जोशी खोला और थपलिया में तेंदुए का बढ़ता आतंक, प्रशासनिक उदासीनता से लोगों में गुस्सा
जोशी खोला और थपलिया में तेंदुए का बढ़ता आतंक, प्रशासनिक उदासीनता से लोगों में गुस्सा
अल्मोड़ा नगर के जोशी खोला और थपलिया क्षेत्र इन दिनों भय के साए में जीने को मजबूर हैं। आज फिर जोशी खोला में तेंदुए को खुलेआम घूमते देखा गया, जिससे क्षेत्रवासियों में दहशत और आक्रोश दोनों व्याप्त हैं। बीते कई दिनों से तेंदुए की लगातार सक्रियता देखी जा रही है, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस और स्थायी कार्रवाई नहीं हो सकी है।
यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले दिनों भी इन्हीं इलाकों में तेंदुए की सक्रियता सामने आई थी, लेकिन उस समय वन विभाग ने केवल एक–दो दिन औपचारिक गश्त कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। नतीजा यह है कि आज एक बार फिर लोग अपने ही घरों और गलियों में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
गांधी पार्क वार्ड के पार्षद एडवोकेट दीपक कुमार जोशी द्वारा सूचना दिए जाने पर सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने तत्काल वन व...


