार

उत्तराखंड :मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणा , नौकरियों में खिलाड़ियों के लिए 4% कोटा बहाल करेगी सरकार

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड :मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणा , नौकरियों में खिलाड़ियों के लिए 4% कोटा बहाल करेगी सरकार सरकारी नौकरियों में प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए चार प्रतिशत कोटा बहाल होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड की 240 सदस्यीय टीम को रवाना करते हुए कहा, इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण हैं। सीएम ने कहा, खिलाड़ियों को विश्वविद्यालयों एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पांच प्रतिशत खेल कोटा मिलेगा। इसके लिए नियमावली बनाई जा रही है। मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा, खेल संस्कृति का विकास सरकार की प्राथमिकता में है। सरकार चार हजार उभरते खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति दे रही है। कहा, मुख्यमंत्री खेल विकास निधि की भी स्थापना की गई है। कहा, भारतीय खिलाड़ियों ने जिस तरह से एशियन गेम्स में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, उन्हें ...
उत्तराखंड : दुबई में सीएम धामी की निवेशकों के साथ बैठक, 5450 करोड़ के निवेश पर किया करार

उत्तराखंड : दुबई में सीएम धामी की निवेशकों के साथ बैठक, 5450 करोड़ के निवेश पर किया करार

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : दुबई में सीएम धामी की निवेशकों के साथ बैठक, 5450 करोड़ के निवेश पर किया करार उत्तराखंड में दिसंबर में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन में अधिक से अधिक निवेशकों की भागीदारी के लिए दुबई और अबूधाबी पहुंचे सीएम धामी का उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ यूएई व भारतीय प्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने प्रवासियों से साल में एक बार उत्तराखंड आने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्हें पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में धार्मिक पर्यटन, अध्यात्म, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया। इस दौरान प्रवासियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। वहीं, मंगलवार को मुख्यमंत्री धामी की उपस्थिति में पर्यटन, शिक्षा, इन्फ्रा, रियल एस्टेट से जुड़े समूहों के साथ 5450 करोड़ के निवेश का करार हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ध...
उत्तराखंड : सीएम ने दे दिया अल्टीमेटम, शिकारी हो जाएं सावधान, अब रासुका और गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

उत्तराखंड : सीएम ने दे दिया अल्टीमेटम, शिकारी हो जाएं सावधान, अब रासुका और गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सीएम ने दे दिया अल्टीमेटम, शिकारी हो जाएं सावधान, अब रासुका और गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में बाघों का शिकार करने वाले और इस अपराध में लिप्त रहने वालों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) व गैंगस्टर के तहत कार्रवाई होगी। सीएम शुक्रवार को कार्बेट के झिरना जोन आए थे और यहां सुरक्षा कमिर्यों के साथ गश्त भी की थी। रविवार को सीटीआर के निदेशक धीरज पांडे ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सफारी के दौरान कहा था कि राज्य में पांच सौ से अधिक बाघ हैं। जो करीब दो लाख लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार दे रहे हैं। इससे लगभग बीस हजार करोड़ का कारोबार हो रहा है। उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां सभी 13 जिलों में बाघ हैं। पहाड़ों में शक्ति स्थल मां पूर्णागिरि, गर्जिया मां, चंडी महाकाली ,मां जयंती, मां बाराही देवी आदि भवान...
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दून बिजनेस पार्क, ट्रांसपोर्ट नगर, में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी के स्थानीय कार्यालय का किया शुभारंभ

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दून बिजनेस पार्क, ट्रांसपोर्ट नगर, में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी के स्थानीय कार्यालय का किया शुभारंभ

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दून बिजनेस पार्क, ट्रांसपोर्ट नगर, में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी के स्थानीय कार्यालय का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को दून बिजनेस पार्क, ट्रांसपोर्ट नगर, देहरादून में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी के स्थानीय कार्यालय का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि जिस उद्देश्य को लेकर इस कार्यालय का शुभारंभ किया गया है, उस उद्देश्य में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी अवश्य सफल होगी। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश तेजी से प्रगति कर रहा है। यह क्षेत्र सशक्तिकरण का माध्यम बन रहा है और लोगों को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नया भारत, टेक्नोलॉजी का न सिर्फ कंज्यूमर है, बल्कि टेक्नोलॉजी के विकास में और उसके क्रियान्वयन में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। 2जी, 3जी, 4जी...
उत्तराखंड : सीएम ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले उठाया अहम कदम, सचिवालय में अप्रवासी उत्तराखंडियों के लिए होगा विशेष सेल

उत्तराखंड : सीएम ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले उठाया अहम कदम, सचिवालय में अप्रवासी उत्तराखंडियों के लिए होगा विशेष सेल

