Monday, April 20News That Matters

Tag: #uttrakhand news

उत्तराखंड : टनल हादसे पर पीएम मोदी ने ली जानकारी, केंद्रीय एजेंसियों को दिया सहयोग करने का निर्देश

उत्तराखंड : टनल हादसे पर पीएम मोदी ने ली जानकारी, केंद्रीय एजेंसियों को दिया सहयोग करने का निर्देश

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : टनल हादसे पर पीएम मोदी ने ली जानकारी, केंद्रीय एजेंसियों को दिया सहयोग करने का निर्देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तरकाशी की घटना की जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री धामी ने इंटरनेट मीडिया में पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री धामी ने लिखा, ‘लेपचा, हिमाचल प्रदेश से लौटते ही आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने फोन के माध्यम से आज उत्तरकाशी के सिल्क्यारा के पास टनल निर्माण के समय मलबा आने की वजह से टनल में फंसे श्रमिकों की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। प्रधानमंत्री जी को श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए संचालित बचाव कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं वस्तु स्थिति से अवगत कराया। माननीय प्रधानमंत्री जी ने इस दुर्घटना से निपटने हे...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने 292 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, सीधी भर्ती से हुआ दारोगा के लिए चयन

उत्तराखंड : सीएम धामी ने 292 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, सीधी भर्ती से हुआ दारोगा के लिए चयन

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने 292 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, सीधी भर्ती से हुआ दारोगा के लिए चयन उत्तराखंड वन विभाग में सीधी भर्ती से चयनित 292 वन दारोगा के अभ्यर्थियों को दीपावली से पहले बड़ी सौगात मिल। वन मंत्री सुबोध उनियाल के वायदे के अनुसार अभ्यर्थियों को दीपावली से पूर्व नियुक्ति पत्र सौंप दिए गए हैं। साथ ही तैनाती स्थल आवंटित कर दीपावली के बाद कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। चयनित अभ्यर्थियों को लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार था, वन मंत्री के निर्देश के बाद वन विभाग ने नियुक्ति पत्र जारी कर दिए। मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन निशांत वर्मा की ओर से गए शनिवार को सभी चयनित 292 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए। इसके बाद से सभी अभ्यार्थियों में खुशी की लहर है। वर्ष 2019 में इन पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी। वर्ष 2021 में इन पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई।...
उत्तराखंड : उत्तरकाशी में भूस्खलन से सुरंग में फंसे मजदूर, संकट में कई जानें

उत्तराखंड : उत्तरकाशी में भूस्खलन से सुरंग में फंसे मजदूर, संकट में कई जानें

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : उत्तरकाशी में भूस्खलन से सुरंग में फंसे मजदूर, संकट में कई जानें दिवाली के दिन उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कई लोगों की जान संकट में फंसी है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग के अंदर भूस्खलन होने से यहां काम कर रहे लगभग 36 मजदूर दब गए। पुलिस प्रशासन रेस्क्यू में जुटा है। सुरंग का निर्माण एनएचआईडीसीएल के निर्देशन में नवयुगा कंपनी कर रही है। बताया जा रहा है कि सुरंग के अंदर 36 से ज्यादा मजूदर फंसे हैं। जिला आपदा प्रबंधन उत्तरकाशी ने इसकी पुष्टि की है। भले अभी यह पता नहीं चल पाया है कि सुरंग के अंदर कुल कितने श्रमिक फंसे हैं। कंपनी की ओर से मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है। मौके पर पांच 108 एंबुलेंस तैनात की गई हैं। यहां दिन रात काम चल रहा था। सुरंग निर्माण में करीब एक हजार मजदूर लगे थ...
उत्तराखंड : सेवा के अधिकार के दायरे में आएंगी सभी डीबीटी सेवाएं, एक हफ्ते में प्रस्ताव भेजेंगे विभाग

उत्तराखंड : सेवा के अधिकार के दायरे में आएंगी सभी डीबीटी सेवाएं, एक हफ्ते में प्रस्ताव भेजेंगे विभाग

