Tuesday, January 13News That Matters

Tag: #ganesh joshi news

उत्तराखंड : कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग की विभागीय समीक्षा दिए आवश्यक दिशा निर्देश

उत्तराखंड : कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग की विभागीय समीक्षा दिए आवश्यक दिशा निर्देश

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग की विभागीय समीक्षा दिए आवश्यक दिशा निर्देश देहरादून,17 जनवरी। सुबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सचिव कृषि सहित जिला कृषि उद्यान अधिकारियों तक ग्राउंड पर उतरकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।कृषि मंत्री ने अधिकारियों को कृषि एवं उद्यान में वित्तीय वर्ष 2023-24 के आवंटित बजट को ससमय खर्च करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभाग द्वारा स्वीकृत बजट को समय पर खर्च न करने पर सचिव कृषि को अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। कृषि मंत्री गणेश गणेश जोशी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य पोषित योजनाओं के क्रियान्वयन में लेटलतीफी करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी। बुधवार को कैंप कार्यालय में विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग की संयुक्त बैठक की गई...
उत्तराखंड : देहरादून-मसूरी रोड के सालों पुराने भूस्खलन जोन का उपचार शुरू, विधायक गणेश जोशी ने भूमि पूजन के साथ कार्य को किया आरंभ

उत्तराखंड : देहरादून-मसूरी रोड के सालों पुराने भूस्खलन जोन का उपचार शुरू, विधायक गणेश जोशी ने भूमि पूजन के साथ कार्य को किया आरंभ

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : देहरादून-मसूरी रोड के सालों पुराने भूस्खलन जोन का उपचार शुरू, विधायक गणेश जोशी ने भूमि पूजन के साथ कार्य को किया आरंभ आखिरकार वह घड़ी भी आ ही गई, जब देहरादून-मसूरी रोड पर गलोगी पावर हाउस के पास के भूस्खलन जोन का उपचार शुरू कर दिया गया है। सोमवार को काबीना मंत्री व मसूरी क्षेत्र के विधायक गणेश जोशी ने भूमि पूजन के साथ कार्य को आरंभ करवाया। यह भूस्खलन जोन न सिर्फ अतिसंवेदनशील था, बल्कि लोग सालों से इसके निराकरण की बाट जोह रहे थे। मसूरी रोड पर भारी भूस्खलन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो सितंबर, 2021 को भूस्खलन जोन का निरीक्षण किया था। तब उन्होंने इसके उपचार के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश लोनिवि को दिए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद लोनिवि निर्माण खंड ने तत्काल उपचार की डीपीआर तो तैयार कार्रवाई, लेकिन वह भारीभरकम बजट के चलते लंबे समय तक ...
उत्तराखंड : मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत सम्पर्क विहीन गांव जुड़ेंगे मुख्य मार्ग से प्रदेश में बनेगी 24 नई सड़के।

उत्तराखंड : मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत सम्पर्क विहीन गांव जुड़ेंगे मुख्य मार्ग से प्रदेश में बनेगी 24 नई सड़के।

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत सम्पर्क विहीन गांव जुड़ेंगे मुख्य मार्ग से प्रदेश में बनेगी 24 नई सड़के। देहरादून, 10 जनवरी। सुबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के कई जिलों में "मेरा गांव मेरी सड़क योजना" में 24 सड़क की योजनाओं को स्वीकृति दी है। इससे पूर्व इस वित्तीय वर्ष में इस योजना में 37 सड़क मार्ग स्वीकृत किये जा चुके हैं, जिसे सम्मिलित करते हुए इस वित्तीय वर्ष में अब तक 61 गांव को सड़क मार्ग से जोड़े जाने की मंजूरी दी जा चुकी है। विगत वर्ष इस योजना में 49 गांव के लिए सड़कें स्वीकृत की गयी थीं। जिन पर कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की परिधि से बाहर सम्पर्कविहीन गांवों को सड़क से जोड़ने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण अंचलो...
उत्तराखंड : प्रदेश करेगा असम के साथ सेब का व्यापार, हर्षिल का सेब मंडियों में पहुंचाने की हुई पहल

उत्तराखंड : प्रदेश करेगा असम के साथ सेब का व्यापार, हर्षिल का सेब मंडियों में पहुंचाने की हुई पहल

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश करेगा असम के साथ सेब का व्यापार, हर्षिल का सेब मंडियों में पहुंचाने की हुई पहल कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने कहा, उत्तरकाशी जिले के हर्षिल में उत्पादित सेब का व्यापार असम की मंडियों में किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने असम कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारियों के साथ सेब का व्यापार करने के लिए विस्तार से चर्चा की। गुवाहाटी दौरे पर रविवार को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड के सेब को असम तक पहुंच बढ़ाने के लिए मंडी विपणन बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा, उत्तरकाशी के हर्षिल का सेब कोलकाता तक पहुंचता है। इसे असम की मंडियों में पहुंचाया जा सकता है। यदि असम उत्तराखंड के साथ सेब का व्यापार करता है, तो इसके लिए प्रदेश सरकार सहयोग करने के लिए तैयार है। उन्होंने असम राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज बरुआ और मुख्य कार्यकारी अधिकारी तेज प्रसाद भुसाल से असम की फल...
उत्तराखंड : पीएम मोदी के जागेश्वर आगमन को लेकर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण

