
उत्तराखंड को आज मिलेगा नया मुख्यमंत्री, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में लगेगी नाम पर मुहर |
उत्तराखंड को आज मिलेगा नया मुख्यमंत्री, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में लगेगी नाम पर मुहर |
उत्तराखंड को आज सोमवार को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। सोमवार शाम पांच बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होगी।
उत्तराखंड के पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में देहरादून में होने वाली इस बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग जाएगी।
चुनाव हारने के बावजूद निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अन्य दावेदारों से आगे हैं। इस दौड़ में अन्य नाम भी चर्चा में हैं। जिनमें सतपाल महाराज, धन सिंह रावत और ऋतु खंडूड़ी का नाम शामिल है। वहीं राज्यसभा सदस्य व भाजपा के केंद्रीय मीडिया सेल के प्रमुख अनिल बलूनी के नाम भी इस दौड़ में शामिल है।
रविवार को दिल्ली में हुए थी बैठक
दिल्ली में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पर उत्तराखंड के और केंद्...