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सेवा के अधिकार के दायरे में आएंगी सभी डीबीटी सेवाएं, एक हफ्ते में प्रस्ताव भेजेंगे विभाग समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण और हित में प्रदेश सरकार के कई विभागों से संचालित हो रहीं सभी 181 प्रत्यक्ष लाभ अंतरण सेवाएं समय पर उपलब्ध कराने के लिए इन्हें सेवा के अधिकार अधिनियम के दायरे में लाया जाएगा। सचिव सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी शैलेश बगौली ने सभी विभागों से इस संबंध में शीघ्र प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। कई विभागों ने एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस संबंध में निर्देश दे चुके हैं। सीएम के निर्देश के बाद सचिव ने सभी विभागों की समीक्षा की। इस बैठक के जारी कार्यवृत्त के मुताबिक, प्रदेश सरकार के अपणि सरकार पोर्टल में विभिन्न विभागों की 181 स...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने रोजगार सृजन को बढ़ाने के लिए उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक

उत्तराखंड : सीएम धामी ने रोजगार सृजन को बढ़ाने के लिए उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने रोजगार सृजन को बढ़ाने के लिए उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्य के विकास कार्यों में तेजी लाने एवं रोजगार सृजन को बढ़ाने के लिए शासन के उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत अब तक हुए रोड शो में जो करार हुए हैं, उन करारों की ग्राउंडिंग के लिए तेजी से कार्य किये जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि देहरादून में 08 और 09 दिसम्बर 2023 को होने वाले आयोजन से पहले अधिकांश कार्य धरातल पर उतरें, इसके लिए तेजी से कार्य किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए नीतियों में और सरलीकरण की जरूरत है, तो इसके लिए प्रस्ताव लाये जाएं। राज्य में जिन निवेश प्रस्तावों से अधिक र...
उत्तराखंड : गृहमंत्री ने कहा- हमारे जवानों के सीमा पर रहते देश की एक इंच भूमि पर भी कोई नहीं कर सकता कब्जा

उत्तराखंड : गृहमंत्री ने कहा- हमारे जवानों के सीमा पर रहते देश की एक इंच भूमि पर भी कोई नहीं कर सकता कब्जा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : गृहमंत्री ने कहा- हमारे जवानों के सीमा पर रहते देश की एक इंच भूमि पर भी कोई नहीं कर सकता कब्जा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, जब तक हमारे आईटीबीपी और सेना के जवान सीमा पर तैनात हैं, तब तक भारत की एक इंच भूमि पर भी कोई कब्जा नहीं कर सकता। देश की 130 करोड़ जनता पूरे दिल से वीर जवानों के त्याग, बलिदान, साहस और शौर्य का सम्मान करती है। उत्तराखंड के देहरादून में शुक्रवार को भारत तिब्बत सीमा पुलिस के 62वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शाह ने कहा, देशवासी जब दीपावली के अवसर पर अपने घर में दिया जलाते हैं, तब वे एक दिया सीमा पर तैनात हमारे वीर जवानों के लिए भी जलाते हैं। देश की जनता चैन की नींद सोती है, क्योंकि हमारे वीर जवान अपने जीवन के स्वर्णिम वर्ष सरहद पर देश की सुरक्षा के लिए समर्पित करते हैं। सीमांत गांव खाली हो गए तो सरहदों की रक्षा करना हो जाएग...
उत्तराखंड : केदारनाथ ,बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी, कड़ाके की ठंड के बीच श्रद्धालु कर रहे दर्शन

उत्तराखंड : केदारनाथ ,बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी, कड़ाके की ठंड के बीच श्रद्धालु कर रहे दर्शन

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : केदारनाथ ,बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी, कड़ाके की ठंड के बीच श्रद्धालु कर रहे दर्शन बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। बर्फबारी के बीच ही श्रद्धालु धामों में दर्शन कर रहे हैं। बदरीनाथ धाम में शुक्रवार शाम को अचानक मौसम बदलने के बाद बारिश और हल्की बर्फबारी शुरू हुई थी, जो आज भी जारी है। धाम में पारा गिरकर 1 डिग्री पहुंच गया। इसके चलते धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। केदारनाथ धाम में भी आज सुबह से बर्फबारी जारी है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों से लेकर मैदानी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिवाली पर प्रदेशभर में ठंड सता सकती है। इसके अलावा ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम...
उत्तराखंड : सरकार ने विद्यार्थियों को दी राहत, स्नातक प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के आवेदन की तिथि 15 नवंबर तक बढ़ी