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले उठाया अहम कदम, सचिवालय में अप्रवासी उत्तराखंडियों के लिए होगा विशेष सेल उत्तराखंड में पूंजी निवेश को आमंत्रित करने के लिए जोर लगा रही सरकार को अप्रवासी उत्तराखंडियों से बड़ी उम्मीदें हैं। दिसंबर में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले ही मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में अप्रवासी उत्तराखंडियों के लिए छह सदस्यीय विशेष सेल का गठन किया गया है। सीएम ने 25 सितंबर को लंदन में रोड शो से पहले यह घोषणा की थी। प्रदेश में पूंजी निवेश को आमंत्रित करने के लिए जोर लगा रही सरकार को अप्रवासी उत्तराखंडियों से बड़ी उम्मीदें हैं। दिसंबर में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले ही मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में अप्रवासी उत्तराखंडियों के लिए छह सदस्यीय...
उत्तराखंड : पीएम से पहले सीएम धामी पहुंचे पिथौरागढ़, कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

उत्तराखंड : पीएम से पहले सीएम धामी पहुंचे पिथौरागढ़, कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : पीएम से पहले सीएम धामी पहुंचे पिथौरागढ़, कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलीकाप्टर से पिथौरागढ़ पहुंचे। इस दौरान पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने नैनीसैनी एयरपोर्ट से लेकर स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित सभा स्थल का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियों को लेकर चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी रीना जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पीएम के दौरे से पिथौरागढ़ को बड़ी पहचान मिलेगी। इसके बाद सीएम ने स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां से घंटाकरण स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रि...
उत्तराखंड : आज से तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे सीएम योगी, केदारनाथ भी जाएंगे

उत्तराखंड : आज से तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे सीएम योगी, केदारनाथ भी जाएंगे

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : आज से तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे सीएम योगी, केदारनाथ भी जाएंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे। शनिवार को वह मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में शामिल होने के बाद शाम को ही योगी केदारनाथ धाम जाएंगे। वहीं आठ अक्तूबर को बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद वह वापस लखनऊ लौट जाएंगे। बता दें कि मध्य क्षेत्रीय परिषद की यह 24वीं बैठक है। बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में आयोजित होगी। बैठक में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के अलावा इन चारों राज्यों के दो-दो मंत्री और केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी भाग लेंगे। इस बैठक में उत्तराखंड की ओर से दून वैली इको जोन का नोटिफिकेशन रद्द करने और सीमांत क्षेत्र से पलायन और इसके निदान के ...
उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार को एक महीने में मिल जाएगी ड्राफ्ट रिपोर्ट सीएम धामी ने  दिए संकेत

उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार को एक महीने में मिल जाएगी ड्राफ्ट रिपोर्ट सीएम धामी ने दिए संकेत

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार को एक महीने में मिल जाएगी ड्राफ्ट रिपोर्ट सीएम धामी दिए संकेत उत्तराखंड सरकार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की ड्राफ्ट रिपोर्ट एक महीने के भीतर सौंपी जा सकती है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में ड्राफ्ट रिपोर्ट बनाने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में यूसीसी से जुड़े सभी प्रमुख पहलुओं पर चर्चा हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, समिति ने शाह को रिपोर्ट पूरी तरह से तैयार होने की जानकारी दी। नई दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी यूसीसी रिपोर्ट जल्द सौंपे जाने के संकेत दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को मुख्यमंत्री धामी ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुलाकात में यूसीसी पर भी चर्चा हुई। इसके बाद यूसीसी की विशेषज्ञ समिति के सदस्य भी शाह से मिले। समिति की अध्यक्ष जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई (सेनि) ने शाह ...
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में किया गया समझौता ज्ञापन।

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में किया गया समझौता ज्ञापन।

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में किया गया समझौता ज्ञापन। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में गुरूवार को सचिवालय में समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड और स्विस एजुकेशन ग्रुप, स्विटजरलैंण्ड के मध्य समझौता ज्ञापन किया गया। उत्तराखण्ड में 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान के लिए राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा श्री बंशीधर तिवारी एवं स्विस एजुकेशन ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हिराज आर्टिनियन ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। स्विस एजुकेशन ग्रुप द्वारा राज्य में विद्यार्थियों के लिए व्यावसायिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को बेहतर बनाने में भी सहयोग दिया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में 09वीं से 12वीं कक्षा तक के बच्चों को व्यावसायिक शिक्षा के तहत पर्यटन और हॉस्पिट...
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री सीएम धामी ने दुष्यंत गौतम से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री सीएम धामी ने दुष्यंत गौतम से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री सीएम धामी ने दुष्यंत गौतम से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बता दें कि सीएम धामी वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए दिल्ली के दौरे पर हैं। बुधवार को उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर वैश्विक निवेशक सम्मेलन और आपदा प्रबंधन पर होने वाले सेमिनार का निमंत्रण दिया था। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |  ...