उत्तराखंड : पीएम मोदी के जागेश्वर आगमन को लेकर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : पीएम मोदी के जागेश्वर आगमन को लेकर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण अल्मोडा/जागेश्वर, 05 अक्टूबर। प्रदेश के कृषि और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी गुरुवार को जागेश्वर पहुंचे। जहां उन्होंने 12 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित दौरे के संबंध में जागेश्वर स्थित शौकियाथल हेलीपेड में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को तय समय पर सुनियोजित ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा उत्तराखंड वासियों के लिए यह सौभाग्य की बात है, चुनाव के बाद देश के प्रधानमंत्री उत्तराखंड आ रहे है, और उसकी शुरुवात जागेश्वर धाम से कर रहे है। उन्होंने कहा उसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आदि कैलाश जाएंगे। मंत्री ने कहा पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ साथ उत्तराखंड की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड आगमन को...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर गणेश जोशी ने की पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर गणेश जोशी ने की पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक

उत्तराखण्ड, देहरादून
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर गणेश जोशी ने की पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक देहरादून, 15 सितम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में मसूरी विधान सभा क्षेत्र के भाजपा के श्रीदेव सुमन नगर मंडल और शहीद दुर्गामल्ल मंडल के पार्टी पदाधिकारियों के साथ आगामी 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अंतर्गत सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित वाले कार्यक्रमों को लेकर बैठक की। कैबिनेट मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों को पीएम मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सेवा सप्ताह के रूप में मानने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को सफल क्रियान्वयन और सुनियोजित ढंग से करने का आव्हान किया। ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश भर में प्रधानमंत...
कृषि मंत्री ने जैविक कृषि के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले कृषक हर्ष सिंह डंगवाल को किया सम्मानित।

कृषि मंत्री ने जैविक कृषि के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले कृषक हर्ष सिंह डंगवाल को किया सम्मानित।

उत्तराखण्ड, देहरादून
कृषि मंत्री ने जैविक कृषि के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले कृषक हर्ष सिंह डंगवाल को किया सम्मानित। देहरादून, 14 सितम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनपद नैनीताल के कृषक हर्ष सिंह डंगवाल को पुष्प गुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।गौरतलब है, कि ग्रेटर नोएडा में जैविक इंडिया एवार्ड के 4th एवार्ड कार्यक्रम में नैनीताल के ग्राम सुनकिया, ब्लॉक- धारी के कृषक हर्ष सिंह डंगवाल को जैविक कृषि के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए जैविक इंडिया अवार्ड प्रदान किया गया। मंत्री गणेश जोशी ने कृषक को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए और लोगो को भी प्रोत्साहित करने की बात कही। इस अवसर पर सचिव कृषि दीपेंद्र चौधरी, डीजी कृषि रणवीर सिंह चौहान, अपर निदेशक कैसी पाठक, संयुक्त कृषि निदेशक जैविक श्री अंजनी कुमार उपाध्याय ,संयुक्त कृषि निदेशक नियोजन श्री दिनेश कुमार, जैविक बोर्ड के एमडी विनय कुमार ,कृषि एवं...
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों की धीमी गति पर मंत्री ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दिन रात कार्य करने के निर्देश।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों की धीमी गति पर मंत्री ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दिन रात कार्य करने के निर्देश।

उत्तराखण्ड, देहरादून
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों की धीमी गति पर मंत्री ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दिन रात कार्य करने के निर्देश। देहरादून, 13 सितम्बर। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने को देहरादून स्थित गुनियालगांव में निर्माण हो रहे उत्तराखंड के पंचम धाम सैन्यधाम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को फटकार लगाते हुए अधिकारियों को दिन रात कार्य करने के सख़्त निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत सैनिक कल्याण मंत्री ने सैन्यधाम में विभागीय अधिकारियों, जिला प्रशासन एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को सैन्यधाम के निर्माण कार्य को तय समय सीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश...
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजपुर के सुमन नगर में बारिश से हुए नुक़सान का किया निरीक्षण |

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजपुर के सुमन नगर में बारिश से हुए नुक़सान का किया निरीक्षण |

उत्तराखण्ड, देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजपुर के सुमन नगर में बारिश से हुए नुक़सान का किया निरीक्षण | देहरादून, 06 अगस्त। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के सुमन नगर, राजपुर में भारी बारिश के कारण बरसाती नाले से खतरे की जद में आए राजपुर निवासी राम नवाज, देवेश्वरी देवी, मोना, प्रीतम लाल, राजकुमार आदि के मकानों का निरीक्षण किया। मंत्री ने मौका मुआयना कर मौके पर उपस्थित अपर जिलाधिकारी को प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने स्थानीय लोगों से भी अपील कि वह बरसात में सावधानी जरूर बरते। उन्होंने स्थानीय लोगों से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला आपदा प्रबंधन केंद्र को सूचित करने का भी आग्रह किया। इस दौरान मंत्री ने स्थानीय लोगों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, मोहित अग्रवाल, मनोज उनियाल, गोविन्द ठाकुर...
पंतनगर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर धन्यवाद किया ज्ञापित।

पंतनगर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर धन्यवाद किया ज्ञापित।

उत्तराखण्ड
पंतनगर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर धन्यवाद किया ज्ञापित। पंतनगर, 02 अगस्त। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से आज पंतनगर जनपद ऊधम सिंह नगर की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मुलाकात कर ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी का धन्यवाद ज्ञापित किया। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओ ने ग्राम्य विकास विभाग के तहत एनआरएलएम (NRLM) के अंतर्गत जनपद में संचालित योजनाओं का लाभ महिला समूहों द्वारा लिया जा रहा है। जिसके लिए समूहों की महिलाओं ने विभागीय मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट किया। मंत्री ने समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी जमकर सराहना की ओर कहा कि सरकार @सशक्त उत्तराखण्ड के विजन के साथ निरंतर अग्रसर है। मंत्री ने कहा वर्ष 2025 तक समूहों की सवा लाख बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उत्तर...