उत्तराखंड : सरकार ने विद्यार्थियों को दी राहत, स्नातक प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के आवेदन की तिथि 15 नवंबर तक बढ़ी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सरकार ने विद्यार्थियों को दी राहत, स्नातक प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के आवेदन की तिथि 15 नवंबर तक बढ़ी प्रदेश सरकार ने राज्य विश्वविद्यालयों एवं उनसे संबद्ध शासकीय एवं सहायताप्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत दी है। स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक कक्षाओं में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर आनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 नवंबर की गई है। वहीं, स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रम में प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा आवेदन पत्रों को भरने की अंतिम तिथि 15 नवंबर तक बढ़ाई गई है। उच्च शिक्षा उप सचिव ब्योमकेश दूबे ने बीते गुरुवार को इस संबंध में सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुल सचिवों को अलग-अलग आदेश जारी किए। सरकार उच्च शिक्षा में सत्र को नियमित करने के लिए कदम उठा रही है। इसके अंतर्गत चालू शैक्षिक सत्र में पहले चरण में प्रवेश प्रक्रिया को व्यवस्था को समर्थ पोर्टल के माध्यम ...
उत्तराखंड : दिवाली के लिए फूलों से सजे बदरीनाथ और केदारनाथ धाम, होंगी विशेष पूजा अर्चना

उत्तराखंड : दिवाली के लिए फूलों से सजे बदरीनाथ और केदारनाथ धाम, होंगी विशेष पूजा अर्चना

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : दिवाली के लिए फूलों से सजे बदरीनाथ और केदारनाथ धाम, होंगी विशेष पूजा अर्चना दिवाली पर्व के लिए बदरीनाथ और केदारनाथ धाम को फूलों से सजाया गया है। पर्व के अवसर पर धामों में विशेष पूजा अर्चना होंगी। इस मौके पर बदरीनाथ मंदिर को दस कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया गया है। कर्मचारी मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर कर रहे हैं। मंदिर के चारों तरफ फूल मालाएं लगाई गई हैं। मंदिर के द्वार पर फूल मालाओं के साथ पीपल व आम की पत्तियों के बंदनवार लगाए गए हैं। चारधाम यात्रा अंतिम पड़ाव में है। अब तक चारधामों के साथ हेमकुंड साहिब में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 55 लाख पार करने वाला है, जो यात्रा के इतिहास में नया रिकॉर्ड है। साथ ही बाबा केदार और बदरीनाथ धाम में 51 हजार से अधिक वीआईपी दर्शन करने पहुंचे। केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को बंद होंगे, जबकि गंगोत्री धा...
उत्तराखंड : प्रदेश की पहली योग नीति का प्रस्ताव हुआ तैयार, 50% सब्सिडी देगी सरकार

उत्तराखंड : प्रदेश की पहली योग नीति का प्रस्ताव हुआ तैयार, 50% सब्सिडी देगी सरकार

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : प्रदेश की पहली योग नीति का प्रस्ताव हुआ तैयार, 50% सब्सिडी देगी सरकार उत्तराखंड की पहली योग नीति का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया। इस नीति में योग, नेचुरोपैथी, आध्यात्मिक के लिए बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार अधिकतम 50 प्रतिशत सब्सिडी देगी। इसके अलावा आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटरों और स्कूलों में भी योग को बढ़ावा दिया जाएगा। आयुष विभाग ने नीति के ड्राफ्ट पर हितधारकों से भी सुझाव मांगे हैं। उत्तराखंड को अंतरराष्ट्रीय योग हब बनाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। हर साल पर्यटन विभाग की ओर से ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव आयोजित किया जाता है। लेकिन, अभी तक प्रदेश में योग की बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के लिए कोई नीति नहीं थी। राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने 27 से अधिक नीतियां लागू की है। इसी तर्ज पर पहली बार योग नीति बनाई जा...